Breaking

Saturday, June 17, 2023

*हरियाणा के BJP विधायक के SSC में चर्चे:परीक्षा में सवाल पूछा- भव्य बिश्नोई किस पार्टी के MLA, कांग्रेस बोली- इसका कोई औचित्य नहीं*

*हरियाणा के BJP विधायक के SSC में चर्चे:परीक्षा में सवाल पूछा- भव्य बिश्नोई किस पार्टी के MLA, कांग्रेस बोली- इसका कोई औचित्य नहीं*
हरियाणा के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई के चर्चे स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की परीक्षा में भी हो रहे हैं। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जीडी एग्जाम में भव्य और उसकी पार्टी भाजपा के संबंध में प्रश्न पूछा। एग्जाम में यह प्रश्न 135 नंबर पर था। जिसमें पूछा गया कि नवंबर 2022 तक की स्थिति के अनुसार भव्य बिश्नोई, जो नवंबर 2022 में आदमपुर से विधायक चुने गए थे, वे किस राजनीतिक दल से संबंधित हैं।

इसको लेकर पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के समर्थकों ने ट्वीट भी किया है, लेकिन इस प्रश्न पर कांग्रेस हमलावर हो गई है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का कहना है कि जब हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन 22 सवाल रिपीट कर सकता है। HPSC के सचिव के कार्यालय से भर्ती के पैसे बरामद हो सकते हैं तो भी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन भी ऐसे सवाल पूछ सकता है। ऐसे प्रश्न का कोई औचित्य नहीं बनता। इससे पहले HCS 2023 की प्रारंभिक परीक्षा में 32 सवाल पिछले साल की परीक्षा के ही आने पर भी सुरजेवाला ने सरकार को घेरा था।
भव्य ने 15,740 वोट से जीत की थी हासिल
नवंबर 2022 को आदमपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने कुलदीप के बेटे भव्य बिश्नोई को चुनाव मैदान में उतारा। भव्य बिश्नोई ने कांग्रेस के उम्मीदवार जयप्रकाश को 15740 वोट से हराया। भजन लाल परिवार 1967 से लगातार यह सीट जीतता आ रहा।

कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद न मिलने से हाईकमान से नाराज थे। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी से हटा दिया गया। कुलदीप ने 3 अगस्त को विधायक पद से इस्तीफा दिया और 4 अगस्त को भाजपा जॉइन की।
पहले भी पूछे थे भाजपा से संबंधित प्रश्न
हरियाणा में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन ने भाजपा नेताओं से संबंधित सवाल पूछे थे। जिस पर काफी विवाद हुआ था। परीक्षा में हरियाणा के गृह मंत्री की सबसे खास विशेषता क्या है? उत्तराखंड में भाजपा सरकार में उस मंत्री का नाम बताइए जो हरियाणा से संबंधित है? हरियाणा के उस भाजपा सांसद का नाम बताए, जिनके पिता का हाल ही में निधन हो गया।
बड़ौदा उपचुनाव में बीजेपी की टिकट पर किसने लड़ा था चुनाव? भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कौन हैं। हरियाणा के वित्त मंत्री और पर्यटन मंत्री कौन हैं। इन प्रश्नों पर विवाद खड़ा होने के बाद कमीशन ने खेद जताया था।

No comments:

Post a Comment