Breaking

Monday, January 9, 2023

January 09, 2023

प्रॉपर्टी आईडी और पीपीपी जनता को परेशान कर दोनों हाथों से सरकार लूट रही है : राजरूप छातर

प्रॉपर्टी आईडी और पीपीपी जनता को परेशान कर दोनों हाथों से सरकार लूट रही है : राजरूप छातर     

जींद : आम आदमी पार्टी जिला जींद के संगठन मंत्री राज रूप छातर ने परिवार पहचान पत्र और पीपीपी को लेकर अपना रोष जताते हुए कहा कि परिवार पहचान पत्र बुजुर्गों की पेंशन काटने और गरीबों को 1000000 को राशन कार्ड से वंचित करने का सरकार का घिनौना कार्य है । बिना किसी जानकारी के व बिना जांच पड़ताल लोगों की पेंशन व राशन बंद करने की गरीबी मार है ।अब तक लाखों गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटे जा चुके हैं। जबकि बुजुर्गों की अनाप-शनाप आय दिखाकर 500000 बुजुर्गों की पेंशन काटी जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि पेंशन तो बुजुर्गों के सम्मान भत्ते के मद्देनजर रखी गई थी। जोकि 60 वर्ष या इससे अधिक के उम्र वाले बुजुर्गों के लिए सम्मान स्वरूप व उनकी जरूरत के हिसाब से दी जाती थी सरकार अपने वायदे को भी भूल गई जो ₹5100  रुपए सरकार बनते ही पेंशन देने का था। जबकि जिन को थोड़ी बहुत पेंशन मिलती है । उनको भी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। यह जनता को सिर्फ परेशान करने के लिए है गौरतलब है लोगों को इसका समाधान नजर नहीं आ रहा है राज रूप छातर ने कहा कि परिवार पहचान पत्र व पीपीपी को लेकर के सरकार जनता को तंग करना बंद करें और जिन लोगों की पेंशन काटी गई है। जिनके राशन कार्ड काटे गए हैं उन्हें दोबारा बनाने का काम करें अन्यथा आम आदमी पार्टी संघर्ष करने पर मजबूर होगी

Friday, December 30, 2022

December 30, 2022

विवादों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री:जूनियर महिला कोच बोली- सरकारी आवास में बुला छेड़छाड़ की; संदीप बोले-सब झूठ, मेरे खिलाफ साजिश

विवादों में घिरे हरियाणा के खेल मंत्री:जूनियर महिला कोच बोली- सरकारी आवास में बुला छेड़छाड़ की; संदीप बोले-सब झूठ, मेरे खिलाफ साजिश
चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व ओलंपियन संदीप सिंह विवादों में घिर गए हैं। हरियाणा में खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाए हैं कि खेल मंत्री ने अपने सरकारी आवास में बुलाकर उससे छेड़छाड़ की। महिला कोच ने यह भी कहा कि इससे पहले और भी महिला खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री गलत काम कर चुके हैं। विवाद उठने के बाद खेल मंत्री ने दावा किया कि उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है।
इंस्टाग्राम से किया कॉन्टेक्ट

महिला कोच ने बताया कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने उसे इंस्टाग्राम के जरिए कॉन्टेक्ट किया। वेनिश मोड पर बात की, जिससे 24 घंटे बाद मैसेज डिलीट हो गया। उसने बताया कि खेल मंत्री ने उसके साथ स्नेपचैट पर बात करने को कहा। फिर मुझे चंडीगढ सेक्टर 7 लेक साइड मिलने के लिए बुलाया। मैं नहीं गई तो वे उसे इंस्टा पर ब्लॉक और अन ब्लॉक करते रहे। फिर उसे एक डॉक्यूमेंट के बहाने घर बुलाया, जहां मंत्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

*मनचाही पोस्टिंग का किया वादा*

महिला कोच ने बताया कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने उसको कहा मेरी बात मानने पर आपको सभी सुविधाएं और मनचाही जगह पोस्टिंग मिलेगी। जब मैंने मंत्री की बात नही मानी तो उसके बाद उसका तबादला कर दिया गया और ट्रेंनिग तक रोक दी गई। मैंने घटना की शिकायत के लिए डीजीपी कार्यालय, सीएम हाउस और गृह मंत्री अनिल विज हर स्तर पर प्रयास किया, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

*पंचकूला से झज्जर हो चुका ट्रांसफर*

महिला कोच 400 मीटर में नेशनल एथलीट रह चुकी है। रियो ऑलंपिक में हरियाणा एथलेटिक्स कोच रही है। एथलेटिक्स कोच ने पंचकूला में जॉइन किया था। इसके बाद खेल मंत्री ने उसका ट्रांसफर झज्जर कर दिया है। महिला कोच ने बताया कि वहां सिर्फ 400 मीटर का ग्राउंड है। इसके साथ ही उसकी ट्रेनिंग भी खेल मंत्री के निर्देश के बाद रोक दी गई है।
*अभय चौटाला ने CM से की हस्तक्षेप की मांग*

अभय चौटाला ने कहा कि नेशनल खिलाड़ी ने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाए हैं। अभय ने कहा इस मामले का CM को तुरंत संज्ञान लेना चहिए और मंत्री को बर्खास्त करना चहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनके द्वारा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी बात की गई है।

उन्होंने मांग की कि संदीप सिंह को बर्खास्त करके सरकार SIT बनाकर इस मामले की जांच करवाए। यदि इस मामले में लापरवाही बरती जाती है तो वह राज्य के साथ ही पूरे देश के खिलाड़ियों को लामबंद करेंगे।
महिला कोच के मामले में इनेलो विधायक अभय चौटाला चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता करते हुए।
संदीप सिंह ने आरोप खारिज किए

इस पूरे मामले में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि मेरे खिलाफ यह षडयंत्र किया जा रहा है। जो भी आरोप महिला कोच के द्वारा लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से मिथ्या हैं। मैं इस महिला कोच से कभी नहीं मिला।

Sunday, December 18, 2022

December 18, 2022

बिना OTP या PIN के भी आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, जानें क्या है चोरी का नया तरीका

बिना OTP या PIN के भी आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, जानें क्या है चोरी का नया तरीका

अगर आपके फोन में भी कोई अनजान कॉल आता है तो इससे आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकल सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह सिम स्वाइप फ्रॉड के तहत आता है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं ।
नई दिल्ली : अब तक हम यह जानते और सुनते आए हैं कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय किसी से इसका पासवर्ड या पिन शेयर नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर कोई आपके फोन में कोई OTP या लिंक आता है तो इससे बिल्कुल क्लिक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बैंक से पैसे उड़ाये जा सकते हैं।

पर क्या हो जब सिर्फ मिस्ड कॉल से आपके जमा पैसे निकल जाएं? अब चोरों ने कुछ नया तरीका खोज निकाला है, जिसमें बिना किसी ओटीपी, पिन, पासवर्ड या लिंक के लोगों के अकाउंट से पैसे निकल रहे हैं।
*क्या है घटना?*

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली स्थित सुरक्षा सेवा के निदेशक के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी में 50 लाख रुपये खो दिए। पीड़ित के मुताबिक, शाम 7 बजे से 8.45 बजे के बीच उसके फोन पर बार-बार ब्लैंक और मिस्ड कॉल आए। शुरू में तो उसने कुछ कॉलों को नजरअंदाज कर दिया, पर जैसे ही उसने कॉल उठाई तो दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई और कुछ देर बाद उसके अकाउंट से 50 लाख रुपये निकल चुके थे।

नए साल पर प्लेन के मुकाबले ट्रेनों में घर जाना हो सकता है फायदे का सौदा, पैसों की होगी बचत
*सिम स्वाइप है नया मामला*

कहा जा रहा है कि बैंक से पैसे निकालने के लिए जालसाज अब 'सिम स्वाइप फ्रॉड' का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आपके अकाउंट तक पहुंचने के लिए आपके फोन नंबर का इस्तेमाल किया जाता है और सिम स्विच किया जाता है।

जालसाज आपके मोबाइल फोन के सिम प्रोवाइडर से संपर्क करते हैं और उन्हें उसी नंबर का सिम कार्ड एक्टिव करने के लिए मनाते हैं। एक बार ये सिम एक्टिव हो जाता है, तो स्कैमर्स के पास पीड़ित के फोन नंबर पर नियंत्रण होता है। इसके बाद वे नियंत्रण कॉल या टेक्स्ट प्राप्त करना महत्वपूर्ण चीजों पर कंट्रोल कर सकते हैं।
धोखाधड़ी से बचने के लिए करें ये चीजें
अगर आपको इस तरह के साइबर धोखों से बचना है तो नीचे दिए बातों को ध्यान में रखें।

अपने सिम को हमेशा अपडेट करते रहें, इसकी KYC समय-समय पर कराते रहें।

किसी भी अनजान कॉल या मैसेज का जवाब न दें।
किसी अनजान लिंक को खोलने से बचें।

अगर पैसे निकल चुके हैं तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और अकाउंट को लॉक करवाएं
फ्रॉड की जानकारी साइबर सेल को दें।

OTP Fraud: कैश ऑन डिलीवरी के नाम पर कस्टमर केयर से की बात, OTP बताते ही बैंक खाता खाली, हो रहे ऐसे कई फ्रॉड

 साइबर अपराध को लेकर लोगों को खुद सचेत रहने की जरूरत है। साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को झांसा देते हैं। बिना आर्डर के अगर कोई आनलाइन डिलेवरी का पार्सल लेकर आए तो उसे न लें। कस्टमर केयर पर बात भी न करें।

Monday, October 17, 2022

October 17, 2022

भारत जोड़ो यात्रा ने बदला देश का राजनीतिक माहौल : सहवाग

भारत जोड़ो यात्रा ने बदला देश का राजनीतिक माहौल : सहवाग


Bharat Jodo Yatra changed the political atmosphere of the country: Sehwag
भारत जोड़ो यात्रा के  दौरान पार्टी के नेता राहुल गांधी के साथ राजनीतिक माहौल पर चर्चा करते हुए जींद से पार्टी प्रत्याशी रहे एवं भारत यात्री प्रमोद सहवाग।

देश हित में हो रही भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात - बोले सहवाग

 राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा ने तमिलनाडु, केरल  होते हुए आज कनार्टक में एक हजार किलोमीटर का सफलतापूवर्क सफर तय कर लिया है। इस विशेष अवसर पर कांग्रेस नेता एवं भारत यात्री प्रमोद सहवाग ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ देश-प्रदेश के राजनीतिक माहौल पर विस्तार से चचार् की। सहवाग ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश व प्रदेश का राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है। देश की जनता एक बार फिर कांग्रेस की ओर उम्मीद से देखने लगी है। भारत यात्री और जींद हलके से कांग्रेस  प्रत्याशी रहे प्रमोद सहवाग अपने नेता राहुल गांधी के साथ 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं ।  सहवाग ने कहा कि सात सितंबर को राहुल गांधी की अगुवाई में  कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा को तमिलनाडु और केरल के बाद अब कर्नाटक में भी जोरदार समर्थन मिल रहा है।
भारत यात्री सहवाग ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ तिरंगा लेकर चलने की लोगों में होड़ सी लगी हुई है। जहां जहां यात्रा पहुंच रही है वहां पर लाखों की संख्या में लोग राहुल को अपना समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए उमड़ रहे है । भारत जोड़ो यात्रा से देश में नया राजनीतिक माहौल बनकर उभरा है। सहवाग ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा विघटन की राजनीति करने वालों को जनता सत्ता से बेदखल कर देगी। कांग्रेस एकमात्र ऐसी पाटी है जो समाज की छतीस बिरादरी को साथ लेकर चल सकती है और देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा सकती है।
Bharat Jodo Yatra changed the political atmosphere of the country: Sehwag
भारत जोड़ो यात्रा के  दौरान पार्टी के नेता राहुल गांधी के साथ राजनीतिक माहौल पर चर्चा करते हुए जींद से पार्टी प्रत्याशी रहे एवं भारत यात्री प्रमोद सहवाग।
उल्लेखनीय है कि प्रमोद सहवाग ने कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से राजनीति शुरू की थी ।  गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में पाटी् की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक का दायित्व भी निभा चुके हैं। पाटी ने 2014 में जींद विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया था। पाटी ने सहवाग की प्रभावशाली   संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा में बतौर भारत यात्रा शामिल किया है। सहवाग ने बताया कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी  भारत जोड़ो यात्रा के बीच बीच में आकर भारत यात्रियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

Monday, October 10, 2022

October 10, 2022

जींद में किरण चौधरी ने निकाला रोड शो:बोलीं- पार्टी छोड़ने की अफवाह फैलाना शुभचिंतकों का काम, कांग्रेस में ही रहूँगी

जींद में किरण चौधरी ने निकाला रोड शो:बोलीं- पार्टी छोड़ने की अफवाह फैलाना शुभचिंतकों का काम, कांग्रेस में ही रहूँगी

जींद में पत्रकारों से बातचीत करतीं किरण चौधरी।

जींद :  जींद में सोमवार को तोशाम से विधायक किरण चौधरी पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह चौधरी देवी लाल चौंक पर पहुंचकर मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर रोड शो की शुरुआत की। स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले प्रत्याशी के चयन को लेकर पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई जाती थी। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशवरा कर टिकट के लिए प्रत्याशी का नाम फाइनल किया जाता था, लेकिन इस बार आदमपुर उपचुनाव को लेकर ऐसा अभी तक नहीं हुआ है।


उन्हें इस बैठक के लिए अभी तक कोई निमंत्रण भी नहीं मिला है। बावजूद इसके उन्हें आदमपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए बुलाया जाता है तो वो कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने जाएंगी। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें न तो वहां बुलाया गया है और न ही उन्होंने आदमपुर का दौरा किया है। जब वो वहां जाएंगी तब ही वो कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर कुछ कह सकेंगी।
जींद पहुंचे पर किरण चौधरी का स्वागत करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।

अभय चौटाला के उनके पार्टी छोड़ने वाले बयान पर कहा कि कुछ शुभ चिंतक व हितैषी ऐसी अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन वह इन शुभ चिंतकों को बताना चाहती है कि वो कांग्रेस में है और हमेशा कांग्रेस में ही रहेंगी। उन्होंने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर कहा कि वो किसी भी तरह की गुटबाजी में विश्वास नहीं करती हैं। आज पार्टी में कुछ कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
ऐसे में कार्यकर्ताओं की आवाज बन कर वह उन्हें फिर से सक्रिय कर करने के लिए कार्यकर्ताओं के द्वार कार्यक्रम कर रही हैं ताकि कांग्रेस पार्टी और मजबूत हो। देश में भाइचारे और सद्भावना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। पूरे हरियाणा में चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह के पुराने कार्यकर्ता हैं। इसलिए उन सभी कार्यकर्ताओं के द्वार जाकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही हैं।

Friday, October 7, 2022

October 07, 2022

जिन्‍होंने दिए सिक्‍खों के '5 ककार', जानें गुरु गोबिंद सिंह के बारे में 10 महत्‍वपूर्ण बातें

जिन्‍होंने दिए सिक्‍खों के '5 ककार', जानें गुरु गोबिंद सिंह के बारे में 10 महत्‍वपूर्ण बातें 

Guru Gobind Singh: वर्ष 1699 में, गुरु गोबिंद सिंह ने 'खालसा वाणी' की स्थापना की - "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह". उन्होंने अपने सभी अनुयायियों का नाम 'सिंह' रख दिया जिसका अर्थ है शेर । उन्होंने खालसा के '5 ककार'  या सिद्धांतों की भी स्थापना की. ये हैं- केश, कंघा, कच्‍छा, कड़ा, कृपाण। 

सिखों के 10वें और अंतिम गुरु 'गुरु गोबिंद सिंह' का जन्म 22 दिसंबर 1666 को हुआ । उनके बचपन का नाम गोबिंद राय था। उन्होंने संस्कृत, फारसी, पंजाबी और अरबी भाषाएं सीखीं। इसके साथ ही उन्‍होंनें धनुष-बाण, तलवार, भाला चलाने की कला भी सीखी। एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ वह एक निर्भीक योद्धा, कवि और दार्शनिक भी थे। उनकी शिक्षाओं ने सिख समुदाय और अन्य लोगों को कई पीढ़ियों से प्रेरित किया है। आज ही के दिन वर्ष 1708 में, महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित श्री हुजूर साहिब में उन्‍होंने अपने प्राणों का त्याग किया था। आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी 10 बड़ी बातें। 
- गोबिंद राय का जन्‍म सिख धर्म के 9वें गुरु, गुरु तेग बहादुर और माता गुजरी के घर तख्त श्री पटना साहिब (अब पटना) में हुआ था। - वह केवल 9 वर्ष की आयु के थे, जब 10वें सिख गुरू बने।  - अपने पिता गुरु तेग बहादुर के मुगल सम्राट औरंगजेब के हाथों शहादत स्वीकार करने के बाद वह कश्मीरी हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आए। - अपने बचपन में ही, बालक गोबिंद ने संस्कृत, उर्दू, हिंदी, ब्रज, गुरुमुखी और फारसी सहित कई भाषाएं सीखीं। उन्होंने युद्ध में निपुण होने के लिए मार्शल आर्ट भी सीखा। - वह दक्षिण सिरमुर, हिमाचल प्रदेश में यमुना नदी के किनारे एक शहर पांवटा गए। यहां उन्होंने पांवटा साहिब गुरुद्वारा की स्थापना की और सिख सिद्धांतों के बारे में प्रचार किया। पांवटा साहिब आज भी सिखों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यहां उन्‍होंने 3 वर्ष बिताए, जिस दौरान कई ग्रंथ लिखे और अपने अनुयायियों की पर्याप्त संख्या भी एकत्र की। - सितंबर 1688 में, 19 साल की उम्र में, गुरु गोबिंद सिंह ने भीम चंद, गढ़वाल के राजा फतेह खान और शिवालिक पहाड़ियों के अन्य स्थानीय राजाओं की एक संयुक्‍त सेना के खिलाफ भंगानी की लड़ाई लड़ी। लड़ाई एक दिन तक चली और हजारों लोगों की जान चली गई। गुरू गोबिंद सिंह ने संयुक्‍त सेना को हराया। - बिलासपुर की रानी के निमंत्रण पर गुरु गोबिंद नवंबर 1688 में आनंदपुर लौट आए, जो चक नानकी के नाम से जाना जाने लगा है। - 30 मार्च 1699 को, गुरु गोबिंद सिंह ने अपने अनुयायियों को आनंदपुर में अपने घर पर इकट्ठा किया। उन्‍होंने एक स्वयंसेवक से अपने भाइयों के लिए अपना सिर बलिदान करने के लिए कहा। एक अनुयायी दया राम फौरन इसके लिए राजी हो गया। गुरु उन्हें एक तंबू के अंदर ले गए और एक खूनी तलवार के साथ बाहर निकले। उन्होंने फिर से एक स्वयंसेवक को बुलाया और फिर ऐसा ही किया। 5 बार ऐसा करने के बाद, अंत में गुरु पांच स्वयंसेवकों के साथ तम्बू से निकले और तम्बू में पांच सिर कटी बकरियां मिलीं। इन पांच सिख स्वयंसेवकों को गुरु ने 'पंज प्यारे' या 'पांच प्यारे' के रूप में नामित किया. - 1699 की सभा में, गुरु गोबिंद सिंह ने 'खालसा वाणी' की स्थापना की - "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह". उन्होंने अपने सभी अनुयायियों का नाम 'सिंह' रख दिया जिसका अर्थ है शेर। उन्होंने खालसा के '5 ककार'  या सिद्धांतों की भी स्थापना की. ये हैं- केश, कंघा, कच्‍छा, कड़ा, कृपाण. - गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा और सिखों के धार्मिक ग्रंथ 'गुरु ग्रंथ साहिब' को ही सिखों के अगले गुरु के रूप में नामित किया। उन्होंने 07 अक्टूबर 1708 को अपना शरीर छोड़ दिया।
October 07, 2022

जेजेपी ने निभाया वादा, बाबा महेंद्र टिकैत के गांव में बनी आधुनिक लाइब्रेरी

जेजेपी ने निभाया वादा, बाबा महेंद्र टिकैत के गांव में बनी आधुनिक लाइब्रेरी,चौ महेंद्र टिकैत की जयंती पर अजय चौटाला ने लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

चंडीगढ़ :  जननायक जनता पार्टी ने अपने वादे के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में मुजफ्फरनगर जिले के गांव सिसौली में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवा दिया है। जेजेपी ने यह वादा किसानों के मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिवस के अवसर पर पूरा किया। उनकी जयंती पर वीरवार को गांव सिसौली में आयोजित कार्यक्रम में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा महेंद्र टिकैत को नमन किया और यहां एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. चौटाला ने किसान भवन में चौधरी देवीलाल पुस्तकालय का उद्घाटन कर युवाओं को समर्पित की। बता दें कि इसी वर्ष 15 मई को सिसौली गांव में किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि कार्यक्रम में जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने ग्रामीणों युवाओं से वादा करते हुए यहां लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की थी।
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने ग्रामीण आंचल के युवाओं के लिए गांव में पढ़ने के लिए लाइब्रेरी का होना जरूरी बताया और कहा कि आधुनिक लाइब्रेरी समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि  सिसौली में चौधरी देवीलाल पुस्तकालय खुलने से यहां के युवाओं को परीक्षाओं और नौकरी की तैयारी में सुविधा होगी। अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में जेजेपी ग्रामीण क्षेत्र में 108 मॉडल लाइब्रेरी खोलने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए ऐसे कदम निरंतर उठाने चाहिए ताकि ग्रामीणों बच्चों को लाभ मिले। इस अवसर पर स्व. महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे राकेश टिकैत और नरेश टिकैट, जेजेपी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बागड़, जेजेपी प्रदेश संगठन सचिव देवेंद्र कादियान, पूर्व विधायक पदम दहिया, भूपेंद्र मलिक, कार्यक्रम के आयोजक सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Thursday, October 6, 2022

October 06, 2022

वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार, जानवर से टकराने के बाद आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार, जानवर से टकराने के बाद आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली : हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को सुबह 11.18 मिनट पर जानवरों के एक झुंड से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा। फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया है। 


भारत की सबसे आधुनिक और नई खूबियों से लैस नई पीढ़ी की हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को सुबह 11.18 मिनट पर एक हादसे का शिकार हो गई। दरअसल यह ट्रेन  वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई। ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए आ रही थी. हादसे के दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया। 
*20 मिनट तक रोकनी पड़ी थी ट्रेन*

अहमदाबाद रेलवे  PRO जीतेन्द्र जयंत के मुताबिक सुबह सवा 11 बजे के करीब ये हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा। फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया। इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
200 kmph से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां बन रहे 1600 डिब्बे 
Indian Railways special trains
रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की तादाद, इन राज्यों को फायदा, देखें पूरी लिस्ट 

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे 200 स्टेशन, रेल मंत्री ने बताया मास्टर प्लान 

दिवाली और छठ तक रेलवे चलाएगा ये 12 स्पेशल ट्रेनें, इन 6 राज्यों के यात्रियों को लाभ 
भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन

यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है फिर वापस इसी रूट से होकर गांधीनगर वापस आती है। 
वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार
हादसे में उखड़ गया ट्रेन के आगे का हिस्सा

400 और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी

रेलवे बोर्ड देशभर में 400 सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं। 

बता दें कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई थी। उन्होंने गांधीनगर से लेकर अहमदाबाद तक इसमें यात्रा भी की थी। इस ट्रेन के हर कोच में बैक्टीरिया फ्री एयर कंडीशनिंग रहेगी। आपातकालीन स्थिति के लिए हर कोच में चार लाइट लगी हैं. वहीं, लोकोपायलट और यात्रियों के बीच कम्यूनिकेशन के लिए भी सुविधा है। 
*सरकार का ये है प्लान*

