October 18, 2026
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
मुम्बई : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. उन पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है. मुंबई के जुहू में एक्टर पर गोलीबारी की गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है. टाइगर पर जानलेवा हमले की खबर के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. ये घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की है.
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर को मुंबई पुलिस ने भी कंफर्म किया है. ANI के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई में हुई इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ सेफ हैं. वो किसी भी तरह से घायल नहीं हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, फायरिंग की घटना के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है.
*3 बाइक सवार ने की फायरिंग*
जानकारी के अनुसार, 3 अज्ञात बाइक सवार होकर आए और उन पर गोलीबारी की. वहीं, इस गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. शुरुआती जानकारी ये भी सामने आ रही है कि पार्क में बर्थडे पार्टी चल रही थी और इसमें छोटे बच्चों की संख्या ज्यादा थी. कई लोग इवनिंग वॉक के लिए वहां पहुंचे थे.
*फायरिंग के बाद कैसे हैं टाइगर श्रॉफ?*
बता दें कि मुंबई में हुई इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ सेफ में हैं. उनको किसी भी तरह की चोट नहीं आई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि टाइगर की कार घर से निकलती है तभी वहां फैंस की भीड़ जुट जाती है और इसी के बाद फायरिंग की आवाजें सुनाई देती हैं, जिसमें भगदड़ मच जाती है. इस फायरिंग में लोगों के घायल होने की आवाजें भी सुनाई देती है.
*5 राउंड की गई फायरिंग, पिछले साल मिली थी धमकी*
इतना ही नहीं, सामने आए वीडियो के अनुसार, मुंबई के जुहू में हुई इस फायरिंग में करीब 5 राउंड फायरिंग की गई. ऑफिशियल अपडेट के बाद ये इससे ज्यादा भी हो सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी भी मिली थी. खैर, बॉलीवुड एक्टर फायरिंग की घटना में एक दम सेफ हैं लेकिन ये काफी गंभीर मामला बन चुका है.
*हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी*
लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. बिश्नोई ग्रुप की ओर से अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई ने पोस्ट शेयर की और लिखा, 'जय महाकाल, जय श्री राम आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आया. इसलिए आज इसको बढ़िया तरीके से समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा. बस देखो और इंतजार करो.'
*400 मीटर पर है रोहित शेट्टी का घर*
गौरतलब है कि जहां पर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई वहीं से कुछ दूरी पर रोहित शेट्टी का भी घर है. वहां से करीब 300-400 मीटर की दूरी पर रोहित शेट्टी का भी घर है, जहां पर पहले फायरिंग की घटना हो चुका है. पुलिस ने एरिया सील कर दिया है और रास्ते को बंद कर दिया है. पुष्पा पार्क जुहू पुलिस स्टेशन के नजदीक है।