Breaking

Monday, May 29, 2023

May 29, 2023

सभी नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए - विज

सभी नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए - विज
चण्डीगढ़, 29 मई - हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि यातायात नियमों की उलंघना को रोका जा सके और यातायात नियमों की पालना करवाई जा सके। इसी कड़ी में प्रदेश में 18 मई से 27 मई, 2023 तक विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर कुल 3843 चालान किए गए है, जिसमें 2867 लेन ड्राइविंग और 976 ओवर स्पीड के चालान शामिल है।
श्री विज ने बताया कि लेन ड्राइविंग और ओवर स्पीड के अम्बाला में 794, कैथल में 70, सिरसा में 92, कुरूक्षेत्र में 87, मेवात में 205, रोहतक में 110, करनाल में 100, हिसार में 38, यमुनानगर में 142, पानीपत में 265, झज्जर में 126, नारनोल में 80, सोनीपत में 92, फरीदाबाद में 804, भिवानी में 136, पंचकूला में 145, चरखी दादरी में 84, गुरूग्राम में 96, रेवाड़ी में 127, जींद में 43, हांसी में 35, फतेहाबाद में 62 और पलवल में 110 चालान किए गए है।
श्री विज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमो के उल्लंघन से न सिर्फ व्यक्ति अपने जीवन को खतरे में डालते है अपितु दूसरे नागरिको की जान को भी खतरा रहता है और इससे दूसरे लोगो के लिए भी मुश्किलें उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमो के उलंघन से सड़क दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती है और ट्रैफिक जाम होने से अन्य दिक्कतें पैदा होती है। इसलिए सभी नागरिकों को ट्रैफिक नियमो का पालन अवश्य करना चाहिए ताकि हम एक सभ्य समाज की स्थापना में अपना योगदान यातायात नियमों का पालन करके दे सकें।
पिछले तीन विशेष अभियानों में किए जा चुके कुल 16,118 चालान

श्री विज ने बताया कि प्रदेश में 5 जनवरी से 15 जनवरी, 2023 तक भी विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर लेन ड्राइविंग और गलत साइड ड्राइविंग के कुल 5230 चालान और 20 फरवरी से 27 फरवरी, 2023 तक कुल 5021 चालान भी किए गए थे। इसी प्रकार, 7 अप्रैल से 14 अप्रैल, 2023 तक कुल 5867 चालान किए गए।
May 29, 2023

जींद ने कई सीएम बनवाए लेकिन सुध किसी ने नहीं ली : डॉ. सुशील गुप्ता

*जींद ने कई सीएम बनवाए लेकिन सुध किसी ने नहीं ली : डॉ. सुशील गुप्ता*                                       
जींद : स्थानीय रविदास धर्मशाला में जिला जींद आम आदमी पार्टी द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता सांसद का फूल माला व बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया. डॉ गुप्ता को ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से प्रोग्राम स्थल तक आम आदमी पार्टी के जयघोष द्वारा लाया गया।                                 
मंच संचालन कर रहे पूर्व जिला प्रवक्ता डॉ गणेश कोशिश ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि डॉ गुप्ता के स्वागत समारोह में सैकड़ों लोगों की हाजिरी थी। जिला प्रधान वजीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीति और नियत में कोई अंतर नहीं है। आम आदमी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य पर महती कार्य करने वाली पार्टी है।                           
प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ रजनीश जैन ने अपने संबोधन में  कहा कि डॉ सुशील गुप्ता द्वारा हरियाणा की कमान संभालने से पार्टी बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। हरियाणा में मौजूदा हालात बड़े दयनीय है। चाहे किसान हो कर्मचारी हो चाहे व्यापारी हो आम आदमी की सुध लेने वाला कोई नहीं है। पार्टी लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी ने कहा कि हरियाणा में कानून और व्यवस्था की स्थिति चरमराई हुई है। खिलाड़ियों के दुख और तकलीफों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।हरियाणा खेलों के क्षेत्र में पिछड़ चुका है।                        
डॉ सुशील गुप्ता सांसद अध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने सरकार की नीति और नियत पर प्रहार करते हुए कहा कि जींद रियासत काल से ही पिछड़ा रहा है। पिछली सरकारों ने जींद के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जबकि जींद ने कई सीएम हरियाणा की जनता को दिए हैं। वर्तमान सरकार को जनता की समस्याओं से कोई से कोई लेना देना नहीं है। यह तो मुख्यमंत्री के जगह जगह हो रही जनसंवाद कार्यक्रम  मे सरकार की पोल खुल रही है। किरकिरी हो रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संगठन में जींद जिले की बेइंतेहा भागीदारी को सराहा और कार्यकर्ता लोगों के काम आए पार्टी की नीति व प्रोग्राम को जनता के बीच लेकर जाए। उन्होंने आगे कहा कि 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी इसी कड़ी में पार्टी लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी ने अपने अथक प्रयासों से विनोद कुमार बड़ौदा पंचायत मेंबर को उनके अनेक साथियों के साथ पार्टी में शामिल करवाया व डॉक्टर सुशील गुप्ता ने पार्टी की टोपी व पटका पहन करके सम्मानित किया स्वागत। समारोह में मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी, वरिष्ठ नेता रमेश ढिगाना, लाभ सिंह सिद्धू, डॉ गणेश कौशिक ,कविता दलाल ,सुभाष गांगुली ,जितेंद्र कुंडू, वरिष्ठ नेत्री अनीता रानी सुभाष ,सतवीर ,पाला राम, संजय सिंह एडवोकेट नरेश जांगड़ा आदि अनेकों सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
May 29, 2023

*यमुनानगर में CM फ्लाइंग की रेड:दामला में घरेलू गैस के 70 सिलेंडर से भरी महिंद्रा पिकअप पकड़ी; न गेट पास मिला, न कोई बिल*

*यमुनानगर में CM फ्लाइंग की रेड:दामला में घरेलू गैस के 70 सिलेंडर से भरी महिंद्रा पिकअप पकड़ी; न गेट पास मिला, न कोई बिल*
हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव दामला के पास आज CM फ्लाइंग ने रेड करके एक महिंद्रा पिकअप को रोककर उसमें से 70 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। गैस सिलेंडर लाडवा से यमुनानगर लाए जा रहे थे। CM फ्लाइंग अधिकारी दिनेश कुमार ने जब चालक से सिलेंडरों के बारे में पूछा तो वह सिवाय एक पर्ची के और कुछ भी नहीं दिखा पाया।
मामले में पुलिस को देने के लिए शिकायत लिखते CM फ्लाइंग अधिकारी।
गेट पास भी नहीं दिखा पाया चालक
चालक नरेश कुमार ने बताया कि वह गैस सिलेंडर यमुनानगर के कई गांवों में सप्लाई करने जा रहा है, लेकिन उसके पास सिलेंडरों की सप्लाई संबंधी पर्चियां नहीं थी। बस एक पर्ची थी, जिसके ऊपर 70 सिलेंडर अंकित किए हुए थे। न तो गेट पास था और न ही कोई अन्य कागज। CM फ्लाइंग अधिकारी ने मौके पर फूड सप्लाई अधिकारी और पुलिस को बुला लिया।

*मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई करती पुलिस।* 
मालिक की मामला निपटाने की कोशिश
वहीं दूसरी तरफ जब इस बात की जानकारी एजेंसी के मालिक को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए और CM फ्लाइंग के अधिकारियों से बात कराने और मामला निपटाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन CM फ्लाइंग ने जो बिल चालक से बरामद किया था, वह दिखाते हुए साफ कह दिया कि गाड़ी में सिलेंडर अवैध तरीके से यमुनानगर लाए जा रहे थे।

सिलेंडरों से भरी पिकअप, जिसे जब्त किया गया। 
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
May 29, 2023

जींद में टोल फ्री कर धरने पर बैठे किसान बोले-पहलवानों की एक कॉल का इंतजार, दिल्ली को चारों तरफ से घेर लेंगे, दूध-सब्जी बंद करेंगे

जींद में टोल फ्री कर धरने पर बैठे किसान:बोले- पहलवानों की एक कॉल का इंतजार, दिल्ली को चारों तरफ से घेर लेंगे, दूध-सब्जी बंद करेंगे
जींद : जिले में खटकड़ टोल प्लाजा को वाहनों के लिए टोल फ्री करके किसान यहां अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर किसानों ने मीटिंग की और वक्ताओं ने कहा कि खिलाड़ियों के आह्वान पर वह कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं। एक कॉल पर दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया जाएगा। दिल्ली में दूध, फल, सब्जी की सप्लाई रोक दी जाएगी।
*11 सदस्यीय कमेटी लेगी आगे का फैसला*

कंडेला खाप के प्रधान ओम प्रकाश कंडेला, खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर बरसोला ने कहा कि खटकड़ टोल को अनिश्चितकाल के लिए फ्री करवा दिया गया है। खटकड़ गांव के लोगों को शामिल करके 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। अब हरियाणा को जाम करने, दिल्ली को घेरने जैसे बड़े फैसले लेने पड़ेंगे। आज रात तक किसान इंतजार करेंगे कि खिलाड़ियों के प्रति दिल्ली पुलिस और प्रशासन अपना रवैया बदलेगी या नहीं। नहीं बदला तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
*दिल्ली पुलिस के बर्बरता से नाराज किसान*

बता दें कि रविवार को दोपहर बाद किसानों और खाप नेताओं को हिरासत से छोड़ दिया गया, जिसके बाद खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर बरसोला और कंडेला खाप के प्रधान ओम प्रकाश कंडेला के नेतृत्व में किसान दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर स्थित खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल को फ्री करवाकर यहां धरना शुरू कर दिया था। सुशील नरवाल, संदीप चहल बड़ौदा ने कहा कि दिल्ली में रविवार को जिस तरह से सरकार ने बर्बरता दिखाई है, वह कतई सहन नहीं की जाएगी।
May 29, 2023

*वार्ड 14 में समस्याओं का अंबार:विकास का दावा, अंधेरे में " जी' रहे लोग*

*वार्ड 14 में समस्याओं का अंबार:विकास का दावा, अंधेरे में " जी' रहे लोग*
विकास का दावा, अंधेरे में " जी' रहे लोग|
वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट। इधर, कॉलोनी के अंदर परिषद की लापरवाही के चलते खराब लाइट।
वार्ड नंबर 14 में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। जिससे चोरी होने की आशंका बनी रहती है। सीवरेज की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। हरिनगर व बसंत विहार कॉलोनी निवासी सचिन, राजबीर, जयनारायण, राकेश, शकुंतला ने बताया कि सीवरेज के टूटे ढक्कन के कारण कई बार हादसे होने की आशंका बनी रहती है। वार्ड में सीवरेज ब्लॉक चुके है। जिससे गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का डर बना रहता है।

उधर, कृष्णा कॉलोनी वासी नरेश शर्मा, मेहरचंद, ओमप्रकाश, संजय शर्मा, अनिल गोयल, कपिल गोयल, रमेश, नरेश, जगत सिंह, चंद्र सिंह रोहिल्ला ने बताया कि घरों में पीने का पानी रेतीला आ रहा है। जो पानी पीने के योग्य नहीं है।

जिसकी शिकायत कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को कर चुके है। परंतु अभी तक समाधान नहीं हुआ। वार्ड के हरि नगर, बसंत विहार, कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर 7 में सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। पानी निकासी के लिए बनाई नालियों में कूड़ा भरा हुआ है।

सफाई कर्मचारी कॉलोनियों में सफाई करने के लिए नहीं आते है। जिसके कारण पूरी कॉलोनी में कूड़े के ढेर लगे हुए है। वार्ड की गलियां व सड़कें खस्ताहाल हो चुकी है। इससे वाहन चालकों व कॉलोनी वासियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करवाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

सीवरेज सफाई मशीनों से कराई जाएगी
सीवरेज की सफाई जनस्वास्थ्य विभाग की मशीन से करवाई जा रही है। सीवरेज के टूटे ढक्कन बदलवाने के लिए अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने व सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए परिषद को लिखा जाएगा।

May 29, 2023

नरेंद्र मोदी एक प्रयोगधर्मी नेता, जो सदैव देश हित में नए-नए प्रयोग करते हैं- मुख्यमंत्री

नरेंद्र मोदी एक प्रयोगधर्मी नेता, जो सदैव देश हित में नए-नए प्रयोग करते हैं- मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 29 मई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 सालों में राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर हर देशवासी के कल्याण के लिए कार्य किया है। प्रधानमंत्री की सोच है देश सबसे पहले, बाकी सब बाद में। इसी सोच के साथ देश को विश्व पटल पर आगे बढ़ाने के लिए वे अथक प्रयास कर रहे हैं और अमृत काल में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विकासशील देश को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को हम निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि इन 9 वर्षों में प्रधानमंत्री ने भारत को पुनः: विश्व गुरु बनाने के लिए दुनिया में विभिन्न देशों का दौरा कर भारत की संस्कृति और विरासत की जो झलक दिखाई है, उससे हर भारतीय को गौरव की अनुभूति हुई है। आज वैश्विक स्तर पर भारत की जो पहचान बनी है, उससे जनता को भी लाभ हो रहा है। दुनिया में प्रधानमंत्री के बढ़ते कद को देखकर अब तो बड़े देशों के नेता भी कहने लगे हैं कि मोदी इज दी बॉस।

मुख्यमंत्री आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर महा संपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

नरेंद्र मोदी एक राजनीतिज्ञ की बजाय एक स्टेट्समैन हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी एक राजनीतिज्ञ की बजाय एक स्टेट्समैन हैं, जो भविष्य की सोचते हैं। प्रधानमंत्री ने भारत की सदियों पुरानी विरासत योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चुनौतियों से घबराते नहीं है, चुनौतियों को अवसर में बदल कर कार्यों को सफल बनाते हैं। प्रधानमंत्री ऐसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी है और चुनौतियों से न घबराकर उसे अवसर में बदलने की उनकी यही सोच हर भारतवासी को प्रेरित करती है।

नरेंद्र मोदी एक प्रयोगधर्मी नेता, जो सदैव देश हित में नए-नए प्रयोग करते हैं

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनका व्यक्तिगत संबंध रहा है। कई सालों तक उन्होंने साथ में काम किया है। इस दौरान भी वे देखते थे कि श्री नरेंद्र मोदी के लिए देश सबसे पहले है, जबकि अन्य राजनीतिक नेताओं का स्लोगन होता था सबसे पहले मैं। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी एक प्रयोगधर्मी नेता हैं, जो सदैव देश हित में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। उन्होंने हमेशा देश की जनता के कल्याण, देश की सांस्कृतिक पहचान और देश के भविष्य के बारे में सोचा है। प्रधानमंत्री को वर्षों पुरानी व्यापक समस्याओं को सुलझाने के लिए विकल्प ढूंढने में महारथ है।

राजनीति से अलग हटकर प्रधानमंत्री सामाजिक चिंतन की दिशा में भी करते हैं कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी राजनीति से अलग हटकर सामाजिक चिंतन के बारे में भी सोचते हैं। वर्ष 2015 में शुरू किया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान इसी सोच का एक उदाहरण है और समाज के सहयोग से इस अभियान में अपार सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया मन की बात कार्यक्रम भी इसी का एक ओर उदाहरण है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कोई राजनीतिक बात नहीं करते हैं, बल्कि वे देशभर के सामाजिक विषयों और नए टैलेंट को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर बात करते हैं। इस कार्यक्रम के 100 एपिसोड हो चुके हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

आजादी के बाद देश को आगे बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक नई सोच का नेता मिला है

श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए अंत्योदय दर्शन के अनुरूप पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए कई नेताओं, स्वतंत्र सेनानियों और देशवासियों ने कार्य किया, बलिदान भी दिया, लेकिन आजादी के बाद देश को आगे बढ़ाने के लिए जिस प्रकार के नेता की भारत देश को आवश्यकता थी, वैसा नेता देश को नहीं मिला। लेकिन 9 साल पहले श्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक नई सोच का नेता मिला है, जो हमेशा देश को आगे बढ़ाने की बात करते हैं।

केंद्र सरकार 5 एस पर कर रही काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय उत्थान के साथ-साथ 5 एस - शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन और स्वाभिमान पर काम कर रही है। शिक्षा के नाते से राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 को देश में लागू किया है, जिसका उद्देश्य प्राचीन पद्धति को आधुनिकता के साथ आगे बढ़ाते हुए बच्चों में देश के प्रति भाव जागृत करना है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवावस्था में हमने जो सपने देखे थे, वे अब हकीकत में बदल रहे हैं - ओपी धनखड़

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, श्री ओ पी धनखड़ ने कहा कि इन 9 वर्षों में सभी ने देखा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत कैसे बदला है।

उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि युवावस्था में हमने जो सपने देखे थे, वे अब हकीकत में बदल रहे हैं। अनुच्छेद 370 को खत्म करना, राम मंदिर का निर्माण ऐसे सपने हैं, जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हुए हैं।

यूपीए का कार्यकाल भारत और भारतीयों के लिए सबसे खराब दशक था - राजीव चंद्रशेखर

इससे पहले इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में अन्य सभी बुरे दशकों में से कांग्रेस का कार्यकाल वास्तव में भारत और भारतीयों के लिए सबसे खराब दशक था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल को इंडियाज लॉस्ट डिकेड कहा जा सकता है। 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स, कोयला घोटाला आदि यूपीए के दशक के मील के पत्थर थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक विचारधारा, फूट डालो और शासन करो की नीति और भ्रष्टाचार के कारण ही वर्ष 2014 में भारत के नागरिकों ने बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 9 वर्षों के कार्यकाल भारत में में अनगिनत सुधारों और गवर्नेंस पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया गया है, जिसने भारत को अपनी वर्तमान ताकत में आगे बढ़ाया है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का स्वाभिमान और सम्मान  बढ़ा है - बिप्लब देब

कार्यक्रम में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा बीजेपी प्रभारी श्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि ये 9 साल सबसे यादगार हैं। भारत का स्वाभिमान और सम्मान श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है। इसे इन 9 वर्षों में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक कहा जा सकता है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष श्री अरूण सूद, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री जवाहर यादव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री अमित आर्य सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
May 29, 2023

31 जुलाई तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर ब्याज में मिलेगी 30 प्रतिशत छूट

31 जुलाई तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर ब्याज में मिलेगी 30 प्रतिशत छूट
चण्डीगढ़ , 29 मई - हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स की राशि 31 जुलाई, 2023 तक जमा कराने पर ब्याज राशि में 30 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। पहले यह छूट 10 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से ब्याज छूट में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। इससे शहरी क्षेत्रों में रहने वाले सभी वर्गों को काफी राहत मिलेगी। जिन नागरिकों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है वे प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराकर सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्स अब पूरी तरह स्ट्रीम लाईन हो चुका है। प्रॉपर्टी टैक्स की ब्याज राशि में 30 प्रतिशत छूट का लाभ अधिकतम लोगों को मिले इसके लिए सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे बकायेदारों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करें ताकि वे सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकें। जिन लोगों की तरफ अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है वे जल्द से जल्द अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं ताकि नगर निगमों व नगर परिषद को विकास कार्यों के लिए पैसा प्राप्त हो सके। यदि यह पैसा निगम व परिषद के खजाने में आता है तो शहर में और अधिक तेजी से विकास कार्य संपन्न कराए जा सकेंगे।
May 29, 2023