केंद्र सरकार ने मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के करीब 1600 डिब्बों का निर्माण करने का फैसला लिया है। इनमें से प्रत्येक डिब्बे पर आठ करोड़ से नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसको लेकर फैक्ट्री में आवश्यक बदलाव होने शुरू हो गए हैं।
October 06, 2022

जींद में भारी भीड़ के बीच रावण दहन:अर्जुन स्टेडियम और रेलवे ग्राउंड में हुआ दहन; जमकर हुई आतिशबाजी व खरीददारी

जींद में भारी भीड़ के बीच रावण दहन:अर्जुन स्टेडियम और रेलवे ग्राउंड में हुआ दहन; जमकर हुई आतिशबाजी व खरीददारी

जींद में धूं धूंक कर जला रावण।

जींद : हरियाणा के जींद के अर्जुन स्टेडियम और रेलवे जंक्शन स्थित ग्राउंड में बुधवार को विजय दशमी पर्व पर पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन से पहले लोगों ने रावण की पूजा अर्चना की और सुख समद्धि की कामना की। अंत समय में रावण द्वारा लक्ष्मण को दिया गया ज्ञान ने भी लोगों को नसीहत दी।
धूं धूंक कर जलते रावण, मेघनाथ ओर कुंभकर्ण के पुतले।

इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी हुई। बैंड बाजों व डीजे के साथ श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान अपनी सेना के साथ ग्राऊंड में पहुंचे और फिर तीर चला कर रावण का दहन किया। अर्जुन स्टेडियम में कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि डा. राजसैनी व गोबिंद रहे। जैसे ही रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों को आग लगी तो लोग रावण के पुतले की लकड़ियों को उठाने के लिए दौड़ पड़े।
रावण पर तीरों की बौछार करते राम लक्ष्मण।

दशहरा पर्व को लेकर बाजार में काफी भीड़ रही और मेले में लोगों ने जमकर ख़रीददारी की। सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। सावर्जनिक स्थानों पर मोर्चा बंदी की गई थी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष तौर पर एसपी नरेंद्र बिजरानिया द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुतला दहन स्थानों की तरफ पुलिस द्वारा नाकेबंदी की गई थी।
स्टेडियम में खड़े किए गए रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले।

जैसे ही रावण का दहन हुआ तो अर्जुन स्टेडियम तथा रेलवे जंक्शन ग्राऊंड से लोगों में निकलने की होड मच गई। अर्जुन स्टेडियम में रावण दहन के चलते देर शाम वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं दिन में विजय दशमी पर्व पर मंदिरों में भी विशेष पूजा तथा यज्ञ का आयोजन किया गया। पुतला दहन स्थलों के आसपास छोटे-छोटे झूले लगाए गए थे।
स्टेडियम में रावण दहन के दौरान भीड़।

बच्चों ने तीर कमान, तलवार खरीदे। वहीं राम, हनुमान के मुखौटे भी बच्चों में आकषर्ण का केंद्र रहे। ज्यों-ज्यों शाम नजदीक आती गई वैसे-ïवैसे अर्जुन स्टेडियम तथा रेलवे ग्राऊंड में भीड़ बढ़ती गई। दशहरा पर्व को लेकर शाम को शोभायात्रा निकाली गई। राम, लक्ष्मण, हनुमान की आर्कषक झांकियां बनाई गई थी। रावण वध से पहले हुई आतिशबाजी का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

Wednesday, October 5, 2022

October 05, 2022

WhatsApp का बड़ा कदम: अब व्हाट्सएप पर नहीं ले पाएंगे स्क्रीनशॉट्स, जारी हुआ नया सुरक्षा फीचर

WhatsApp का बड़ा कदम: अब व्हाट्सएप पर नहीं ले पाएंगे स्क्रीनशॉट्स, जारी हुआ नया सुरक्षा फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक और नए फीचर्स को जारी कर दिया है। व्हाट्सएप में अब व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट्स नहीं लिया जा सकेगा। इस फीचर्स के बाद अब यूजर्स की चैट और अधिक सुरक्षित हो जाएगी। बता दें कि पिछली साल अगस्त में व्हाट्सएप ने यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए व्यू वन्स मैसेज फीचर जारी किया था। इसके एक साल बाद यानी अगस्त 2022 में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने व्यू वन्स मैसेज में स्क्रीनशॉट लेने की सुविधा को बंद करने का एलान किया था।
मार्क जुकरबर्ग ने कई सिक्योरिटी फीचर जारी करते हुए कहा था कि वे WhatsApp की सिक्योरिटी को अब और मजबूत करने जा रहे हैं। इसके लिए हम व्यू वन्स मैसेज (View Once Messages) फीचर में एक और नए फीचर को शामिल कर रहे हैं, इससे व्हाट्सएप यूजर्स की चैट को और अधिक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस फीचर में व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट्स नहीं लिया जा सकेगा।
व्हाट्सएप का यह स्क्रीनशॉट्स ब्लॉकिंग फीचर्स गूगल-पे और फोन-पे की तरह काम करता है, जो यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट्स लेने की अनुमति नहीं देता है। ऐसे ही अब व्हाट्सएप पर भी व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट्स नहीं लिया जा सकेगा
*ऐसे करता है काम*

इस फीचर की मदद से आप अपनी चैट को सेफ रख सकते हैं। इससे पहले व्यू वन्स मैसेज फीचर को भी यूजर्स की प्रायवेसी को ध्यान में रखकर लाया गया था, इस फीचर से किए गए मैसेज को केवल एक बाद ही देखा जा सकता था। व्हाट्सएप के इस फीचर के बाद यूजर्स की प्रायवेसी को और अधिक सुरक्षित रखा जा सकता है। नए फीचर्स के बाद व्यू वन्स मैसेज (View Once Messages) से किए गए मैसेज को व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट्स के लिए ब्लॉक कर देता है, फिर अन्य यूजर उसको सिर्फ एक बार देख सकता है। अन्य यूजर उस मैसेज को न सेव कर सकता है और न उसका स्क्रीनशॉट्स ले सकता है। साथ ही यूजर्स व्यू वन्स मैसेज से किए गए मैसेज को स्क्रीन रिकॉर्ड के जरिए भी रिकॉर्ड नहीं किया जा पाएगा।

Tuesday, October 4, 2022

October 04, 2022

आदमपुर उपचुनाव: सियासतदानों ने शुरू की सियासत:AAP ने कसा कुलदीप पर तंज, हुड्‌डा बोले- दूसरे नंबर पर आएगी BJP, भाजपा की चुप्पी

आदमपुर उपचुनाव: सियासतदानों ने शुरू की सियासत:AAP ने कसा कुलदीप पर तंज, हुड्‌डा बोले- दूसरे नंबर पर आएगी BJP, भाजपा की चुप्पी

चंडीगढ़ : हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। सियासतदानों ने अपनी अपनी जीत के दावे शुरू कर दिए हैं। AAP ने कुलदीप बिश्नोई पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि परमानेंट पूर्व विधायक बनने का समय आ गया है। वहीं पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने आदमपुर को कांग्रेस का गढ़ बताया है। साथ ही कहा है कि चुनाव में BJP दूसरे नंबर पर आएगी। BJP का अभी तक उपचुनाव को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
पूर्व CM ने उपचुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आदमपुर कांग्रेस पार्टी का हमेशा से गढ़ रहा है। कुलदीप बिश्नोई हमेशा से ही पार्टी टिकट पर ही चुनाव जीते हैं। इस बार के चुनाव में भी कांग्रेस ही जीत दर्ज करेगी। भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण किसान से लेकर आम जनत परेशान है। इसलिए आदमपुर की जनता उसे इस उपचुनाव में नकार देगी।
*BJP ने साधी चुप्पी*

आदमपुर उपचुनाव की घोषणा के बाद हरियाणा BJP की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ त्रिपुरा में हैं। CM मनोहर लाल भी दुबई यात्रा पर गए हैं। हालांकि पार्टी आदमपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा की पूरी तैयारी है और चुनाव में जीत दर्ज करेगी।
*लोगों से जुड़े हैं बिश्नोई: भव्य*

आदमपुर उपचुनाव पर कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने प्रतिक्रिया दी है। भव्य का कहना है कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिश्नोई आदमपुर की जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। व्यक्तिगत रूप से मैं लोगों के बीच हमेशा रहता हूं। इस चुनाव में हम सभी दलों को हराकर जीत दर्ज करेंगे।
*कुलदीप ने पूर्व CM को किया चैलेंज*

BJP नेता कुलदीप बिश्नोई ने उपचुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को चैलेंज देते हुए कहा कि यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आदमपुर में विकास करवाने का काम किया है तो वो स्वयं या अपने बेटे दीपेंद्र को उपचुनाव लड़कर दिखाएं।

Wednesday, September 14, 2022

September 14, 2022

दिल्ली में अब फ्री बिजली नहीं मिलेगी, अगर नहीं किया यह काम, आएगा मोटा बिल

दिल्ली में अब फ्री बिजली नहीं मिलेगी, अगर नहीं किया यह काम, आएगा मोटा बिल

नई दिल्ली : दिल्ली वासियों के लिए उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लागू कर दिया है। दरअसल, यह फैसला फ्री बिजली को लेकर है। सीएम अरविन्द केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी है कि 1 अक्टूबर 2022 से दिल्ली में सबको बिजली पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी। यानि फ्री बिजली नहीं मिलेगी। 
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अब सिर्फ उन्हीं लोगों को फ्री बिजली मिलेगी। जो इसके लिए अप्लाई करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि 30 सितंबर से पहले दिल्ली वालों को फ्री बिजली के लिए अप्लाई करना होगा। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो फिर उन्हें 1 अक्टूबर से बिजली का पूरा बिल देना पड़ेगा। बतादें कि, दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली फ्री है। जबकि 201 से 400 यूनिट पर 50 फीसद बिजली बिल वसूला जाता है। दिल्ली में टोटल 58 घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें से 30 लाख लोगों का जीरो बिल आ रहा है। 
*बिजली सब्सिडी के लिए हर माह भी कर सकते हैं अप्लाई*

हालांकि, ऐसा नहीं है कि आप सितंबर में फ्री बिजली के लिए अप्लाई नहीं कर पाए तो आगे नहीं कर पायेंगे। दरअसल, आप सितंबर के बाद भी फ्री बिजली के लिए अप्लाई कर सकते हैं लेकिन यहां एक घाटा आपको यह होगा कि आपसे मौजूदा या पिछले महीने का पूरा बिल वसूला जाएगा। अप्लाई करने वाले महीने के अगले महीने से ही आपकी बिजली फ्री होगी। 
*फ्री बिजली पाने के लिए जान लें तरीका*

बतादें कि, दिल्ली की केजरीवाल सरकार से फ्री बिजली जारी रखने के लिए आपको कुछ इस प्रकार से अप्लाई करना होगा। आप फ्री बिजली के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा जारी मोबाइल नंबर 7011311111 पर एक मिस्ड कॉल कर सकते हैं। जिसके बाद आपके मैसेज बॉक्स में लिंक आ जाएगा। उस लिंक जैसे ही आप क्लिक करेंगे। आपको एक फार्म मिलेगा। जिसे आपको भर देना है। 
इसके आलावा आप इस नंबर के जरिये व्हाट्सअप पर Hi लिखकर भेज सकते हैं। जिसके बाद आपके पास व्हाट्सअप पर फार्म भेज दिया जाएगा। इसे भरकर आपको व्हाट्सअप पर ही दोबारा सेंड कर देना है। 
*फ्री बिजली के लिए ऑफलाइन भी हो जाएगा अप्लाई*

बतादें कि, आप फ्री बिजली के लिए ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। केजरीवाल सरकार आपको बिजली बिल के साथ एक फार्म भेजेगी। जिसे भरकर आपको अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जमा कराना होगा  ।
September 14, 2022

भारत के समुद्री इलाके से पाकिस्तानी नाव जब्त, 200 करोड़ की ड्रग्स बरामद

भारत के समुद्री इलाके से पाकिस्तानी नाव जब्त, 200 करोड़ की ड्रग्स बरामद

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने भारतीय समुद्री सीमा से एक पाकिस्तानी नाव जब्त की है। नाव से 40 किलोग्राम ड्रग्स (हेरोइन) बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है। नाव के साथ चालक दल के 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

ये कार्रवाई गुजरात ATS के खुफिया इनपुट के आधार पर कई गई है। जानकारी के मुताबिक ICG को 13 सितंबर की रात को भारतीय समुद्री सीमा में पाकिस्तान नाव के होने की खुफिया जानकारी मिली। सूचना मिलते ही 2 जहाजों को फोरन गश्त के लिए भेजा गया। 
देर रात अचानक एक पाकिस्तानी नाव भारतीय जल समुद्री क्षेत्र में नजर आई. गश्ती कर रहे भारतीय जहाजों ने उन्हें रुकने का अलर्ट जारी किया। आरोपियों की थोड़ी टालमटोली के बाद नाव को जब्त कर लिया गया। 

नाव की तलाशी लेने पर उसमें 40 किलोग्राम ड्रग्स मिली। जांच एजेंसियों के द्वाच जांच लिए जाने के लिए नाव को जखाउ लाया जा रहा है। पिछले एक साल में भारतीय तटरक्षक बल और एटीएस गुजरात का इस तरह का यह पांचवां संयुक्त अभियान है। 
*पहले भी हुई ड्रग्स की बरामदगी*

1. 6 सितंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नार्को-टेरर पर बड़ी कार्रवाई की थी ।
पुलिस ने 1200 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की थी। इस ड्रग्स को बेचकर आने वाली रकम का इस्तेमाल हिंदुस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में किया जाना था। 
2. 16 अगस्त को ACB के साथ मिलकर मुंबई पुलिस ने करीब 513 किलोग्राम एमडी (मेपेहड्रोन) दवा जब्त की थी। जब्त की गई दवाओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 1,026 करोड़ रुपए थी। एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने गुजरात के भरूच में इस ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। यह फैक्ट्री अंकलेश्वर इलाके से चलाई जा रही थी। 
3. गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी गई थी। 3000 किलो पकड़े गए ड्रग्स के तार गुजरात से लेकर दिल्ली और अफगानिस्तान से लेकर दुबई तक से जुड़ते दिख रहे हैं। वहीं इस मामले में NIA की रडार पर दिल्ली का एक बड़ा बिजनेसमैन कबीर तलवार भी है, जो सम्राट होटल में Playboy नाम से एक प्राइवेट क्लब का मालिक है. उसे जल्द ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है।