Breaking

Showing posts with label Poltical News. Show all posts
Showing posts with label Poltical News. Show all posts

Thursday, July 8, 2021

July 08, 2021

नमो-2 कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने दी बधाई

*नमो-2 कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने दी बधाई*

*पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में नये सहयोगियों की राष्ट्र निर्माण में*
*रहेगी अहम भूमिका: बोले धनखड़*
चंडीगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने नरेंद्र मोदी
-2 सरकार के प्रथम मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हुए नए मंत्रियों को बधाई देते हुए उनके सफलकार्यकाल की कामना की है। धनखड़ ने कहा कि देश के सशक्त एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के कार्य करना अपने आप सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज शामिल हुए सभी मंत्रीगण राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे।
धनखड़ ने नमो-2  कैबिनेट में शामिल होने पर हरियाणा निवासी और राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, प्रदेश की मौजूदा सह प्रभारी एवं झारखंड से सांसद  अन्नपूर्णा देवी, नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड के नैनीताल उद्वम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट में राज्य मंत्री से बतौर कैबिनेट मंत्री बने किसान मोर्चा के प्रभारी रहे पुरुषोत्तम रूपाला, हिमाचल से सांसद अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू, मनसुख मांडविया, हरदीप पुरी सहित नये मंत्रियों और राज्य मंत्री से बतौर कैबिनेट मंत्री प्रोमोट हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट बदलाव में अनुभव, महिलाओं व  युवा शक्ति सहित समाज के सभी वर्गो को स्थान मिला है। भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास को सार्थक किया है। समाज के सभी वर्गों की केंद्रीय मंत्रिमंडल भागीदारी देश के विकास को नई गति देने का काम करेगी। भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है । धनखड़ ने कहा कि भाजपा की नीति और नियत में राष्ट्रहित सर्वोपरि है। आज के मंत्रिमंडल बदलाव  में भी यह झलक स्पष्टï रूप से प्रतीत होती है।

Wednesday, July 7, 2021

July 07, 2021

केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया का इस्तीफा, सुनीता दुग्गल बन सकती मंत्री, पीएम आवास पहुंचीं

केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया का इस्तीफा, सुनीता दुग्गल बन सकती मंत्री, पीएम आवास पहुंचीं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्‍तार से पहले ही केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कटरिया अंबाला लोकसभा से सांसद हैं। वहीं कटरिया के इस्तीफे के बाद अब सिरसा लोकसभा से सांसद सुनीता दुग्गल का मंत्री बनना लगभग तय हो गया है। वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलने उनके आवास पहुंच चुकी हैं। अभी माेदी कैबिनेट में हरियाणा से तीन मंत्री थे इनमें फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह और रतनलाल कटारिया मंत्री थे। वहीं अब रतनलान कटारिया ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि सुनीता दुग्गल को भाजपा ने सिरसा से 2019 में टिकट दिया था। तब वे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरमैन के रूप में सेवाएं दे रही थीं। सुनीता दुग्गल खुद आयकर अधिकारी रही हैं तो उनके भाई सुमित कुमार एचसीएस अधिकारी हैं। सुनीता दुग्गल के पति राजेश दुग्गल एचपीएस अधिकारी हैं। राजेश दुग्गल भाजपा सरकार में ही कई जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवाएं दे चुके हैं।

 ‍

Tuesday, July 6, 2021

July 06, 2021

महेंद्रगढ़ को अलवर-दादरी रेलमार्ग से जोड़ने की मांग

महेंद्रगढ़ को अलवर-दादरी रेलमार्ग से जोड़ने की मांग : पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा 
महेंद्रगढ़ : हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर चरखी दादरी से अलवर वाया महेंद्रगढ़ नारनौल रेल मार्ग से जोड़ने की मांग की है। रामबिलास शर्मा ने पत्र में मांग की है कि उनके विधानसभा महेंद्रगढ़ के लोगों की समय-समय पर मांग रही है कि यह क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है, जिसमें भारी संख्या में सैनिक व अर्द्ध सैनिक सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। साथ ही महेंद्रगढ़ जिला शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा हब है। जहां पर दूसरे प्रदेशों व हरियाणा के अलग-अलग जिलों से बच्चे एवं युवा शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते-जाते रहते हैं। इसलिए लोगों की सुविधा के लिए दादरी से अलवर वाया महेंद्रगढ़, नारनौल रेल मार्ग से जुड़ने के लिए रेलवे लाइन का सर्वे करवाकर इस क्षेत्र को रेलवे लाइन से जोड़ा जाए।

