Breaking

Showing posts with label Youth News. Show all posts
Showing posts with label Youth News. Show all posts

Wednesday, August 24, 2022

August 24, 2022

MDU रोहतक में आज से शरू हुआ कुश्ती का महाकुंभ:16 राज्यों के 700 खिलाड़ी लेंगे भाग, 24 से 26 अगस्त तक कराए जाएंगे मुकाबले

MDU रोहतक में आज से शरू हुआ कुश्ती का महाकुंभ:16 राज्यों के 700 खिलाड़ी लेंगे भाग, 24 से 26 अगस्त तक कराए जाएंगे मुकाबले

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिला स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में बुधवार से कुश्ती का महाकुंभ शरू हो गया  लगेगा, जिसमें भाग लेने देशभर से पहलवान आएं है । 3 दिवसीय रेसलिंग चैंपियनशिप में देश के 16 राज्यों से 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान अंडर-20 और अंडर-15 आयु वर्ग के विभिन्न मुकाबले कराए जाएंगे।
भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का अंडर-20 व अंडर-15 फेडरेशन कप MDU में कराया जा रहा है, जिसके तहत 24 से 26 अगस्त तक मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन दोनों स्टाइल के खिलाड़ी भाग लेंगे। कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।पहलवानों का भी विशेष सत्कार किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने के अच्छे इंतजाम किए गए हैं। कुश्ती के महाकुंभ में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत 16 राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। नेशनल कुश्ती फेडरेशन कप में 15 वर्ष व 20 वर्ष तक के लड़के और लड़कियां अखाड़े में नजर आएंगे।
हरियाणा में करीब 20 वर्ष बाद इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने जा रही है। जसमे  मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह रहें। इसमें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों को उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया जाएगा।

Tuesday, August 23, 2022

August 23, 2022

हिसार के आर्मी कैंट में अग्निवीर भर्ती:जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के 1400 उम्मीदवारों ने रैली में लिया हिस्सा

हिसार के आर्मी कैंट में अग्निवीर भर्ती:जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के 1400 उम्मीदवारों ने रैली में लिया हिस्सा

 हिसार में उम्मीदवारों को जांचते ऑफिसर।

हिसार : हरियाणा के हिसार में आर्मी कैंट में अग्निपथ योजना के तहत अग्नीवरों की भर्ती जारी है। इस कड़ी में भर्ती में सोमवार को हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों की सभी तहसीलों के उम्मीदवारों ने भाग लिया। रैली अग्निवीर ट्रैडसमेन व तकनीकी वर्गों के लिए निर्धारित की गई थी। लगभग 2100 पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 1400 उम्मीदवारों ने रैली में भाग लिया।
मंगलवार को अग्निवीर जीडी के प्रवेश के लिए हिसार और जींद की तहसील से पंजीकरण करवाने वाले लगभग 2400 उम्मीदवार परीक्षण के लिए रैली स्थल पर पहुंचेंगे। गौरतलब है कि 17 अगस्त 22 को निर्धारित रैली खराब मौसम के कारण आयोजित नहीं की जा सकी थी। इसलिए इन उम्मीदवारों को रैली में शामिल होने का अवसर दिया गया है।
*हिसार आर्मी कैंट में टेस्ट देते उम्मीदवार।*

एआरओ भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे प्रवेश पाने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग न करें क्योंकि वे स्वचालित स्कैनिंग और पहचान की विभिन्न प्रक्रियाओं में फंस जाएंगे। केवल वैध उम्मीदवारों को रैली में भाग लेने का मौका प्रदान करने के लिए सख्त जांच और प्रवेश प्रणाली स्थापित की गई है। 23 अगस्त की भर्ती रैली के सफल अभ्यार्थियों का चिकित्सा निरीक्षण 24 अगस्त तक चलेगा।
आपको बता दें कि देश में अग्निपथ योजना के तहत 40 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जानी है। इसके तहत हरियाणा के हिसार में पहली भर्ती शुरू की गई है। अग्निनवीरों की भर्ती 4 साल के लिए होगी और इसमें से 25 प्रतिशत अग्निनवीरों को रेगुलर किया जाएगा। 75 प्रतिशत अग्निनवीरों को रिटायरमेंट के समय 12 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा।
August 23, 2022

भारत में टोमैटो फीवर का कहर:शरीर पर पड़ने वाले फफोले मंकीपॉक्स जैसे; 5 साल से कम उम्र के बच्चे बन रहे शिकार

भारत में टोमैटो फीवर का कहर:शरीर पर पड़ने वाले फफोले मंकीपॉक्स जैसे; 5 साल से कम उम्र के बच्चे बन रहे शिकार

केरल : कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद देश में टोमैटो फीवर अपने पैर पसार रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता भी बढ़ गई है। लैंसेट रेस्पिरेटरी जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक केरल में टोमैटो फीवर के 82 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, ओडिशा में 26 बच्चे इससे बीमार हुए हैं। ये सभी 9 साल से कम उम्र के हैं।
*क्या है टोमैटो फीवर?*

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार टोमैटो फीवर या टोमैटो फ्लू को हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज (HFMD) का एक प्रकार माना जाता है। इस बुखार का नाम टोमैटो फीवर इसलिए है क्योंकि इस बीमारी में मरीज के शरीर पर टमाटर के आकार और रंग के फफोले पड़ जाते हैं।

यह बुखार एंटेरोवायरस से होता है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि टोमैटो फीवर बच्चों में चिकनगुनिया या डेंगू के बुखार का आफ्टर इफेक्ट भी हो सकता है।
टोमैटो फीवर में बुखार उन बच्चों को अपनी चपेट में जल्दी ले लेता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है।
*टोमैटो फीवर के लक्षण*

लैंसेट की रिपोर्ट के अनुसार टोमैटो फीवर में शरीर पर पड़ने वाले फफोले मंकीपॉक्स के दानों की तरह ही दिखते हैं। इसके अलावा यह बुखार उन बच्चों को अपनी चपेट में जल्दी लेता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। टोमैटो फीवर के लक्षणों में तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, थकान, हरारत, जोड़ों में दर्द, खुजली, उल्टी, डिहाइड्रेशन, डायरिया आदि शामिल हैं।
*कैसे फैलता है बुखार?*

टोमैटो फीवर के इस आउटब्रेक का पहला केस केरल के कोल्लम में 6 मई को आया था। इसके बाद से ही 1 से 5 साल के बच्चों में बुखार के लक्षण देखे गए, यानी फिलहाल यह बच्चों में ही ज्यादा फैल रहा है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे गंदी जगहों में रहना और गंदी चीजें छूना।

बच्चे खिलौने, खाना और कपड़ों से लेकर कई चीजें शेयर करते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसका मतलब दूसरे वायरल इन्फेक्शन्स की तरह यह भी नजदीकी संपर्क से फैलता है।

Monday, August 22, 2022

August 22, 2022

जन्मदिन मनाने गए 4 दोस्तों सहित 6 की मौत

जन्मदिन मनाने गए 4 दोस्तों सहित 6 की मौत

गुरुग्राम : हरियाणा में अलसुबह तेज रफ्तार ने फिर 6 युवकों की जान ले ली। हादसा गुरुग्राम जिले के गांव खेंटावास के नजदीक गुरुग्राम-फरुखनगर रोड पर हुआ। तेज रफ्तार मारुति कम्पनी की प्राइवेट बस ने पीछे से एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांच लोगों में चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दूसरे एक्सीडेंट में एक MBBS स्टूडेंट की मौत हुई। तीसरे हादसे में हिसार के एक युवक की मौत मानेसर में हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर है। तीनों हादसों में 3 लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
पेट्रोल पंप के ठीक सामने बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार एक पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर लगने से आवाज इतनी तेज हुई जैसे धमाका हुआ हो। पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लेकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। सभी को कार से निकालकर नजदीक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मरने वालों में 2 फरीदाबाद के और एक आगरा का रहने वाला था, जबकि चौथे मृतक का अभी पता नहीं चल पाया है। बस मारुति कंपनी के स्टाफ को चरखी-दादरी से लेकर मानेसर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में एक छात्र घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार अलसुबह एक कार में सवार 5 दोस्त बर्थडे पार्टी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान फर्रूखनगर-वजीरपुर रोड पर गांव खेंटावास के पास एक तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट कंपनी की बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार 4 युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान अभिषेक, पारस, अविन व जसवंत शामिल है। बस भी कंपनी के कर्मचारियों से भरी थी। हादसे से बस में बैठी कई सवारियों को भी चोट लगी है। दूसरा हादसा गुरुग्राम के ही गढ़ी हरसरू इलाके में हुआ। यहां फ्लाओवर से नीचे उतरते ही एक क्रेटा कार खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई, जिसमें सोनीपत निवासी सन्नी नामक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हुआ है। दोनों गुरुग्राम की SGT यूनिर्विसिटी में MBBS की पढ़ाई कर रहे थे। रात 12 बजे डिनर करने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे कि हादसा हो गया।उधर, एक तीसरे हादसे में आइएमटी मानेसर में मारुति कंपनी के गेट के सामने ट्रक ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत, मृतक की पहचान मूल रूप से हिसार जिले के गांव कोथ कला के रहने वाले राहुल के रूप में की गई, वह एक निजी कंपनी में काम करते थे, घायल की पहचान मानेसर के रहने वाले हेमंत के रूप में की गई। बता दें कि इस साल 20 अगस्त तक जिले में 225 लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है। गत वर्ष 402 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह प्रतिदिन औसतन 30 से अधिक लोगों की मौत हो रही है। अधिकतर हादसे बस, ट्रक, डंपर और ट्राले की वजह से हो रहे हैं। वाहनों की रफ्तार इतनी अधिक रहती है कि जब तक चालक संभलते हैं तब तक हादसा हो जाता है।
August 22, 2022

जींद में सरकारी स्कूल पर ताला जड़ा:जलालपुर कला गांव के लोग भड़के, बोले- टीचरों का तबादला कर दिया, बच्चों को पढ़ाएगा कौन

जींद में सरकारी स्कूल पर ताला जड़ा:जलालपुर कला गांव के लोग भड़के, बोले- टीचरों का तबादला कर दिया, बच्चों को पढ़ाएगा कौन

ग्रामीणों ने ताला जड़ा तो गेट पर ही जुट गए विद्यार्थी। 

जींद : हरियाणा के जींद जिले के गांव जलालपुर कला के राजकीय उच्च विद्यालय पर ग्रामीणों ने सोमवार सुबह ताला लगा दिया। ग्रामीण अध्यापकों का तबादला किए जाने से नाराज हैं। ताला जड़ने के दौरान स्कूल पढ़ने आए काफी संख्या में बच्चे बाहर ही मुख्य गेट पर खड़े रहे। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर धरना भी दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने चेताया कि अगर अध्यापकों का तबादला रद्द नहीं किया गया तो वह स्कूल से ताला नहीं खोलेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि अध्यापकों का तबादला किए जाने से उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। परीक्षाएं नजदीक हैं और बच्चे पहले वाले अध्यापकों के साथ मेहनत कर रहे थे। अब नए अध्यापकों के आने से पढ़ने और उन्हें समझने में बच्चों को काफी समय लग जाएगा।
इससे रिजल्ट भी प्रभावित होगा और उनके बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होगी। ग्रामीणों ने मांग की कि अध्यापकों का तबादला तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक स्कूल गेट से ताला नहीं खोला जाएगा।

Sunday, August 21, 2022

August 21, 2022

हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर:दूसरे राज्य में ट्रायल देने के बाद अपने स्टेट में नहीं दे पाएंगे, निदेशालय की अनुमित अनिवार्य

हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर:दूसरे राज्य में ट्रायल देने के बाद अपने स्टेट में नहीं दे पाएंगे, निदेशालय की अनुमित अनिवार्य

करनाल : हरियाणा के खिलाड़ियों कि लिए बुरी खबर है कि अब खिलाड़ी राज्य के बाहर ट्रायल देने के बाद दोबारा अपने राज्य में ट्रायल नहीं दे पाएंगे। खेल निदेशालय की ओर से पत्र जारी करके यह निर्देश दिए गए हैं। पहले जहां खिलाड़ी किसी राज्य में होने वाली नेशनल प्रतियोगिताओं में ट्रायल दे देता था, तब वह अपने राज्य में भी उसी प्रतियोगिता का ट्रायल दे सकता था, फिर जहां खिलाड़ी का चयन हो जाता था, वह वहां पर खेल सकता था।

अब ऐसा नहीं होगा। खेल निदेशालय की ओर से जारी पत्र में साफ-साफ निर्देश दिए गए हैं कि अगर प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी एक राज्य में ट्रायल देने के बाद वहां सेलेक्ट हो जाता है और दूसरे राज्य में उसी प्रतियोगिता का ट्रायल देता है और वहां भी उसका सेलेक्शन हो जाता है और पहली जगह सिलेक्शन होने के बाद वहां पर न खेल कर अपने राज्य के लिए खेलता है तो उस खिलाड़ी को विभाग की तरफ से मिलने वाले लाभ नहीं मिलेंगे।
*कई राज्यों में खाली रह जाती थीं खिलाड़ियों की सीटें*

बता दें कि पहले खिलाड़ियों के ऊपर कोई पाबंदी नहीं थी। वह किसी भी राज्य में जाकर नेशनल प्रतियोगिता का ट्रायल दे देता था। वहां उसका सेलेक्शन हो जाता था। उसके बाद जब उसी नेशनल प्रतियोगिता का ट्रायल हरियाणा में होता था तो वह ट्रायल दे देता था। अगर हरियाणा की टीम में उसका सेलेक्शन हो जाता था तो वह दूसरे राज्य से न खेल कर अपने राज्य से खेलता था। खिलाड़ी द्वारा उस राज्य की तरफ से न खेलने पर वहां के खिलाड़ी की सीट खाली रह जाती थी।

इसका खामियाजा राज्य और अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भुगतना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब एक जगह ट्रायल देने के बाद दूसरी जगह ट्रायल देने से पहले विभाग से परमिशन लेनी होगी। परमिशन न लेने पर विभाग की तरफ से दी जानी वाली सभी सुविधाएं खत्म कर दी जाएंगी। अगर विभाग परमिशन दे देता है तो वह दोबारा ट्रायल दे सकता है।
*लेनी होगी खेल विभाग की अनुमति*

खेल विभाग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि हरियाणा के जिन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में ट्रायल के माध्यम से किया गया है। वे चयनित खिलाड़ी दूसरे राज्य से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए ट्रायल नहीं देंगे। यदि वे चयनित खिलाड़ी किसी दूसरे राज्य की प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल देते हैं तो उसे खेल नीति का कदाचार माना जाएगा।

उसे भविष्य में खेल विभाग हरियाणा की ओर से किसी प्रकार का लाभ नहीं दिया जाएगा। अगर किसी खिलाड़ी का चयन हरियाणा राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के माध्यम से नहीं हुआ है और वह किसी दूसरे राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करना चाहता है तो भी उसके द्वारा खेल विभाग हरियाणा से ट्रायल के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
*क्या कहते हैं खेल अधिकारी...*

जिला खेल अधिकारी अशोक दुआ ने बताया कि खेल निदेशालय की तरफ से पत्र जारी किया गया है, जिसे स्टेडियम के गेट पर चस्पा दिया गया है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अगर हरियाणा का खिलाड़ी दूसरे राज्य की टीम का हिस्सा बनता है तो उसे विभाग से परमिशन लेनी होगी। ऐसा न करने पर उसे सभी सुविधाओं से वांछित रहना पड़ेगा।

Wednesday, August 17, 2022

August 17, 2022

एपल में छंटनी’, 100 अनुबंधित कर्मी बाहर, गूगल ने भी कर्मियोंं को दी है चेतावनी

एपल में छंटनी’, 100 अनुबंधित कर्मी बाहर, गूगल ने भी कर्मियोंं को दी है चेतावनी

गूगल की अपने कर्मचारियों को ‘ब्लड इन द स्ट्रीट्स’ की चेतावनी जारी करने के बाद अब एपल ने भी कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने अपनी हायरिंग और स्पेंडिंग में कमी लाने के लिए यह कदम उठाया है।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार एपल ने कंपनी से कांट्रेक्ट के आधार पर जुड़े लगभग सौ नियोक्ताओं को, जो कि दुनिया की सबसे बहुमूल्य कंपनी एपल के लिए कर्मचारियों की बहाली का काम करते थे उन्हें हटा दिया है।
जिन कर्मचारियों का कान्ट्रैक्ट रद्द किया गया है उन्हें कपनी की ओर से कहा गया है कि उन्हें दो हफ्ते का भुगतान और मेडिकल सुविधाएं मिलेंगीं। वहीं, इस रिपोर्ट के अनुसार ऐसे नियोक्ता जो कंपनी के साथ फुल टाइम कर्मचारी के रूप में जुड़े हैं उन्हें रिटेन किया गया है।
एपल ने हटाए गए कर्मियों को कहा है कि यह छंटनी कंपनी की वित्तीय जरूरतों को देखते हुए की गई है। कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव टीम कुक ने पिछले महीने कहा था कि एपल अपने खर्चे सोच-समझकर करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम कुक ने कहा था कि हम मंदी के दौरान निवेश करने में विश्वास करते हैं। कंपनी कर्मियों की नियुक्त जारी जारी रखेगी और अलग जरूरी क्षेत्रों में खर्च करेगी पर ऐसा वह बाजार के हालात को देखते हुए करेगी।
इससे पहले, टेक वर्ल्ड की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों को अगर परिणाम नहीं आने पर छंटनी की चेतावनी दी थी।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने इसी महीने कहा है कि वे कंपनी के कंर्मचारियों के वर्क आउटपुट से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा था कि कंपनी की उत्पादकता जितनी होनी चाहिए उससे कम है।