Breaking

Sunday, May 14, 2023

*कैथल में 24 लाख की धोखाधड़ी:विदेश भेजने के नाम पर चूना लगाया; अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराई, ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा*

*कैथल में 24 लाख की धोखाधड़ी:विदेश भेजने के नाम पर चूना लगाया; अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराई, ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा*
विदेश भेजने के नाम पर चूना लगाया; अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराई, ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा| हरियाणा के कैथल जिले में विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने व्यक्ति को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पैसे ठगे।
*तंग करने पर मरवाने की धमकी*.                    

उन्होंने कहा कि यदि उसने अधिक तंग किया तो व‌ह उसे जान से भी मरवा देगा। आरोपी से पूरा पैसा अपनी पत्नी के खाते में डाल दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ASI अनिल कुमार ने बताया कि 2 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इसमें आरोपी पति और पत्नी हैं।
*आरोपी ने अलग-अलग खातों में डलवाए पैसे*                    
 पुलिस को दी शिकायत में जींद के धमतान निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। उसकी हनुमान वाटिका में संजीव व निशा रानी से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि वह विदेश भेजने का कार्य करते हैं। उसने भी ऑस्ट्रेलिया जाने की इच्छा जताई और 24 लाख रुपए में डील हुई। पहले उससे ढाई लाख वर्ष 2022 में गूगल-पे से एक खाते में डाले।
12 जनवरी 2023 को वीजा आने के बाद टिकट के लिए साढ़े 3 लाख रुपए खाते में डाले। टिकट आने पर उसके दोस्त सोनू के खाते में 8 लाख रुपए डलवाए। इसके बाद 6 लाख रुपए मनोज कुमार के खाते से गूगल-पे किए। इस तरह अलग-अलग खातों में कुल 24 लाख रुपए डलवा दिए, लेकिन उन्होंने उसे ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा। जब रुपए वापस मांगे तो मारने की धमकी दी।

No comments:

Post a Comment