 ‍

Sunday, July 4, 2021

July 04, 2021

भाजपा नेता से मांगी दो करोड़ की रंगदारी

घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता से मांगी दो करोड़ की रंगदारी
गुरुग्राम ;  भाजपा नेता और पूर्व जिला पार्षद राजकुमार चौहान से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर रंगदारी मांगने वालों की पहचान करनी शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है। पहले यह पता किया जा रहा है कि रंगदारी कहीं किसी का नाम लेकर तो नहीं मांगी गई। जानकारी सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी। शिकायत के मुताबिक राजकुमार चौहान के पास शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे उनके जानकार सोमपाल ने फोन किया। उन्होंने बताया कि उनके पास गांव हरसरू निवासी नरेंद्र उर्फ भंडी एवं भिवानी जिले के गांव बोंद निवासी डब्बू उर्फ काना ने फोन करके पूछा कि राजकुमार चौहान कहां है। इतना सुनते ही राजकुमार चौहान ने सीधे नरेंद्र उर्फ भंडी को फोन लगा दिया। उसने फोन काटकर वाट्सएप से काल बैक की।
राजकुमार चौहान ने पूछा कि किस बात के लिए उनके बारे में पूछताछ कर रहे हो। इस पर भंडी एवं डब्बू ने कहा कि जहां पर हो दो करोड़ का इंतजाम करके पहुंचा दो अन्यथा तेरे घर में घुसकर जान से मार देंगे। दोनों ने कहा कि वे आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। शिकायत सामने आते ही मामला दर्ज कर सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
राजकुमार चौहान का कहना है कि भंडी एवं काना दोनों से उन्हें व उनके परिवार को खतरा है। उनका कहना है कि दोनों हत्या सहित कई मामलों में आरोपित हैं। इस बारे में सेक्टर-10ए थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि आरोपितों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। साथ-साथ यह भी पता किया जा रहा है कि आरोपितों का नाम लेकर किसी और ने तो फोन नहीं किया था। आरोपितों के साथ शिकायतकर्ता का कोई लेन-देन तो नहीं। एक साथ कई एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। प्रारंभिक छानबीन के मुताबिक राजकुमार चौहान का कई साल पहले भंडी के साथ कारोबार था।
July 04, 2021

बिजली कट लगे तो चार्जशीट होंगे एसडीओ, जेई शिफ्ट अटेंडेंट

बिजली कट लगे तो चार्जशीट होंगे एसडीओ, जेई शिफ्ट अटेंडेंट

चंडीगढ़ : हरियाणा में अघोषित बिजली कट के मद्देनजर राज्‍य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब बिजली कट के लिए अधिकारी और कर्मचारी जिम्‍मेदार होंगे। ऐसी हालत में संबंधित क्षेत्र के एसडीओ, जूनियर इंजीनियर (JE) और शिफ्ट इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनको चार्जशीट किया जाएगा।
*हरियाणा में 1966 के बाद पहली बार 11 हजार 732 मेगावाट बिजली की खपत*
दरअसल हरियाणा में बेहद गर्मी और इंडस्ट्री का पहिया घूमने की वजह से बिजली की मांग एकाएक बढ़ गई है। हरियाणा बनने के बाद से सबसे अधिक 11 हजार 732 मेगावाट बिजली की खपत पहुंच गई है। यूनिट में यह बिजली 25 करोड़ यूनिट बनती है। राज्य सरकार के पास बिजली की उपलब्धता 12 हजार मेगावाट की है। इसके बावजूद यदि बिजली की खपत बढ़ी तो सरकार अपने मित्र राज्यों से अतिरिक्त बिजली की खरीद करेगी।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को बिजली के कट न लगाने के निर्देश दिया है। सरकार ने कहा है कि यदि बिजली के लिए आंदोलन या प्रदर्शन होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ, जेई और शिफ्ट अटेंडेंट की होगी। उन्हें चार्जशीट किया जाएगा।
*गुरुग्राम में 34 फीसद खपत बढ़ी, सरकार के पास 12 हजार मेगावाट की उपलब्धता*
हरियाणा सरकार ने बिजली अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जिले में बिजली के कट बिल्कुल भी न लगाए जाएं। पंजाब में न केवल बिजली के कट लग रहे हैं, बल्कि चंडीगढ़ में भी बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है। पंजाब में कार्यालयोंका समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कर दिया गया है। हरियाणा में भी बिजली की भारी किल्लत चल रही है। लोगों को उनकी मांग के अनुरूप बिजली नहीं मिल रही है, लेकिन बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।
रणजीत चौटाला के अनुसार हरियाणा में 12 हजार मेगावाट बिजली की उपलब्धता है। जब से हरियाणा बना है, इस बार बिजली खपत सबसे अधिक हो गई है। हरियाणा के इतिहास में आज तक इतनी बिजली का इस्तेमाल नहीं हो पाया है। हमारे पास सरप्लस बिजली है। इसके बावजूद यदि जरूरत पड़ी तो हम दूसरे राज्यों से बिजली खरीदकर अपनी प्रदेश की जनता को देंगे।  चौटाला ने बताया कि अब से पहले गुरुग्राम में सबसे अधिक 1147 मेगावाट बिजली की खपत हुई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को यह 1500 मेगावाट तक पहुंच गई, जो 34 फीसद अधिक है। वहां एक बार भी ब्रेकडाउन नहीं हुआ।
बिजली मंत्री के अनुसार हमारा कट लगाने का कोई इरादा नहीं है। सभी एसडीओ, जेई, शिफ्ट अटेंडेंट और एएलएम को निर्देश दिए गए हैं कि यदि उनके इलाके में बिजली की कमी, सप्लाई में बाधा या कट के लिए कोई प्रदर्शन हुआ तो इसकी जिम्मेदारी इन्हीं अधिकारियों की होगी। उन सभी को सरकार की तरफ से चार्जशीट किया जाएगा।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि बिजली कार्यालय में कोई अधिकारी या कर्मचारी शिकायतकर्ता के फोन नहीं उठाए तो ऐसे अफसरों की शिकायत सीधे हरियाणा सरकार से आधिकारिक फोन नंबरों पर की जाए। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

Friday, July 2, 2021

July 02, 2021

पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला रिहा हुए

हरियाणा में राजनीतिक माहौल गर्म, पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला रिहा हुए
 नई दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला  के जेल से रिहा होने पर हरियाणा में राजनीतिक माहौल गर्म हो रखा है| कहा जा रहा है कि चौटाला की जेल से रिहाई हरियाणा की राजनीतिक में अब कुछ रंग लाएगी| बतादें कि, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई की खबर पहले ही सामने आ गई थी| और अब कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद वह तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं| शुक्रवार को ओम प्रकाश चौटाला को तिहाड़ जेल से रिहाई मिल गई है|

*शिक्षक भर्ती घोटाला में मिली थी सजा….*
फरवरी, 2013 में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके विधायक बेटे अजय चौटाला को तीन अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ
जाली दस्तावेजों का उपयोग करके राज्य में तीन हजार से अधिक शिक्षकों की अवैध रूप से भर्ती करने के आरोप में सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई थी। पर ज्ञात रहे कि, केंद्र सरकार ने 2018 में एक नया नियम लागू किया था, जिसमें 60 साल से अधिक उम्र के पुरुष कैदी, जो अपनी आधी सजा काट चुके हैं, उन्हें विशेष क्षमा योजना के तहत रिहा किया जाएगा। ओम प्रकाश चौटाला की उम्र 86 साल है और वह सजा भी काफी काट चुके है। अब इसी विशेष छूट के तहत उन्हें रिहाई दी गई है। विशेष छूट के तहत उनकी सजा पूरी हो चुकी है।
July 02, 2021

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला आज होंगे तिहाड़ जेल से रिहा, देखें कौन बनेगा उनका सारथी

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला आज होंगे तिहाड़ जेल से रिहा, देखें कौन बनेगा उनका सारथी 

नई दिल्ली : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला शुक्रवार 2 जुलाई को सुबह 9.30 बजे अपनी रिहाई के लिए तिहाड़ जेल में पहुंचेंगे। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बताया कि इनेलो सुप्रीमो जेल में पहुंच कागजी कार्रवाई पूरी कर रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर करने के बाद सुबह 10.00 बजे तिहाड़ जेल से अपने निवास की तरफ प्रस्थान करेंगे। ओम प्रकाश चौटाला को जेबीटी घोटाले में दिल्ली की अदालत ने दस साल की सजा सुनाई थी। इस दौरान उनके पौत्र कर्ण चौटाला उनके सारथी बनकर साथ रहेंगे। तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद इनेलो सुप्रीमो गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे। पूरे हरियाणा से हजारों की संख्या में इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करने के लिए दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर पहुंचेंगे। नफे सिंह राठी ने बताया कि आज आलम यह है कि पूरे हरियाणा के सभी वर्ग के लोग बेहद उत्सुकता के साथ इनेलो सुप्रीमो की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।