जींद की WWE फाइटर कविता पर बनेगी फिल्म:राष्ट्रपति दे चुके फर्स्ट लेड़ी अवॉर्ड

जींद की WWE फाइटर कविता पर बनेगी फिल्म:राष्ट्रपति दे चुके फर्स्ट लेड़ी अवॉर्ड; पूर्व IPS की प्रताड़ना से छोड़ा खेल, स्टोरी लेखन शुरू
जींद : भारत की फ़र्स्ट लेडी अवॉर्ड से सम्मानित और हरियाणा के जींद के जुलाना के गांव मालवी निवासी महिला पहलवान कविता दलाल की जिंदगी पर बॉलीवुड मूवी (बायोपिक) बनेगी। ग्रांड स्केल पर फिल्म बनाने को लेकर कविता दलाल का मुंबई की टीम के साथ कांट्रैक्ट साइन हो गया है। टीम ने स्टोरी लिखनी भी शुरू कर दी है।
दंगल, मेरीकॉम समेत दूसरी बायोपिक फिल्मों की तरह कविता दलाल की जिंदगी भी रुपहले पर्दे पर दिखेगी। कविता दलाल तब ज्यादा चर्चा में आयी थी, जब वर्ष 2016 में सूट-सलवार पहनकर अंतरराष्ट्रीय पहलवान को पटखनी दी।फिलहाल वह आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। जंतर मंतर पर पहुंच कर उसने भी आरोप लगाया था कि पूर्व IPS की प्रताड़ना की वजह से वह रिंग से दूर हुई।
*कद काठी ने बनाया वेट लिफ्टर*

जुलाना के छोटे से गांव मालवी के किसान परिवार में पैदा हुई कविता दलाल को शुरू से ही दूध-दही खाने का शौक था। शारीरिक रूप से मजबूत और 5 फीट 11 ईंच की कद काठी होने के कारण उसका रुझान वेट लिफ्टिंग की तरफ गया। ग्रामीण परिवेश से निकलकर समाज और आर्थिक हालातों से लड़ते हुए कविता ने मेहनत की और धीरे-धीरे मेडलों की झड़ी लगा दी। कविता ने वेट लिफ्टिंग में नेशनल गेम्स में कई मेडल जीते। इसके अलावा साल 2016 में साउथ एशियार्ड में कविता ने गोल्ड मेडल जीता।
*WWE की फाइट देखने का था शोक*

कविता दलाल डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइटें देखती थी। उसकी इच्छा भी थी कि वह भी इस तरह की फाइटों में भाग ले। इसको लेकर कविता ने जालंधर की एक एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू की। वहां डब्ल्यू डब्ल्यू ई की फाइटिंग के लिए मेहनत करने लगी। साल 2016 में ही कविता दलाल देसी अंदाज में सूट सलवार पहनकर WWE के रिंग में उतरी। उसने विश्व स्तर की पहलवान को जबरदस्त पटखनी दी। इसकी वीडियो वायरल हुई तो देश ही नहीं, विदेशों में भी कविता दलाल ने सुर्खियां बटोरी।
*राष्ट्रपति ने दिया फर्स्ट लेडी का अवॉर्ड*

कविता दलाल ने यूएसए से डब्ल्यूडब्ल्यूई की टीम आई तो उसका सिलेक्शन हुआ। दुबई में होने वाली फाइटिंग के लिए वह भारत से अकेली महिला पहलवान थी। WWE के इवेंट में भी उसने सूट और सलवार में ही फाइटिंग की और भारतीय कल्चर को बढ़ावा दिया। इसके बाद उसकी पहचान बनने लगी। वर्ष 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें फर्स्ट लेडी के अवॉर्ड से सम्मानित किया।
*लड़कियों को प्लेटफार्म देने का सपना*

कविता दलाल इसके बाद 4 साल तक यूएसए में फाइटिंग करती रही। करीब 2 साल पहले इंडिया लौटी और यहां आने के बाद राजनीति में सक्रिय हो गई। आप पार्टी को जॉइन कर लिया। कविता का मानना है कि खेलों की नीतियां अच्छी हैं, लेकिन यह फाइलों तक सीमित रह जाती हैं और असली टैलेंट दब जाता है। वह चाहती है कि सिस्टम में आकर सिस्टम का हिस्सा बनकर बहुत कुछ बदला जा सकता है। कविता बताती है कि उनका विजन है कि लड़कियों के लिए ऐसा प्लेटफार्म तैयार किया जाए, जिससे उनका टैलेंट उभरकर सामने आए।
*आर्थिक रूप से भी झेली परेशानी*

संघर्ष के दिनों के बारे में कविता दलाल ने कहा कि किसान परिवार से होने के कारण शुरुआत में आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी। परिवार का दूध बेचकर ही गुजारा होता था। अपने भाई संजय के कहने पर खेल में आगे बढ़ी। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कैंप के दौरान एक बार कविता दलाल के पास पैसे नहीं थे तो उसने मंदिर में मूर्ति के आगे रखे 15 रुपए उठा लिए थे और उससे टूथपेस्ट खरीदा था। कुछ दिन बाद वह पैसे वापस मंदिर में रखने के लिए मंदिर गई। वहां मंदिर के बाहर बैठी एक भूखी लड़की को खाना खिलाया।
*खुशी है कि किसी ने उनकी लाइफ को समझा*

कविता दलाल ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनकी संघर्ष पूर्ण लाइफ को किसी ने समझा और उस पर फिल्म बनने जा रही है। इससे उन लाखों लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी, जो परिस्थितियों में उलझकर अपना सपना पूरा नहीं कर पाती। कविता ने बताया कि प्रीति अग्रवाल के साथ उनकी फिल्म बनाने को लेकर कांट्रैक्ट साइन हुआ है। फिल्म में उनके जिंदगी के पूरे संघर्ष को दिखाया जाएगा। मैं अटल हूं जैसी फिल्मों के निर्माता जीशान भी कविता की बायोपिक पर काम करने को लेकर बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।
*पूर्व IPS की वजह से छोड़ी रेसलिंग*

कविता ने कहा- मुझे भी उत्पीड़न की वजह से रेसलिंग छोड़नी पड़ी। मैंने भी वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष पूर्व IPS की प्रताड़ना के कारण रेसलिंग छोड़ी थी। पहले कभी आपबीती बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई, लेकिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट को देख तो हिम्मत आई। ऐसी स्थितियां कई खिलाड़ियों के चारों तरफ पैदा कर दी जाती हैं।
May 29, 2023

*जींद बस अड्‌डे पर विरोध प्रदर्शन:ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, मनोहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी*

