परिजनों ने 11 लाख रुपए उधार लौटाने को लेकर हुए विवाद में ममेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।
जींद : मृतक के बेटे की शिकायत पर नारनौंद थाना पुलिस ने ममेरे भाई, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नौकरी लगवाने के लिए 11 लाख लेने का आरोप
बलजीत के बेटे आशु ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के ममेरे भाई सुभाष ने अपने बेटे राकेश को नौकरी लगवाने के लिए 11 लाख रुपए उधार लिए थे। इनमें से 3 लाख रुपए उसके ताऊ ईश्वर से उधार लेकर दिए गए थे। आशु के अनुसार, उसके पिता कुछ समय से सुभाष से पैसे वापस मांग रहे थे। उसने बताया कि तीन-चार दिन पहले सुभाष ने 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। बाकी रकम लेने के लिए रविवार को उसके पिता को कोथ कलां बुलाया गया था। सुबह फोन कर कहा- मेरा गला कट रहा
आशु के मुताबिक, आज सोमवार सुबह उसके पिता ने फोन कर कहा कि उनका गला कट रहा है। उन्होंने बताया कि सुभाष, उसका बेटा राकेश और पड़ोसी ओमप्रकाश उन्हें किसी पड़ोसी के घर छोड़कर चले गए हैं।
आशु अपने बड़े भाई के साथ मौके पर पहुंचा तो पता चला कि उनके पिता बलजीत नारनौंद के एक अस्पताल में हैं। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी।
जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप
आशु ने आरोप लगाया कि उधार दिए पैसे मांगने पर सुभाष, राकेश और ओमप्रकाश ने उसके पिता को जहरीला पदार्थ पिलाकर उनकी हत्या की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment