Breaking

Showing posts with label Poltical News. Show all posts
Showing posts with label Poltical News. Show all posts

Monday, October 10, 2022

October 10, 2022

जींद में किरण चौधरी ने निकाला रोड शो:बोलीं- पार्टी छोड़ने की अफवाह फैलाना शुभचिंतकों का काम, कांग्रेस में ही रहूँगी

जींद में किरण चौधरी ने निकाला रोड शो:बोलीं- पार्टी छोड़ने की अफवाह फैलाना शुभचिंतकों का काम, कांग्रेस में ही रहूँगी

जींद में पत्रकारों से बातचीत करतीं किरण चौधरी।

जींद :  जींद में सोमवार को तोशाम से विधायक किरण चौधरी पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह चौधरी देवी लाल चौंक पर पहुंचकर मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर रोड शो की शुरुआत की। स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले प्रत्याशी के चयन को लेकर पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई जाती थी। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशवरा कर टिकट के लिए प्रत्याशी का नाम फाइनल किया जाता था, लेकिन इस बार आदमपुर उपचुनाव को लेकर ऐसा अभी तक नहीं हुआ है।


उन्हें इस बैठक के लिए अभी तक कोई निमंत्रण भी नहीं मिला है। बावजूद इसके उन्हें आदमपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए बुलाया जाता है तो वो कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने जाएंगी। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें न तो वहां बुलाया गया है और न ही उन्होंने आदमपुर का दौरा किया है। जब वो वहां जाएंगी तब ही वो कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर कुछ कह सकेंगी।
जींद पहुंचे पर किरण चौधरी का स्वागत करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।

अभय चौटाला के उनके पार्टी छोड़ने वाले बयान पर कहा कि कुछ शुभ चिंतक व हितैषी ऐसी अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन वह इन शुभ चिंतकों को बताना चाहती है कि वो कांग्रेस में है और हमेशा कांग्रेस में ही रहेंगी। उन्होंने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर कहा कि वो किसी भी तरह की गुटबाजी में विश्वास नहीं करती हैं। आज पार्टी में कुछ कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
ऐसे में कार्यकर्ताओं की आवाज बन कर वह उन्हें फिर से सक्रिय कर करने के लिए कार्यकर्ताओं के द्वार कार्यक्रम कर रही हैं ताकि कांग्रेस पार्टी और मजबूत हो। देश में भाइचारे और सद्भावना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। पूरे हरियाणा में चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह के पुराने कार्यकर्ता हैं। इसलिए उन सभी कार्यकर्ताओं के द्वार जाकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही हैं।

Friday, October 7, 2022

October 07, 2022

जेजेपी ने निभाया वादा, बाबा महेंद्र टिकैत के गांव में बनी आधुनिक लाइब्रेरी

जेजेपी ने निभाया वादा, बाबा महेंद्र टिकैत के गांव में बनी आधुनिक लाइब्रेरी,चौ महेंद्र टिकैत की जयंती पर अजय चौटाला ने लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

चंडीगढ़ :  जननायक जनता पार्टी ने अपने वादे के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में मुजफ्फरनगर जिले के गांव सिसौली में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवा दिया है। जेजेपी ने यह वादा किसानों के मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिवस के अवसर पर पूरा किया। उनकी जयंती पर वीरवार को गांव सिसौली में आयोजित कार्यक्रम में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा महेंद्र टिकैत को नमन किया और यहां एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. चौटाला ने किसान भवन में चौधरी देवीलाल पुस्तकालय का उद्घाटन कर युवाओं को समर्पित की। बता दें कि इसी वर्ष 15 मई को सिसौली गांव में किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि कार्यक्रम में जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने ग्रामीणों युवाओं से वादा करते हुए यहां लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की थी।
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने ग्रामीण आंचल के युवाओं के लिए गांव में पढ़ने के लिए लाइब्रेरी का होना जरूरी बताया और कहा कि आधुनिक लाइब्रेरी समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि  सिसौली में चौधरी देवीलाल पुस्तकालय खुलने से यहां के युवाओं को परीक्षाओं और नौकरी की तैयारी में सुविधा होगी। अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में जेजेपी ग्रामीण क्षेत्र में 108 मॉडल लाइब्रेरी खोलने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए ऐसे कदम निरंतर उठाने चाहिए ताकि ग्रामीणों बच्चों को लाभ मिले। इस अवसर पर स्व. महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे राकेश टिकैत और नरेश टिकैट, जेजेपी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बागड़, जेजेपी प्रदेश संगठन सचिव देवेंद्र कादियान, पूर्व विधायक पदम दहिया, भूपेंद्र मलिक, कार्यक्रम के आयोजक सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Tuesday, October 4, 2022

October 04, 2022

आदमपुर उपचुनाव: सियासतदानों ने शुरू की सियासत:AAP ने कसा कुलदीप पर तंज, हुड्‌डा बोले- दूसरे नंबर पर आएगी BJP, भाजपा की चुप्पी

आदमपुर उपचुनाव: सियासतदानों ने शुरू की सियासत:AAP ने कसा कुलदीप पर तंज, हुड्‌डा बोले- दूसरे नंबर पर आएगी BJP, भाजपा की चुप्पी

चंडीगढ़ : हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। सियासतदानों ने अपनी अपनी जीत के दावे शुरू कर दिए हैं। AAP ने कुलदीप बिश्नोई पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि परमानेंट पूर्व विधायक बनने का समय आ गया है। वहीं पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने आदमपुर को कांग्रेस का गढ़ बताया है। साथ ही कहा है कि चुनाव में BJP दूसरे नंबर पर आएगी। BJP का अभी तक उपचुनाव को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
पूर्व CM ने उपचुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आदमपुर कांग्रेस पार्टी का हमेशा से गढ़ रहा है। कुलदीप बिश्नोई हमेशा से ही पार्टी टिकट पर ही चुनाव जीते हैं। इस बार के चुनाव में भी कांग्रेस ही जीत दर्ज करेगी। भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण किसान से लेकर आम जनत परेशान है। इसलिए आदमपुर की जनता उसे इस उपचुनाव में नकार देगी।
*BJP ने साधी चुप्पी*

आदमपुर उपचुनाव की घोषणा के बाद हरियाणा BJP की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ त्रिपुरा में हैं। CM मनोहर लाल भी दुबई यात्रा पर गए हैं। हालांकि पार्टी आदमपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा की पूरी तैयारी है और चुनाव में जीत दर्ज करेगी।
*लोगों से जुड़े हैं बिश्नोई: भव्य*

आदमपुर उपचुनाव पर कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने प्रतिक्रिया दी है। भव्य का कहना है कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिश्नोई आदमपुर की जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। व्यक्तिगत रूप से मैं लोगों के बीच हमेशा रहता हूं। इस चुनाव में हम सभी दलों को हराकर जीत दर्ज करेंगे।
*कुलदीप ने पूर्व CM को किया चैलेंज*

BJP नेता कुलदीप बिश्नोई ने उपचुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को चैलेंज देते हुए कहा कि यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आदमपुर में विकास करवाने का काम किया है तो वो स्वयं या अपने बेटे दीपेंद्र को उपचुनाव लड़कर दिखाएं।

Wednesday, September 14, 2022

September 14, 2022

दिल्ली में अब फ्री बिजली नहीं मिलेगी, अगर नहीं किया यह काम, आएगा मोटा बिल

दिल्ली में अब फ्री बिजली नहीं मिलेगी, अगर नहीं किया यह काम, आएगा मोटा बिल

नई दिल्ली : दिल्ली वासियों के लिए उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लागू कर दिया है। दरअसल, यह फैसला फ्री बिजली को लेकर है। सीएम अरविन्द केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी है कि 1 अक्टूबर 2022 से दिल्ली में सबको बिजली पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी। यानि फ्री बिजली नहीं मिलेगी। 
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अब सिर्फ उन्हीं लोगों को फ्री बिजली मिलेगी। जो इसके लिए अप्लाई करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि 30 सितंबर से पहले दिल्ली वालों को फ्री बिजली के लिए अप्लाई करना होगा। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो फिर उन्हें 1 अक्टूबर से बिजली का पूरा बिल देना पड़ेगा। बतादें कि, दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली फ्री है। जबकि 201 से 400 यूनिट पर 50 फीसद बिजली बिल वसूला जाता है। दिल्ली में टोटल 58 घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें से 30 लाख लोगों का जीरो बिल आ रहा है। 
*बिजली सब्सिडी के लिए हर माह भी कर सकते हैं अप्लाई*

हालांकि, ऐसा नहीं है कि आप सितंबर में फ्री बिजली के लिए अप्लाई नहीं कर पाए तो आगे नहीं कर पायेंगे। दरअसल, आप सितंबर के बाद भी फ्री बिजली के लिए अप्लाई कर सकते हैं लेकिन यहां एक घाटा आपको यह होगा कि आपसे मौजूदा या पिछले महीने का पूरा बिल वसूला जाएगा। अप्लाई करने वाले महीने के अगले महीने से ही आपकी बिजली फ्री होगी। 
*फ्री बिजली पाने के लिए जान लें तरीका*

