Breaking

Thursday, July 13, 2023

*रेसलर्स विवाद में बृजभूषण-प्रियंका गांधी में जंग:कांग्रेस नेता बोलीं- सरकार मौन क्यों; BJP सांसद ने कहा- मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े*

*रेसलर्स विवाद में बृजभूषण-प्रियंका गांधी में जंग:कांग्रेस नेता बोलीं- सरकार मौन क्यों; BJP सांसद ने कहा- मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े*
कांग्रेस नेता बोलीं- सरकार मौन क्यों; BJP सांसद ने कहा- मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े|
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बृजभूषण को पार्टी से न निकाले जाने पर सवाल किया। इसके एक दिन बाद बुधवार शाम को बृजभूषण ने इस पर जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि प्रियंका देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस की जांच रिपोर्ट से कानून किसी को अपराधी नहीं मानता, यह अधिकार कोर्ट का है। बृजभूषण ने कहा ऐसा लगता है कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस को न्यायालय में भरोसा नहीं है। वह ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करे और मेरे खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ने की हिम्मत करें।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि कानून और नैतिकता कहती है कि महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले आरोपी को उसके पद से हटाया जाए, निष्पक्ष जांच हो, गिरफ्तारी हो और कोर्ट में उसे सजा दिलवाई जाए।

प्रियंका ने सवाल करते हुए कहा, "बीजेपी सरकार में देश का मान बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ियों के साथ अत्याचार करने वाले आरोपी को बचाया क्यों जाता है, मामले को दबाया क्यों जाता है, जांच में मामले को रफा-दफा क्यों किया जाता है? पूरी सरकार इस मामले पर मौन क्यों है? आरोपी अभी तक बीजेपी में क्यों है और कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?"

प्रियंका गांधी के सवालों का जवाब पूछने पर बृजभूषण ने महिला पत्रकार से बदसलूकी की। जबरन गाड़ी का दरवाजा बंद किया, जिससे माइक नीचे गिरा।

No comments:

Post a Comment