पति के अवैध संबंधों से खफा महिला ने जहर खाकर दी जान
पुलिस ने पति समेत दो पर दर्ज किया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला
जींद : गांव किलाजफरगढ़ में पति के अवैध संबंधों से खफा महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जुलाना थाना पुलिस मृतका के भाई कर शिकायत पर आरोपित पति तथा महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव किलाजफरगढ़ निवासी मनजीत की पत्नी गीता (32) ने संदिग्ध हालात के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनो द्वारा उसे पहले जुलाना सीएचसी तथा बाद में गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान गीता की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस तथा मायका पक्ष मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। मृतका के भाई नरवाना निवासी बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 15 साल पहले मनजीत के साथ हुई थी। मनजीत के गांव की ही महिला से अवैध संबंध थे। जिसको लेकर घर मे कलह होती थी। अवैध संबंधों को विरोध करने पर गीता के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। जिससे परेशान हो कर गीता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते उसकी बहन की मौत हो गई। बलवान ने आरोप लगाया कि मनजीत तथा महिला से परेशान हो उसकी बहन गीता ने यह कदम उठाया है। जुलाना थाना पुलिस ने बलवान की शिकायत पर मनजीत तथा कविता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के भाई ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल पति तथा महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment