Breaking

Thursday, July 13, 2023

जींद में पति-पत्नी ने हड़पी बुजुर्ग महिला की जमीन:किसान कार्ड पर लोन का झांसा देकर लगवाया अंगूठा; दोनों पर FIR

जींद में पति-पत्नी ने हड़पी बुजुर्ग महिला की जमीन:किसान कार्ड पर लोन का झांसा देकर लगवाया अंगूठा; दोनों पर FIR
 जींद जिले के छात्तर गांव में एक दंपति ने अनपढ़ बुजुर्ग महिला को कृषि कार्ड पर लोन दिलवाने का झांसा देकर उससे अंगूठे लगवा लिए और तहसील में फोटो उतरवाकर धोखे से 21 कनाल 11 मरले जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। उचाना थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह
पुलिस को दी शिकायत में छात्तर गांव की 82 वर्षीय छोटी देवी ने बताया कि गांव में 21 कनाल 11 मरले जमीन उसके नाम है। यह जमीन उसने किसी को नहीं बेची है और इस पर किसी का रहन भी नहीं है। उसकी मौत के बाद जमीन की मलकीयत उसके भाई और भतीजों के हक में की हुई है। गांव के ही कृष्ण का उसके पास आना जाना था।
उसे खर्च के लिए कुछ पैसे की जरूरत थी, इसलिए उसने कृष्ण से कहा कि उसका कृषि कार्ड बनवाकर एक लाख रुपए का लोन दिलवा दे। कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा उसे उचाना ले गए। दोनों पहले उसे बैंक में ले गए, जहां कुछ कागजों पर उसके अंगूठे लगवाए गए। उसके बाद तहसील में ले जाकर किसी वकील के पा दस्तावेजों पर अंगूठे लगवाए। इसके बाद उसका फोटो भी खींचा गया।
वह अनपढ़ है, इसलिए उसे नहीं पता कि किस तरह के दस्तावेजों पर उसने अंगूठे लगवाए। उसने कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा पर भरोसा कर लिया। दोनों ने कहा कि चार-पांच दिनों में उसके खाते में पैसे आ जाएंगे लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी उसके खाते में पैसे नहीं आए। उसने कृष्ण से पूछा तो वह टाल-मटोल करता रहा और बात करने से बचता रहा।
अब उसे पता चला कि कृष्ण और उसकी पत्नी ने धोखे से उसके नाम की जमीन की रजिस्ट्री सुषमा के नाम करवा दी। जबकि उसने न तो कृष्ण को जमीन बेची, न पैसे लिए। उसके साथ धोखाधड़ी कर कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा ने जमीन हड़प ली है। उचाना थाना पुलिस ने कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment