Breaking

Monday, October 25, 2021

October 25, 2021

टैक्सी यूनियन के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल

टैक्सी यूनियन के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल        
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ स्थानीय बस स्टैंड के पास एक कार्यक्रम में टैक्सी यूनियन जींद के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए आप पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के जिला प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ गणेश कौशिक ने डॉक्टर सुशील गुप्ता हरियाणा के  सह प्रभारी  के निर्देशानुसार व  जिला जींद पार्टी अध्यक्ष लाभ सिंह सिद्धू की अनुशंसा  से पार्टी में शामिल होने वाले इन नेताओं को पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा  की इन सभी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल व डॉक्टर सुशील गुप्ता की जन हितेषी आम आदमी के कल्याणकारी नीतियों में अपनी आस्था जताई है ,पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। शामिल होने वालों में पवन रोहिल्ला , कृष्ण ,फिरोज, राजेंद्र सिंह ,धर्मपाल, सुमेर सिंह, बलजीत सिंह, सजंय, सोनू कुमार ,कृष्ण पूनिया, कुलविंदर आदि प्रमुख थे।

Sunday, October 24, 2021

October 24, 2021

टैक्सी यूनियन के पवन रोहिल्ला अपने अन्य साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल

टैक्सी यूनियन के पवन रोहिल्ला अपने अन्य साथियों के साथ आप पार्टी में हुए शामिल        
जींद ( संजय कुमार ) ÷स्थानीय बस स्टैंड के पास एक कार्यक्रम में टैक्सी यूनियन जींद के संयोजक पवन रोहिल्ला अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के जिला प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. गणेश कौशिक ने पार्टी में शामिल होने वाले इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया।पार्टी में  शामिल होने वालों में पवन रोहिल्ला, कृष्ण, फिरोज, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल, सुमेर सिंह , बलजीत सिंह , संजय, सोनू कुमार , कृष्ण पूनिया, कुलविंदर आदि प्रमुख थे।

Monday, October 18, 2021

October 18, 2021

राम रहीम की मुशिकलें: CBI की विशेष अदालत ने सुना दी इतनी बड़ी सजा, रंजीत हत्याकांड पर बड़ा फैसला

राम रहीम की मुशिकलें: CBI की विशेष अदालत ने सुना दी इतनी बड़ी सजा, रंजीत हत्याकांड पर बड़ा फैसला
पंचकूला : सीबीआई की विशेष अदालत ने रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सोमवार को अपना फैसला सुना दिया है। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांच आरोपियों को लेकर अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। रंजीत हत्याकांड में राम रहीम सहित पांचों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अदालत ने राम रहीम पर 31 लाख रुपये और बाकी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
*राम रहीम को दो मामलों में पहले से सजा*
वहीं, इससे पहले गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में 20 साल और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं।
ध्यान रहे कि, हाल ही में अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित कुल पांच लोगों को को दोषी करार दिया था। जिसके बाद अदालत में सजा के फैसले को लेकर सुनवाई की गई थी लेकिन अदालत ने सजा पर फैसला सुनाने की तारीख 18 अक्टूबर मुकर्रर की।
*रंजीत सिंह हत्याकांड मामला*
बता दें कि कुरुक्षेत्र निवासी रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
October 18, 2021

लोक कला संस्कृति को जिंदा रखने की दिशा में हुआ सांझी उत्सव का आयोजन : डॉ. राजेश भोला

लोक कला संस्कृति को जिंदा रखने की दिशा में हुआ सांझी उत्सव का आयोजन : डॉ. राजेश भोला
जींद- ( संजय कुमार ) ÷जींद के गांव ढिगाना में हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल एवं सत्यराज लोक कला सदन  ढिगाना के संयुक्त तत्वाधान में नौ दिवसीय मनोहरी सांझी उत्सव का आज समापन हो गया इस मौके पर जींद नागरिक हस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉक्टर राजेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा प्रसिद्ध लोक कलाकार रविशंकर शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की इसके साथ साथ शिक्षाविद जोगिंदर मोर और हिसार से आई सांझी बनाओ विशेषज्ञ संगीता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही 9 दिन तक चले इस सांझी उत्सव में गांव की महिलाओं और लड़कियों ने अपनी अपनी सांझी भी बनाई गई सांझी भी प्रदर्शनी में लगाई गई 20 साँझीयो में से सांझी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार इशिका, द्वितीय पुरस्कार शीतल, तृतीय पुरस्कार कुमारी प्रिया ने जीता और हरीश कुमार ने सांत्वना पुरस्कार जीता हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल की ओर से सांझी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी इशिका को 31 सौ रुपए द्वितीय पुरस्कार जीतने वाली शीतल को 21 सौ तथा तृतीय पुरस्कार विजेता कुमारी प्रिया को 15सौ रुपए तथा सांत्वना पुरस्कार जीतने वाले हरीश कुमार को 11सौ रुपए की नकद राशि वह समृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया इस सांझी प्रतियोगिता में गांव की जिस महिलाओं ने भाग लिया था प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ बाकी की 21 महिलाओं को कला परिषद की ओर से 500,500 रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित भी किया गया। डॉ राजेश भोला ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणा की लोक कला संस्कृति जो पराई होती जा रही है को जिंदा रखने की दिशा में जो सांझी उत्सव का आयोजन किया है वह अपने आप में एक मिसाल है और युवा पीढ़ी जबकि विरासत को भूल चुकी है। उनको संस्कृति से अवगत कराने की यह पहल सरकार का अहम प्रयास है वही कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसिद्ध लोक कलाकार रवि शंकर शर्मा ने बताया कि हरियाणा कला परिषद व हरियाणा सरकार की ओर से समय-समय पर हरियाणा की लोक कला संस्कृति और विरासत को नई युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में समय-समय पर इस तरह के आयोजन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित करवाए जा रहे हैं, ताकि हरियाणा के लोक कला संस्कृति जो आज लुप्त होती जा रही है को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणा की विरासत को जिंदा रखने वाले वरिष्ठ कलाकारों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं बनाने के साथ-साथ लोक विधाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर कर रही है इस मौके पर गांव के बच्चों ने हरियाणवी लोक नृत्य एवं सांझी माता के गीत गाकर उत्सव को मनमोहक बना दिया 10 दिन तक चले इस सांझी उत्सव लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बना रहा। आए दिन पास पास के गांव से महिलाएं एवं लोगों की भारी भीड़ इस सांझी उत्सव को देखने पहुंचती रही है। सरकार द्वारा किए गए इस प्रयास को ग्रामीणों ने युवा पीढ़ी तक पुरानी विरासत को जिंदा रखने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