*जींद बस अड्‌डे पर विरोध प्रदर्शन:ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, मनोहर सरकार के खिलाफ*
ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, मनोहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी|
हरियाणा के जींद जिले में बस अड्डे पर सोमवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने 2 घंटे धरना देकर विरोध जताया। सांझा मोर्चा के सदस्य संदीप रंगा ने कहा कि हाल ही में चालक, परिचालकों एवं लिपिकों के ऑनलाइन पॉलिसी के तहत तबादले किए गए, लेकिन पॉलिसी में तबादले करने का जो आधार बनाया गया है, वह सही नहीं है।
धरना देकर विरोध जताते रोडवेज कर्मचारी।
किसी छूट का लाभ नहीं दिया जा रहा
कर्मचारियों के अनुसार, ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए विभाग द्वारा जो ड्राफ्ट बनाया गया था, उसके अनुरूप एक भी ट्रांसफर नहीं किया गया। जिन डिपो में सर प्लस टॉप को ट्रांसफर किया गया है, वह भी पहले दर्शाया जाना चाहिए था और उन्हें नजदीक के डिपो में एडजस्ट करना चाहिए था।
इसी प्रकार क्रॉनिक व अन्य गम्भीर बीमारी से ग्रस्त कर्मचारियों को छूट, कपल केस में कोई छूट, ऑन ड्यूटी दुर्घटना में घायल हुए ड्यूटी करने में असहाय कर्मचारियों को छूट, नौकरी के अंतिम वर्ष में कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी किसी तरह की छूट नहीं दी गई है।

काफी दूर-दूर तबादले किए गए
परिवहन मंत्री ने सांझा मोर्चे के साथ मीटिंग में नजदीक के डिपो में तबादले करने का सरकार की ओर से पक्ष रखा था। परिवहन मंत्री द्वारा मीटिंग में भी सांझा मोर्चे को आश्वासन दिया था कि कर्मचारियों को नजदीक के डिपो में एडजस्ट किया जाएगा। अब कर्मियों के तबादले काफी दूर-दूर कर दिए गए हैं। सांझा मोर्चा मांग करता है कि ऑनलाइन पॉलिसी के तहत किए तबादलों को रद्द करके कर्मचारी हित में तबादला पॉलिसी बनाई जाए।
May 29, 2023

*सर्वे के लिए स्टूडेंट्स को मिलेंगे 5 नंबर:हरियाणा में कॉलेज छोड़कर खाली बैठे युवाओं का लगाएंगे पता, सरकार दिलाएगी ट्रेनिंग*

*सर्वे के लिए स्टूडेंट्स को मिलेंगे 5 नंबर:हरियाणा में कॉलेज छोड़कर खाली बैठे युवाओं का लगाएंगे पता, सरकार दिलाएगी ट्रेनिंग*
हरियाणा में कॉलेज छोड़कर खाली बैठे युवाओं का लगाएंगे पता, सरकार दिलाएगी ट्रेनिंग|
हरियाणा के कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं को समाज सेवा के लिए भी नंबर मिलेंगे। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने ड्रॉपआउट युवाओं का पता लगाने के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स की ड्यूटी लगाई है। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत 5 अंक दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स को यह पता लगाना होगा कि राज्य में 18 से 25 साल तक ऐसे कितने युवा हैं जो कॉलेज छोड़कर खाली बैठे हुए हैं।

क्यों लिया गया फैसला
हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग को सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में कॉलेज ड्रॉपआउट युवाओं का डाटा एकत्र किया जाए। दरअसल सरकार चाहती है कि राज्य में कॉलेज छोड़ के घर बैठे युवाओं को वापस उच्च शिक्षा से जोड़ा जाए। इसके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि ऐसे राज्य में कितने युवा हैं। इसके बाद सरकार इन युवाओं को उनकी रुचि के आधार पर उन्हें रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिलाने का काम करेगी।
NSS के तहत मिलेंगे ये अंक
हरियाणा उच्च शिक्षा की ओर से कहा गया है कि स्टूडेंट्स को ये पांच अंक एनएसएस के तहत मिलेंगे। इसको समाज सेवा की श्रेणी में रखा जाएगा। सर्वे के इस काम में तेजी आ सके इसके लिए कॉलेजों, यूनिवर्सिटी को सर्वे स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। हालांकि स्कूल के प्रोफेसर इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी।

प्रिंसिपल बनाएंगे डेली रिपोर्ट
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस कार्य के लिए एक वहशीपन ग्रुप बनाया जाए, जिसमें सर्वे से जुड़े सभी लोगों के नंबरों को जोड़ा जाए। इसके अलावा कॉलेज प्रिंसिपल को अपने संबंधित उच्च शिक्षा अधिकारियों को सर्वे की एक डेली रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। डीएचई यह रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे।
नोडल अफसर बनाए गए
इस कार्य को बेहतर करने के लिए उच्च शिक्षा अधिकारियों और कॉलेज प्रिंसिपल को नोडल अफसर बनाया गया है। साथ ही कॉलेज में कमेटियां भी बनाई गई हैं। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रोफेसर और छात्र काम सुचारु रूप से कर सकें।

स्टूडेंट्स को मिले हैं टैबलेट
डोर टू डोर सर्वे के काम में स्टूडेंट्स को ड्रॉपआउस स्टूडेंट्स की व्यवसायिक स्थिति के साथ ही शैक्षणिक योग्यता की जानकारी एकत्र करनी होगी। इसके लिए विभाग की ओर से छात्रों और शिक्षकों को टैबलेट दिए गए हैं। इस टैबलेट में सारा डाटा सर्वे के कार्य में लगे लोगों को अपलोड करना होगा, जिसे परिवार पहचान पत्र (PPP) पर टैग किया जाएगा।
May 29, 2023

*AAP हरियाणा से शुरू करेगी 4 राज्यों का चुनावी कैंपेन:जींद में 8 जून पार्टी का मेगा रोड शो; केजरीवाल आएंगे, पंजाब CM भी रहेंगे*

*AAP हरियाणा से शुरू करेगी 4 राज्यों का चुनावी कैंपेन:जींद में 8 जून पार्टी का मेगा रोड शो; केजरीवाल आएंगे, पंजाब CM भी रहेंगे*
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
देश के चार राज्यों के चुनावी कैंपेन का आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा से आगाज करने जा रही है। पार्टी ने इसके लिए 8 जून को राज्य की राजनीति का केंद्र बिंदु कहे जाने वाले जींद में एक मेगा रोड शो का आयोजन किया है। इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आएंगे। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस रैली में हरियाणा के बड़े चेहरों के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

आम आदमी पार्टी देश के 4 राज्य हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर फोकस कर रही है। हालांकि हरियाणा से पहले तीन राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे।

*हरियाणा से ही क्यों आगाज?*
चुनावी कैंपेन के लिए आम आदमी पार्टी ने हरियाणा को ही क्यों चुना इसकी कुछ खास वजह हैं। पहली दिल्ली और पंजाब के लगता हुआ राज्य है। चूंकि इन दोनों राज्यों में पार्टी की सरकार है, इसलिए पार्टी सोच रही है कि हरियाणा में इसका अच्छा असर रहेगा। हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर चल रही है, जिसका फायदा चुनाव में अन्य पार्टियों को होगा। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल का गृह राज्य हरियाणा है।

*पार्टी ने अब तक लड़े दो चुनाव*
हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने अब तक 2 चुनाव लड़े हैं। 2022 में हुए निकाय चुनाव से पार्टी ने हरियाणा में शुरुआत की। इस चुनाव में पार्टी को 10.96% वोट हासिल हुआ। वहीं दूसरा चुनाव हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव हैं। इस चुनाव में आप ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों से बेहतर प्रदर्शन किया और 13% से अधिक का वोट हासिल किए। हालांकि BJP के मुकाबले यह कम ही रहा।

*संगठन खड़ा कर चुकी आप*
हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपने संगठन की घोषणा कर चुकी है। अभी तक हरियाणा के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक तंवर को AAP की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

*हरियाणा की राजनीतिक राजधानी है जींद*
पांडूपिंडारा की धरती के नाम से विख्यात जींद को प्रदेश की राजनीतिक राजधानी इसलिए भी कहा जाता है कि क्योंकि प्रदेश के राजनीतिक दलों के लगभग सभी दिग्गजों ने अपने राजनीतिक भविष्य की शुरूआत इसी धरती से की है। चूंकि 2024 में राज्य में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव होने हैं तो ऐसे में जींद सभी राजनीतिक दलों के लिए केंद्र बिंदु बनेगा। जींद में इससे पहले भी बड़ी राजनीतिक रैलियां हुई, जिससे नेता सत्ता तक पहुंचे।

चौधरी देवीलाल से लेकर दुष्यंत चौटाला ने जींद में बड़ी राजनीतिक रैलियां की और सत्ता तक पहुंचे। इससे पहले चौधरी बीरेंद्र सिंह, मांगेराम गुप्ता, रणदीप सुरजेवाला भी मंत्री रह चुके हैं।
May 29, 2023

*रेलवे ने चलाई 2 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें:1 जून से दिल्ली-कटरा-ऊधमपुर के बीच चलेंगी; यात्रियों की बढ़ती संख्या पर फैसला**

*रेलवे ने चलाई 2 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें:1 जून से दिल्ली-कटरा-ऊधमपुर के बीच चलेंगी; यात्रियों की बढ़ती संख्या पर फैसला*
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा काे देखते हुए अंबाला से 1 जून से दिल्ली-कटरा व ऊधमपुर के बीच 2 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 फेरे लगाएगी।

नई दिल्ली-ऊधमपुर -नई दिल्ली के मार्ग पर साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 10 फेरा और नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो कटड़ा के बीच साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी 8 फेरा लगाएगी। रेलवे ने इन गाड़ियों के लिए काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

माता वैष्णो देवी के लिए स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन (04071) 2 से 30 जून 2023 प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन नई दिल्ली से रात सवा 11 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन 3 जून से 1 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन श्री माता देवी कटरा से शाम साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
नई दिल्ली-ऊधमपुर तक लगाएगी 10 फेरे
स्पेशल गाड़ी संख्या (04075) नई दिल्ली- उधमपुर 1 से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को नई दिल्ली से रात सवा 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:55 बजे ऊधमपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04076 ऊधमपुर-नई दिल्ली 2 से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को उधमपुर से शाम 7 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
कटरा स्पेशल ट्रेन ऐसे लगाएगी फेरे
स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 3 से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को नई दिल्ली से रात सवा 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी ट्रेन नंबर 04082 माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली 4 से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को श्री माता वैष्णो देवी कटा से शाम साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। यह स्पेशल ट्रेन सोनीपत, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
May 29, 2023

*ई टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल का विरोध:कल जींद में प्रदेश स्तरीय रैली, मोर्चा खोलेंगे सरपंच*

*ई टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल का विरोध:कल जींद में प्रदेश स्तरीय रैली, मोर्चा खोलेंगे सरपंच*
कल जींद में प्रदेश स्तरीय रैली, मोर्चा खोलेंगे सरपंच|
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य।
ई टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में पिछले पांच माह से आंदोलनरत सरपंच अब 30 मई को जींद में महारैली कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इसके लिए पंचायतों के साथ-साथ ग्रामीणों की भीड़ भी उमड़ने का दावा सरपंच एसोसिएशन हरियाणा ने किया है।

महारैली की तैयारियों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष रणबीर सिंह समैण की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी व जींद ब्लॉक के सरपंचों की मीटिंग का आयोजन हुआ। इसमें रैली को लेकर सरपंच पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस मौके पर हैबतपुर गांव के सरपंच ऋषिपाल सिहाग, राजेश पानीपत, राजेंद्र तोशाम, संदीप गोलागढ़, दीपक सरपंच रूपगढ़, प्रतिनिधि अनूप रेढू, अनिल सरपंच मांडोखेड़ी, हितेंद्र रामरायखेड़ा, आजाद निर्जन, सुखबीर, रामप्रसाद आदि कई गांवों के सरपंच मौजूद रहे।

प्रदेशाध्यक्ष रणबीर समैण ने कहा कहा कि यह सिर्फ सरपंचों की लड़ाई नहीं, बल्कि देहात बचाने की लड़ाई है। ग्रामीण क्षेत्र के हर व्यक्ति के अधिकारों के लिए संघर्ष है। अगर यह लड़ाई नहीं लड़ी जाएगी तो ग्राम सभाएं खत्म हो जाएंगी।

यह सरकार पहले किसानों के खिलाफ कृषि कानून लेकर आई और अब ग्राम पंचायतों के खत्म करने के लिए ई टेंडरिंग, राइट टू रिकॉल को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा, चाहे इसके लिए पूरे पांच साल ही लड़ाई क्यों नहीं लड़नी पड़े। उन्होंने कहा कि जींद की रैली में सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
May 29, 2023

*हुंकार:चेतावनी रैली में कर्मचारियों ने दिखाई ताकत, बोले- कर्मी एकजुट, चलाएंगे लगातार आंदोलन*

*हुंकार:चेतावनी रैली में कर्मचारियों ने दिखाई ताकत, बोले- कर्मी एकजुट, चलाएंगे लगातार आंदोलन*
चेतावनी रैली में कर्मचारियों ने दिखाई ताकत, बोले- कर्मी एकजुट, चलाएंगे लगातार आंदोलन|
सेक्टर नौ स्थित हुड्डा ग्राउंड में चेतावनी रैली में पहुंचे कर्मचारी।
हुडा ग्राउंड में रविवार को बुलाई गई सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की चेतावनी रैली में भारी भीड़ उमड़ी। तपती दोपहरी में हजारों की संख्या में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। चेतावनी रैली के बहाने प्रदेश के कर्मचारियों ने ताकत दिखाकर सरकार को हाशिए पर लिया। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि अब मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारी एकजुट होकर लगातार आंदोलन चलाएंगे।

मंच का संचालन करते हुए प्रदेश महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार कर्मचारी वर्ग की अनदेखी कर रही है। सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, लेकिन वह भूल गई है। सीआईटीयू की महासचिव सुलेखा ने कहा कि भाजपा की सरकार को घमंड हो गया है, लेकिन जनता इस चुनाव में भाजपा का घमंड निकाल कर रहेगी।

अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। सरकारी कर्मचारियों को अलग-अलग काम थोपे जा रहे है। इससे कर्मचारी किसी भी हालात में सहन नहीं करेगा। अध्यापक संघ के नेताओं ने मंच से शिक्षा मंत्री को अनपढ़ बताया। इस मौके पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, एसकेएस के पूर्व महासचिव सत्यपाल सिवाच, पूर्व प्रधान फूल सिंह श्योकंद, अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष बलबीर सिंह,
May 29, 2023

हरियाणा में अभी मौसम रहेगा ठंडा :जारी रहेगी पारे में गिरावट; 24 घंटे में सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान

हरियाणा में अभी मौसम रहेगा ठंडा :जारी रहेगी पारे में गिरावट; 24 घंटे में सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ : हरियाणा में अभी मौसम कूल ही रहेगा। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। 24 घंटे की यदि हम बात करें तो सूबे में दिन के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 1 जून तक ऐसे ही मौसम रहेगा। हरियाणा के 16 जिलों में मौसम को लेकर आज चंडीगढ़ IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि इन जिलों में 60 KM की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो तूफान की श्रेणी में आती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
राज्य के अन्य पश्चिम व दक्षिण पश्चिम में आने वाले अन्य 6 जिलों में भी हालात कुछ ऐसे ही रहेंगे। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसको देखते हुए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

*इन जिलों के लोग रहें सावधान*

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।

*30 मई को 6 जिलों में खूब बारिश*

मौसम विभाग की ओर से 30 मई को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में खुूब बारिश की संभावना जताई है। अन्य जिलों में 40 किलोमीटर तेज हवाएं चलने के साथ कुछ कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 1 जून तक मौसम ऐसे ही रहने की घोषणा जारी की है।
*26 दिनों में 26 MM बरसे बदरा*

हरियाणा के लोगों पर इस मौसम मेहरबान रहा है। मई माह की ही बात करें तो राज्य में 1 मई से 26 मई तक 26 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 71% ज्यादा बारिश है। वैसे अमूमन मई में 15.2% सामान्य बारिश होती है। हालांकि जून में बारिश कम होने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार जून में इस बार सामान्य से 92% बारिश कम होगी।
May 29, 2023

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में लिया हिस्सा
चंडीगढ़, 27 मई - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक हुई] जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में अपने संबोधन में श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा वर्ष 2024 तक देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के विजन को निरंतर आगे बढ़ा रहा है और विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए देश का विकास सुनिश्चित कर रहे हैं, उसी प्रकार राज्य सरकार भी हरियाणा एक-हरियाणवी एक के पथ पर चलते हुए प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित कर रही है।
मनोहर लाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के जनसेवा के 9 वर्ष पूरे हुए हैं। इन 9 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत पुनः समृद्धशाली, शक्तिशाली, वैभवशाली सम्पन्न और सशक्त होने की दिशा में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार पिछले साढ़े 8 सालों से केंद्र की योजनाओं को ज्यों का त्यों राज्य में लागू कर रही है और नई-नई योजनाएं बनाकर हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित कर रही है।

 उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने वर्ष 2017 में अपना महत्वाकांक्षी विजन डॉक्यूमेंट-2030 लॉन्च किया। नीति आयोग ने हरियाणा की पहचान सबसे अधिक सुधार करने वाले राज्य के रूप में की है। हमने सतत विकास लक्ष्य में अपना स्कोर 57 से बढ़ाकर 67 किया है। हम लैंगिक समानता, कुपोषण व एनीमिया को दूर करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आर्थिक विकास और जलवायु सुधार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों को घर बैठे दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ घर द्वार पर ही देने के लिए राज्य सरकार ने परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम चलाया है। इस एक ही दस्तावेज के माध्यम से सरकार की अनेक योजनाओं और सेवाओं का लाभ घर द्वार पर ही मिलने लगा है और लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। इससे जनसाधारण के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। दूसरे राज्य भी परिवार पहचान पत्र का अनुसरण कर रहे हैं। जम्मू - कश्मीर और उत्तराखंड ने इस पर काम शुरू कर दिया है।

पीपीपी के माध्यम से 44 हजार से अधिक बुजुर्गों और 81 हजार दिव्यांगजनों को घर बैठे दी गई पेंशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीपीपी के माध्यम से 44 हजार से अधिक बुजुर्गों को घर बैठे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता का लाभ देने में सफल हुए हैं। इसके आलावा, 81 हजार दिव्यांगजनों को भी घर बैठे पेंशन प्रदान की गई है। आयुष्मान चिरायु योजना के तहत लगभग 75 लाख चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं। निरोगी हरियाणा योजना में पिछले 5 माह में 7 लाख से अधिक गरीबों के स्वास्थ्य की जांच तथा 47 लाख लैब टेस्ट किये गये हैं। पात्र 32 लाख से अधिक बी.पी.एल. परिवारों के घर बैठे ऑनलाइन ऑटोमेटिक ढंग से राशन कार्ड बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री के जल संरक्षण के सपने को साकार करने के लिए हरियाणा कर रहा भरसक प्रयास
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि भारत का विकास और आत्मनिर्भरता जल सुरक्षा और जल कनेक्टिविटी पर निर्भर है। हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री के जल संरक्षण के सपने को साकार करने के लिए कई कदम उठाए हैं। वर्ष 2025 तक 50 प्रतिशत उपचारित जल का उपयोग करने के उद्देश्य से हरियाणा उपचारित अपशिष्ट जल नीति बनाई गई है। जल संरक्षण और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत योजना शुरू की गई है और धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में राज्य की कुल पानी की मांग 34,962.76 मिलियन क्यूबिक मीटर आंकी गई है, जबकि सभी संसाधनों से कुल जल की उपलब्धता 20,935,98 मिलियन क्यूबिक मीटर है। इसी लिए पानी की मांग और उपलब्धता के गैप को कम करने के लिए हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण द्वारा एक एकीकृत जल योजना तैयार की गई है। इसके तहत सभी 22 जिला स्तरीय जल संसाधन योजना समितियों ने निचले स्तर पर ब्लॉक स्तरीय योजना तैयार की है। यह प्रयास भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जहां जमीनी स्तर पर सतही और भूजल की ब्लॉक स्तरीय जल संसाधन उपलब्धता का आकलन किया गया है और पानी की मांग और आपूर्ति के अंतर को व्यवस्थित और वैज्ञानिक रूप से आंका गया है।

अगले दो वर्षों में पानी की बचत करके पानी की मांग व आपूर्ति के अंतर को लगभग 49 प्रतिशत तक कम करना लक्ष्य

 श्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने 26 व 27 अप्रैल, 2023 को अमृत जल क्रांति थीम पर दो दिवसीय वाटर कॉन्क्लेव आयोजित की थी। इसका मुख्य उद्देश्य सभी संबंधित विभागों द्वारा अगले दो वर्षों में जल अंतर को कम करने के लिए एक मासिक कार्य योजना पर विचार - विमर्श करना था। योजना के अनुसार अगले दो वर्षों में पानी की बचत करके पानी की मांग व आपूर्ति के अंतर को लगभग 49 प्रतिशत तक कम करना है। इसके अलावा, प्रदेश सरकार नहर नेटवर्क का आधुनिकीकरण कर रही है, ताकि पानी का रिसाव कम हो। मेवात फीडर नहर व गुरुग्राम जलापूर्ति चैनल को पाइपलाइन प्रणाली में बदलना प्रस्तावित है। साथ ही, सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कम पानी से अधिकतम सिंचाई हो सके। इस दिशा में किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के लिए पोर्टल बनाया गया है। इस पर लगभग 50 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसी प्रकार सूक्ष्म सिंचाई के लिए ऑनफार्म वाटर टैंक पॉलिसी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किये गये अमृत सरोवर मिशन के तहत प्रदेश में 1312 तालाबों का काम पूरा हो चुका है और 981 तालाबों पर काम जारी है।


हर जिले में अलग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल किए जा रहे स्थापित

 श्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करके बाल स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर एनीमिया की जांच और उपचार के लिए त्रैमासिक एनीमिया उन्मूलन सप्ताहों का आयोजन किया जाता है। हम शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाने में सफल रहे हैं। इस सफलता का मुख्य कारण 97 प्रतिशत से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसूति स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में होना है। हम गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए हर जिले में अलग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल भी स्थापित कर रहे हैं।

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में दिया 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा की गिनती देश के सर्वाधिक प्रगतिशील राज्यों में होती है। राज्य के इस चहुंमुखी विकास में महिलाओं की बराबर की भूमिका रही है। राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। महिलाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इनमें 7 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए शिक्षा ऋण योजना के तहत देश और विदेश में उच्च शिक्षा के ऋण पर 5 प्रतिशत साधारण ब्याज की सब्सिडी दी जाती है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारिता के लिए व्यापक योजनाएं लागू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के फलस्वरूप जन्म के समय लिंगानुपात की दर वर्ष 2014 के 871 से सुधरकर मार्च, 2023 में 927 हो गई है।

औद्योगिक विकास को गति देने के लिए वैश्विक मानकों के अनुरूप ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का इकोसिस्टम किया तैयार

 मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मिनिमम गवर्नमेंट एंड मैक्सिमम गवर्नेंस के सिद्धांतों के अनुरूप राज्य सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया है, जो वैश्विक मानकों के अनुरूप है। सरकार ने कारोबार सुधार कार्य योजना -2022 के तहत 352 सुधारों को शत - प्रतिशत लागू किया है। प्रमाण पत्र लाइसेंस और अनुमति देने में अड़चन पैदा करने वाले 482 अनुपालनों को खत्म किया है। इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को 247 सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही है तथा औसत सेवा प्रदायगी समय को घटाकर 12 दिन कर दिया गया है।


 उद्योगों की जरूरत के अनुसार कुशल मैनपावर तैयार करने के लिए उद्योगों के साथ किए 62 एम.ओ.यू.

 श्री मनोहर लाल ने कहा कि उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल युक्त जनशक्ति तैयार करने के लिए उद्योगों के साथ 62 एम.ओ.यू. किये हैं। राज्य में हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत मॉडल स्किल सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है, जो अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देंगे। यह मिशन इनोवेशन हब की स्थापना भी करेगा, जो उद्योगों को गति प्रदान करने का कार्य करेगा। राज्य सरकार ने कौशल विकास के लिए जिला पलवल में देश का पहला श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्थापित किया है। इसमें 42 नियमित कोर्सिस तथा 35 अल्पावधि कोर्सिस चलाए जा रहे हैं।

 
जल जीवन मिशन के तहत हरियाणा में 30.41 लाख ग्रामीण परिवारों को दिए घरेलू नल कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी गांवों के हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया है। जल जीवन मिशन के तहत हरियाणा में 30.41 लाख ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वर्तमान में नाबार्ड के तहत 1283.11 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पेयजल आपूर्ति बढ़ाने की 16 योजनाएं प्रगति पर हैं। बड़े गांवों में सीवरेज सिस्टम बनाने के लिए सरकार ने महाग्राम योजना चलाई हुई है। वर्ष 2026 तक सभी बड़े गांवों में इसे लागू करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वच्छ जल की बचत के उद्देश्य से गंदे पानी को साफ कर उसके पुनः उपयोग की भी नीति बनाई है। इसके तहत साफ किये गये पानी का उपयोग सिंचाई, थर्मल प्लांट्स व अन्य उद्योगों में किया जा रहा है।

 
हरियाणा देश का पहला राज्य, जिसके सभी गांव पक्की सड़कों से जुड़े हुए

श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसके सभी गांव पक्की सड़कों से जुड़े हुए हैं। राज्य के पास 50,000 कि.मी. से अधिक लंबी सड़कों का विशाल नेटवर्क है। उन्होंने राज्य को 17 राष्ट्रीय राजमार्ग का तोहफा देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। इनके बन जाने से प्रदेश के हर जिले से कम से कम एक राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरेगा।