Breaking

Friday, June 18, 2021

June 18, 2021

अभय बोलें- कोरोना काल में मंत्रियों ने दौरा कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ा

अभय बोलें- कोरोना काल में मंत्रियों ने दौरा कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ा
यमुनानगर : प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसमें सीएम व सीएमओ के भी लिप्त होने से इंकार नहीं किया जा सकता। तभी तो शराब व रजिस्ट्री घोटाले की जांचों को अभी तक सीएम द्वारा सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त मिलता है, उसे एक बार निलंबित कर कुछ दिन बाद बहाल कर मनचाही पोस्टिंग दे दी जाती है। इससे बढ़ा भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं हो सकता।
आज प्रदेश सरकार का 600 दिन का कार्यकाल पूरा हो गया है पर सरकार के पास बताने के लिए एक भी विकास का काम ऐसा नहीं है, जिससे जनता को लाभ मिला हो। यह दावा इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में किया।
अभय चौटाला ने कहा कि कोरोना के लिए पानीपत व हिसार में खोले गए विशेष अस्पतालों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। करोड़ों रुपए की लागत से बने इन अस्पतालों में कोई मरीज इलाज कराने नहीं गया क्योंकि इनमें कोई सुविधा नहीं थी। योग्य चिकित्सकों की नियुक्त न होने से लोगों को अधिक पैसे खर्च निजी अस्पतालों में अपना इलाज कराना पड़ा।
उन्होंने कहा कि सराकर ने कोरोना के पीक में मंत्रियों के दौरे तय किए। इनकी सुरक्षा के लिए एक स्थान पर भारी पुलिस जुटाई, वहीं किसान विरोध करने के लिए जुटे। आरोप लगाया कि इस तरह से सरकार ने कोरोना कंट्रोल करने के स्थान पर इसे बढ़ाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि क्वालिटी शिक्षा का दावा करने वाली इस सरकार ने प्रदेश के करीब डेढ़ हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया है। इससे गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों के करीब 4 लाख बच्चों को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी है।
बगैर परीक्षा पास किए गए दसवीं के बच्चों की नीति पर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इससे मेधावियों को निराशा हुई है। वहीं सरकार बार-बार भर्तियां रद्द कर रही है, लेकिन जिन युवाओं से फार्म भरते समय फीस ली जाती है उसे वापस नहीं किया जा रहा। इस तरह से रोजगार के नाम पर युवाओं से लूट की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सीएम हर रोज रोजगार बढ़ाने के दावे तो करते हैं, लेकिन वास्तव में युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है। इन सब मुद्दों में विधान सभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता सरकार को घेरने के स्थान पर अपनों को ही घेरने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो में संगठन का काम 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
इसके बाद गांव-गांव, वार्ड-वार्ड में जाकर सरकार की जन विरोधी नीतियों को लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार किसानों की मांगों को मांगकर इस आंदोलन को समाप्त कराए। उनके साथ में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, श्माम सिंह राणा, प्रकाश भारती व अश्वनी दत्ता भी मौजूद रहे।
June 18, 2021

सुरजेवाला का सरकार पर निशाना:सीएम-डिप्टी सीएम बताएं बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन क्यों

सुरजेवाला का सरकार पर निशाना:सीएम-डिप्टी सीएम बताएं बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन क्यों

चंडीगढ : कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गठबंधन सरकार के 600 दिन पूरे करने पर बड़े-बड़े कसीदे पढ़े हैं। सीएम और डिप्टी सीएम बताएं कि बेरोजगारी दर में हरियाणा हिंदुस्तान में पहले नंबर पर क्यों? अपराध में हरियाणा पहले नंबर पर क्यों, सात माह से लाखों किसान हरियाणा की सड़कों पर, टीकरी और सिंधु बॉर्डर पर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर क्यों हैं।
इधर, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार के कार्यकाल के 600 दिन पूरे होने पर कहा कि इस सरकार की सभी घोषणाएं खोखली साबित हुई हैं। सरकार ने अपने 600 दिन के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश को कई वर्षों पीछे धकेल दिया है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार में वो सब कुछ हुआ है जो नहीं होना चाहिए था। जितनी ज्यादा बेरोजगारी इस गठबंधन सरकार में हुई, वो हरियाणा के इतिहास में कभी नहीं देखी गई।
यमुनानगर में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के 600 दिनों में भाजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और प्रदेश पर कर्जा बढ़ाया है। कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार पूरी तरह से फेल रही है। सरकार द्वारा कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए अस्पतालों में भी करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है।
June 18, 2021

हरियाणा में 12 लाख गरीब परिवारों को 600 करोड़ का पैकेज

हरियाणा में 12 लाख गरीब परिवारों को 600 करोड़ का पैकेज


रेहड़ी-फड़ी वाले, रिक्शा-ऑटो चालकों, मजदूरों को पांच-पांच हजार नकद

तीन लाख बीपीएल दुकानदारों को 150 करोड़ रुपये की मदद

आशा वर्कर्स व एनएचएम कर्मियों को मिलेंगे पांच-पांच हजार
चंडीगढ : हरियाणा सरकार के दूसरे कार्यकाल के छह सौ दिन पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छह सौ करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले 600 दिनों की गठबंधन सरकार की उपलब्धियों पर बुकलेट भी जारी की और कई अहम योजनाओं का जिक्र भी किया।
 इस बार कोरोना महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित हुए गरीब परिवारों को 5-5 हजार रुपये की नकद मदद का ऐलान सीएम ने किया। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर ही कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन टोकन के तौर पर कई परिवारों के खातों में यह राशि ट्रांसफर कर विधिवत रूप से इसकी शुरूआत भी कर दी।
निर्माण कार्यों से जुड़े मिस्त्रियों व मजदूरों, गैर-पंजीकृत श्रमिकों, रेहड़ी-फड़ी वालों, रिक्शा व आटो चालकों के अलावा अन्य गरीब परिवारों को 5-5 हजार रुपये सरकार आर्थिक मदद के रूप में देगी। इस योजना का लाभ 12 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा। सरकार इन परिवारों को एकमुश्कत 600 करोड़ रुपये की मदद देगी। इसी तरह से तीन लाख बीपीएल कैटेगरी के दुकानदारों को भी 5-5 हजार रुपये की आर्थिक मदद के तौर पर सीएम ने 150 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है।
 स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत आशा वर्करों के अलावा नेशनल हेल्थ मिशन के 22 हजार कर्मियों को भी 5-5 हजार रुपये की मदद मिलेगी। इस योजना पर सरकार 11 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रदेश के सभी बीपीएल व गरीब परिवारों को मिलने वाला राशन दीपावली तक मुफ्त देने का ऐलान भी सीएम ने किया। यहां बता दें कि पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के लिए इस योजना का ऐलान किया था। हरियाणा के बीपीएल परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री चौ़ रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्री अनूप धानक तथा खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह मौजूद रहे।

Thursday, June 17, 2021

June 17, 2021

कपास उत्पादक किसानों के लिए कृषि विभाग ने एडवाइजरी की जारी

कपास उत्पादक किसानों के लिए कृषि विभाग ने एडवाइजरी की जारी


सोनीपत : उत्तर भारत में गर्मी के लफेड़ों ने आमजन को परेशान कर दिया हैं। हाल के दिनों में मानसून दस्तक देता दिखाई दे रहा हैं। जिसको लेकर कृषि विभाग की तरफ से कपास उत्पादकों के लिए एडवाइजरी जारी की हैं। किसानों को जहां जड़ गलन रोग के प्रति सचेत रहने और सफेद मक्खी की साप्ताहिक निगरानी करने की बात कही गई है। इसके अतिरिक्त किसानों को कपास की सिंचाई को लेकर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई हैं। ताकि उन्हें फसल में किसी प्रकार के नुकसान का सामना न करना पड़े। बता दें कि मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत सोनीपत जिले में बड़ी संख्या में किसानों ने इस बार धान की बजाए कपास की फसल उगाई है। मानसून सीजन में कपास की फसल में कई प्रकार की बीमारियां फैलने का डर रहता है। इससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐसे में कृषि विभाग ने कपास उत्पादक किसानों को गाइडलाइन जारी करके सम्भावित रोगों से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही है।
कृषि विभाग धान की खेती को छोड़कर कपास या अन्य फसल उगाने पर मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत प्रति एकड़ 7 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। ऐसे में बड़ी संख्या में किसानों ने जल संरक्षण की मुहिम को मजबूत करने के लिए जिले में धान की खेती छोडकर कपास की खेती करनी शुरू की है। जिले में करीब 6 हजार हैक्टेयर भूमि में कपास उगाई गई है। मानसून सीजन में जड़ गलन रोग, पत्ती मरोड़ रोग, सफेद मक्खी एवं हरा तेला का प्रकोप बढ़ने की सम्भावना अधिक रहती है। कृषि विभाग की एडवाइजरी में किसानों को कहा गया है कि बीमारी से सूखे हुए पौधों को उखाड़ दे, ताकि बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सके। इसके अतिरिक्त किसानों को कपास के साथ भिड़ी की खेती न करने की भी सलाह दी है। इससे रस चूसने वाले कीड़ों की संख्या अधिक हो जाती है। किसानों ने जल संरक्षण की मुहिम में सहयोग देना शुरू कर दिया हैं। बड़ी संख्या में किसानों ने कपास की खेती को उगाया हैं। जून माह में कपास की खेती में होने वाली गतिविधियों व रोग प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही मानसून भी दस्तक दे सकता है। किसानों का आह्वान है कि वे कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने से पहले दवाई से संबंधित पूरी जानकारी ले। ताकि फसल का नुकसान का सामना न करना पड़े। - अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
June 17, 2021

शहर की कॉलोनी से 19 वर्षीय युवती गायब

शहर की कॉलोनी से 19 वर्षीय युवती गायब
जींद : शहर थाना क्षेत्र की एक कालोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती हुई लापता हो गई। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर की एक कालोनी के व्यक्ति ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उत्तरप्रदेश के बेहराइच जिले के गांव भोपतपुर का रहने वाला है और वह फिलहाल शहर की एक कालोनी में रहता है। उसका यूपी स्थित अपने गांव में भी आना जाना रहता है। पिछले दिनों वह यूपी में अपने गांव चला गया। पीछे से गत 24 मई की रात को उसकी 19 वर्षिय बेटी बिना किसी को बताये घर से कहीं चली गई। वह अपने गांव से गत 12 जून का वापस आया और अपनी बेटी की हर जगह व रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि कोई अज्ञात उसकी बेटी का अपहरण करके ले गया है और उसे कहीं छिपाया हुआ है। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई नीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
June 17, 2021

रोहतक में खूनी खेल, घर में घुसकर किए 30 फायर

रोहतक में खूनी खेल, घर में घुसकर किए 30 फायर 
रोहतक : सैमाण में बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने अपने घर में बैठे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे अपनी ससुराल में आए हरियाणा पुलिस के जवान सहित तीन को गोली लगी है। जिसमें एक युवक रोहित पुत्र जगदीश की छाती में गोली लगी। उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया जहां इलाज के दोरान उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा हरियाणा पुलिस के जवान अनीश व संदीप पुत्र सतेवान को भी हाथ व पैरों में गोली लगी है। उनको इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अनीश निवासी दड़ोली जिला जींद अपनी ससुराल में संदीप व रोहित के पास घर में बैठा था। अचानक तीन बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर एक बाइक को वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए। घायलों में अनीश हरियाणा पुलिस का जवान है जो पानीपत पुलिस लाइन में तैनात बताया जा रहा है। वह अपनी ससूराल में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि पिछले चार पांच दिन से वह अपनी पत्नी के साथ यहीं रूका हुआ था। सूचना के बाद थाना प्रभारी कुलवीर सिंह दलबल के साथ गांव में पहुंचे तथा जांच शुरू की बताया जा रहा है कि हमलावरों के हमले में एक युवक को 16 गोली लगी। जबकि संदीप व अनीश को चार-चार गोली लगी। मृतक रोहित पुत्र जगदीश उम्र 23 साल है। ये चार भाई बहन थे। हमलावरों की एक बाइक वहीं पर रह गई थी जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने मौके पर खाली कारतुस काफी संख्या में बरामद किए हैं। घायलों में हरियाणा पुलिस के जवान अनीश को पहले महम सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिि उपचार के बाद राेहतक पीजीआई भेज दिया गया
June 17, 2021

पूजा करते समय अचानक मकान में लगी आग

पूजा करते समय अचानक मकान में लगी आग
-25 हजार की नकदी सहित लाखों का सामान राख
जींद : शहर की भगतसिंह कालोनी में बुधवार सुबह पूजा करते समय मकान में आग लग गई। इससे मकान में रखे 25 हजार रुपए समेत काफी सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था।
भगत सिंह कालोनी में स्थित हवलदार मुकेश के मकान में गढ़वाली गांव का रिंकू नामक व्यक्ति का परिवार किराये पर रहता है। मकान के ऊपरी हिस्से में मुकेेश का परिवार है जब कि किरायेदार नीचे रहता है। बुधवार सुबह रिंकू ने लकड़ी की अलमारी में बनाये गये पूजा घर में पूजा-अर्चना की और फिर वह अपने काम पर चला गया। पीछे से उस पूजा के घर में आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने पूरे मकान को घेर लिया। आसपास पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
*-कमरे और रसोई का सामान जला-*

रिंकू का कहना है कि अलमारी में 25 हजार रुपये व कपड़े रखे थे। नजदीक ही पानी का आरओ था। आग लगने से पूरी अलमारी राख हो गई  और आरओ जल गया। कमरे और रसोई में भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी की घटना में उसे करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इसमें कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते परिजनों और आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया था।