Friday, October 15, 2021

October 15, 2021

डॉ धर्मदेव विद्यार्थी बने असमर्थ महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष

डॉ धर्मदेव विद्यार्थी बने  असमर्थ महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष
जींद ÷ ( संजय कुमार ) ÷ नरवाना रोड पर समिति के 25 वे वार्षिक अन्न वितरण समारोह के अवसर पर सर्वसम्मति से पी सी जैन की अध्यक्षता में असमर्थ महिला कल्याण समिति का त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके 40 असमर्थ महिलाओं को 100 मण गेहू दिया गया ।   मुख्य अतिथि नगराधीश जींद (CTM)डॉ दर्शन यादव व वशिष्ठ अतिथि सिविल अस्पताल के डिप्टी   एम. एस डॉ राजेश भोला ने शिरकत की।डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी को समिति को सर्वसम्मति से आगामी 3 साल के लिए प्रधान चुना गया। इसके अतरिक्त तेलू राम शर्मा, सुखबीर अत्री को उपप्रधान , मोहनलाल अत्री, हवा सिंह यादव, रामभगत कौशिक जोगिंदर सिंह पाहवा, ,सूबेदार राम सिंह, को महामंत्री पंडित राम निवास शर्मा को कोषाध्यक्ष पंडित राहुल अहिरका को सह कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र यादव व किरण यादव को ऑडिटर एडवोकेट अनिल गौतम, एडवोकेट गगनदीप बैरागी को कानूनी सलाहकार मास्टर बलवान बैरागी, मास्टर रामकेश को स्टेज सेक्टरी बलवीर राम शर्मा ,सोहनलाल सचदेवा, सरदार गुरचरण सिंह , सरदार टहल सिंह ,ईश्वर अत्री ,जगवीर वालदा,  को सगठन सचिव सतपाल आर्य, सुभाष बैरागी ,वेदपाल शर्मा, ताराचन्द चौपड़ा,सोमदत्त गालव को प्रचार सचिव चुना गया। इस मौके  पर  समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. दर्शन ने कहा कि समिति का कार्य बड़ा ही सहरानीय रहा।समारोह के वशिष्ठ अतिथि सिविल अस्पताल के डिप्टी  एम. एस डॉ. राजेश भोला ने अन्न दान को प्राण दान कहा। समिति के प्रधान डॉ धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि समिति अब तक समिति से पंजीकृत 2481 महिलाओं को  2481 क्विंटल गेहूं के अतिरिक्त कुछ श्रद्धालुओं द्वारा  सैकड़ो असमर्थ महिलाओं को उनके व्यक्तिगत पैसे रजाईयां ,जूते ,चपल ,शालें व  बहुत सा घरेलू समान उपलब्ध करवा चुकी है।

Wednesday, October 13, 2021

October 13, 2021

निकाय चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़े जाएंगे : सुशील गुप्ता

निकाय चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़े जाएंगे : सुशील गुप्ता           
जींद , (संजय कुमार ) ÷ स्थानीय भटनागर कॉलोनी जींद में हरियाणा आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता एक जनसभा में पहुँचे। डॉ. गणेश कौशिक प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए  बताया की जनसभा में आम आदमी पार्टी की महिला विधानसभा जींद की अध्यक्षा डॉ.रजनीश जैन के नेतृत्व में जेजेपी व बीजेपी छोड़कर अनेक कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का  दामन थामा। डॉक्टर सुशील गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं वे युवाओं को आम आदमी पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया। डॉ. सुशील गुप्ता ने सरकार पर महंगाई को लेकर के प्रहार करते हुए कहा आज रसोई का बजट बढ़ चुका है खाद्य वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है। पेट्रोल और डीजल 2014 से ही लगातार बढ़ रहा है। इसके लिए बीजेपी सरकार पूरी तरीके से जिम्मेदार है। आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। सरकार को तुरंत किसानों की मांगें मानकर तीनों काले कानून रद्द करने का काम करे। उन्होंने आगे कहा की हरियाणा में आम आदमी पार्टी का जनाधार व जनमत लगातार बढ़ने की ओर अग्रसर है। आज आदमी पार्टी हरियाणा में विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है उन्होंने बीजेपी जेजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी शामिल होने वाले महिलाओं युवा नेताओं का स्वागत किया व अभिनंदन किया।             
जिला प्रधान लाभ सिद्धू ने कहा की लगभग तीन दर्जन कार्यकर्ताओं का बीजेपी-जेजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होना बहुत अच्छे संकेत हैं।आने वाले समय में पार्टी का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ेगा इस सभा में मुख्य रूप से डॉ रजनीश जैन महिला अध्यक्षा जींद, तरसेम गोयल , आईडी गोयल, वीरेन्द्र आर्य, वेस्ट जोन अध्यक्षा दर्शना कौर, लाभ सिंह सिद्धू, डॉ. गणेश कौशिक भी उपस्थित थे।        आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में अंगूरी देवी, अरुणा ,सरोज, मीना ,मीनू ,परमजीत ,विमला, गुरमेल, सोनिया, सुमंत, कमला देवी, धन्नो,  रजिया, बांगरो ,बबली देवी युवा मोर्चा से रिंकू ,सौरभ, सागर आदि ने पार्टी से जुड़ कर वह शामिल होकर आम आदमी पार्टी की नीतियों में आस्था में विश्वास प्रकट किया।
इसी कड़ी में एक और अहम प्रोग्राम एम्पलाइज कॉलोनी में कार्यक्रम हुआ।  डॉक्टर सुशील गुप्ता की मौजूदगी में  लगभग 50 आदमी आप पार्टी ने विश्वास व्यक्त करते हुए शामिल हुए। । उन्होंने अपने भाषण में होने वालों का स्वागत व अभिनंदन भी किया और आगे कहा की निकाय चुनाव में विधानसभा चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाएंगे। आदमी पार्टी हरियाणा में आगामी सरकार बनाने का काम करेगी।

Tuesday, October 12, 2021

October 12, 2021

बीजेपी-जजेपी छोड़कर आए कई नेताओं ने थामा आप पार्टी का दामन : सुशील गुप्ता

बीजेपी-जजेपी छोड़कर आए कई नेताओं ने थामा आप पार्टी का दामन : सुशील गुप्ता           
जींद, (संजय कुमार ) ÷ स्थानीय भटनागर कॉलोनी जींद में हरियाणा आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता एक जनसभा में पहुँचे। डॉ. गणेश कौशिक प्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए  बताया की जनसभा में आम आदमी पार्टी की महिला विधानसभा जींद की अध्यक्षा डॉ.रजनीश जैन के नेतृत्व में जेजेपी व बीजेपी छोड़कर अनेक कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का  दामन थामा। डॉक्टर सुशील गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं वे युवाओं को आम आदमी पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया। डॉ. सुशील गुप्ता ने सरकार पर महंगाई को लेकर के प्रहार करते हुए कहा आज रसोई का बजट बढ़ चुका है खाद्य वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है। पेट्रोल और डीजल 2014 से ही लगातार बढ़ रहा है। इसके लिए बीजेपी सरकार पूरी तरीके से जिम्मेदार है। आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। सरकार को तुरंत किसानों की मांगें मानकर तीनों काले कानून रद्द करने का काम करे। उन्होंने आगे कहा की हरियाणा में आम आदमी पार्टी का जनाधार व जनमत लगातार बढ़ने की ओर अग्रसर है। आज आदमी पार्टी हरियाणा में विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है उन्होंने बीजेपी जेजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी शामिल होने वाले महिलाओं युवा नेताओं का स्वागत किया व अभिनंदन किया।             
जिला प्रधान लाभ सिद्धू ने कहा की लगभग तीन दर्जन कार्यकर्ताओं का बीजेपी-जेजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होना बहुत अच्छे संकेत हैं।आने वाले समय में पार्टी का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ेगा इस सभा में मुख्य रूप से डॉ रजनीश जैन महिला अध्यक्षा जींद, तरसेम गोयल , आईडी गोयल, वीरेन्द्र आर्य, वेस्ट जोन अध्यक्षा दर्शना कौर, लाभ सिंह सिद्धू, डॉ. गणेश कौशिक भी उपस्थित थे।        आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में अंगूरी देवी, अरुणा ,सरोज, मीना ,मीनू ,परमजीत ,विमला, गुरमेल, सोनिया, सुमंत, कमला देवी, धन्नो,  रजिया, बांगरो ,बबली देवी युवा मोर्चा से रिंकू ,सौरभ, सागर आदि ने पार्टी से जुड़ कर वह शामिल होकर आम आदमी पार्टी की नीतियों में आस्था में विश्वास प्रकट किया।