बतादें कि, दिल्ली की केजरीवाल सरकार से फ्री बिजली जारी रखने के लिए आपको कुछ इस प्रकार से अप्लाई करना होगा। आप फ्री बिजली के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा जारी मोबाइल नंबर 7011311111 पर एक मिस्ड कॉल कर सकते हैं। जिसके बाद आपके मैसेज बॉक्स में लिंक आ जाएगा। उस लिंक जैसे ही आप क्लिक करेंगे। आपको एक फार्म मिलेगा। जिसे आपको भर देना है। 
इसके आलावा आप इस नंबर के जरिये व्हाट्सअप पर Hi लिखकर भेज सकते हैं। जिसके बाद आपके पास व्हाट्सअप पर फार्म भेज दिया जाएगा। इसे भरकर आपको व्हाट्सअप पर ही दोबारा सेंड कर देना है। 
*फ्री बिजली के लिए ऑफलाइन भी हो जाएगा अप्लाई*

बतादें कि, आप फ्री बिजली के लिए ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। केजरीवाल सरकार आपको बिजली बिल के साथ एक फार्म भेजेगी। जिसे भरकर आपको अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जमा कराना होगा  ।

Tuesday, September 6, 2022

September 06, 2022

चौधरी बीरेन्द्र सिंह का बगावती संदेश:बोले- BJP रेजिमेंटेशन पार्टी, कांग्रेस एक मूवमेंट; काडर बेस पार्टी में एक ही सर्वेसर्वा होता

चौधरी बीरेन्द्र सिंह का बगावती संदेश:बोले- BJP रेजिमेंटेशन पार्टी, कांग्रेस एक मूवमेंट; काडर बेस पार्टी में एक ही सर्वेसर्वा होता

रेवाड़ी : भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह भी अब बगावती संदेश दे रहे हैं। चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने BJP को रेजिमेंटेशन पार्टी करार दिया। साथ ही कहा कि कांग्रेस एक मूवमेंट है। भाजपा में रहते हुए आजादी के सवाल पर चौधरी बीरेन्द्र सिंह बोले कि काडर बेस पार्टी में एक ही नेता सर्वेसर्वा होता है और जहां काडर होता है, वहां नेता नहीं उभरते।
सोमवार शाम रेवाड़ी में अपने परिचित के कार्यालय में पहुंचे चौधरी बीरेन्द्र सिंह यहीं नहीं रूके। उन्होंने कांग्रेस को लेकर भी बहुत कुछ कह दिया। उन्होंने कहा कि UP और बिहार की तरह हरियाणा में अभी कांग्रेस मरी नहीं है। मगर पार्टी ने सबकुछ भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को सौंप दिया। उनको पूरी पावर देने से कांग्रेस उठेगी या और गिरेगी, यह पार्टी को खुद सोचना चाहिए।

बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का UP में 2 करोड़ लाभार्थियों को डेढ़ साल तक मुफ्त में राशन देना चुनाव में जातीय समीकरण पर भारी पड़ गया। देश में आज भी गरीबी, बेरोजगारी व असमानता का माहौल है।
*महत्वकांक्षाओं से आता बिखराव*

बिहार में हुई राजनीतिक उठा पटक पर चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह विपक्ष के लिए संगठित होने का एक और मौका है। उन्होंने देश में तीसरे मोर्चे की संभावना पर कहा कि 50 साल के सक्रिय राजनीतिक अनुभव से कह सकता हूं कि महत्वाकांक्षाएं ज्यादा होती हैं तो बिखराव आता ही है।
*सोनिया के अध्यक्ष बनने से बची रह सकती पार्टी*

बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। हरियाणा में इसका सबसे पहला शिकार केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह हुए और फिर वह खुद हो गए। हालात ऐसे बन गए कि कांग्रेस छोड़नी पड़ी। अगर सब कुछ ठीक होता तो गुलाम नबी आजाद और मेरे जैसे आदमी कभी कांग्रेस नहीं छोड़ते। कांग्रेस के बागी गुट G-23 को लेकर बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि 23 आदमी नेतृत्व को चिट्‌ठी लिखें तो उन्हें बागी कहा जाता है। पार्टी के लिए जीवन लगाने वाले कभी बागी नहीं होते।

Friday, September 2, 2022

September 02, 2022

Supreme Court से संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की याचिका खारिज, सरकार के पास जाने की दी गई नसीहत

Supreme Court से संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की याचिका खारिज, सरकार के पास जाने की दी गई नसीहत

नई दिल्ली : संस्कृत को भारत की राष्ट्रीय भाषा बनाने की मांग को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक याचिका खारिज कर दी जिसमें संस्कृत को भारत की राष्ट्रीय भाषा बनाने की घोषणा की मांग की गई थी। जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने यह कहते हुए याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया कि किसी भाषा को 'राष्ट्रीय' का दर्जा देना एक नीतिगत निर्णय है। कोर्ट ने कहा कि इसके लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता है और यह अदालत द्वारा आदेशित नहीं है।
*संसद को रिट जारी नहीं की जा सकती*

पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि यह नीतिगत निर्णय के दायरे में आता है और इसके लिए भारत के संविधान में संशोधन किया जाने की जरूरत है। शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी भाषा को राष्ट्रीय भाषा घोषित करने के लिए संसद को कोई रिट जारी नहीं की जा सकती है।
*याचिकाकर्ता से पूछे कई सवाल*

शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता से सुनवाई के दौरान कई सवाल पूछे। कोर्ट ने कहा कि क्या आपको पता है भारत में कितने शहर संस्कृत बोलते हैं? क्या आप संस्कृत बोलते हैं? क्या आप संस्कृत में एक पंक्ति का पाठ कर सकते हैं या कम से कम अपनी रिट याचिका में की गई अपील का संस्कृत में अनुवाद कर सकते हैं। यह जनहित याचिका सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और वकील केजी वंजारा ने दायर की थी।
*सरकार के पास जाने को कहा*

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि संस्कृत एक 'मातृभाषा' है जिससे अन्य भाषाओं ने प्रेरणा ली है। याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता सरकार के समक्ष इस तरह का अभ्यावेदन दायर करने के लिए स्वतंत्र हो सकता है।
बता दें कि याचिका में केंद्र सरकार को यह कहते हुए संस्कृत को राष्ट्रभाषा के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश देने की मांग की गई है कि इस तरह के कदम से मौजूदा संवैधानिक प्रावधानों में खलल नहीं पड़ेगा जो अंग्रेजी और हिंदी को देश की आधिकारिक भाषाओं के रूप में प्रदान करते हैं।
September 02, 2022

हरियाणा के इतिहास में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड हुड्डा के नाम

हुड्डा का ‘सोनिया का साथ’ वाला बयान हास्यास्पद-कुलदीप बिश्नोई

-हरियाणा के इतिहास में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड हुड्डा के नाम-

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने भूपेन्द्र हुड्डा के उस बयान को हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने हमेशा सोनिया गांधी का साथ दिया है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि 2016 के राज्यसभा चुनाव से पूर्व पार्टी की मीटिंग में सोनिया गांधी ने सबके सामने हुड्डा से पार्टी प्रत्याशी को जिताने का निर्देश दिया था और सभी जानते हैं कि किस प्रकार से स्याही कांड में हुड्डा की मिलीभगत से 14 विधायकों के वोट रद्द हुए थे और कांग्रेस प्रत्याशी को हार मिली थी।  अपने बेटे को जबरदस्ती राज्यसभा भेजा, जबकि सोनिया गांधी किसी और को भेजना चाहती थी। इसी प्रकार 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव से पूर्व रोहतक में रैली करके उन्होंने सरेआम कांग्रेस हाईकमान को ब्लैकमेल किया था। हुड्डा ने हमेशा स्वार्थ की राजनीति की है और अपने बेटे के सिवाय उन्होंने हरियाणा कांग्रेस में कोई और नजर नहीं आता। 8 साल के हुड्डा सरकार के कार्यकाल को सीएलयू और भू माफिया की सरकार के नाम से लोग आज भी याद करते हैं। अपने कार्यकाल में करीब 8 लाख करोड़ रूपए के घोटालों को अंजाम देकर हुड्डा ने हरियाणा को जमकर लूटा था। सीबीआई और ईडी के भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों पर उनके खिलाफ केस चल रहे हैं। स्वच्छ, पारदर्शी और ईमानदार सरकार का क्या होती है यह हुड्डा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सीखना चाहिए, जिन पर 8 साल के बाद भी भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश जहां औद्योगिक  हब बनता जा रहा है, वहीं उन्होंने सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम कसकर राज्य की जनता को स्वच्छ एवं जवाबदेह शासन व प्रशासन दिया है। हुड्डा सरकार में जहां नौकरियों की बोली लगती थी, वहीं मनोहर लाल सरकार ने काबिलियत के आधार पर नौकरियों का आवंटन किया और समाज के गरीब तबके तक तक रोजगार उपलब्ध करवाने के दिशा में बेहतरीन कार्य किया है। अगर हुड्डा भी मनोहर लाल सरकार की तरह ईमानदारी से सरकार चलाते तो आज हरियाणा राज्य उन्नति और विकास के पथ पर और ज्यादा तेजी से दौड़ता, मगर हुड्डा ने जहां 8 वर्षों तक अपने मुठ्ठी में सरकार व प्रशासन को रखा, वहीं अब भी वे हरियाणा कांग्रेस को अपनी मर्जी से चलाना चाहते हैं और वरिष्ठ नेताओं का अपमान करके हाईकमान पर दबाव बनाकर अपनी खड़ाउं उन्होंने एचपीसीसी में रख दी हैं, जिसका परिणाम यह हुआ की हरियाणा में कांग्रेस खात्मे की कगार पर पहुंच गई है।