Breaking

Friday, July 14, 2023

*पानीपत में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत:टूटे बांध जोड़े, यमुना का जलस्तर 4 फीट कम; पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ सकती मुश्किलें*

*पानीपत में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत:टूटे बांध जोड़े, यमुना का जलस्तर 4 फीट कम; पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ सकती मुश्किलें*
टूटे बांध जोड़े, यमुना का जलस्तर 4 फीट कम; पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ सकती मुश्किलें|
हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से पानीपत की यमुना नदी में आई बाढ़ शुक्रवार को तीन दिन बाद काफी कंट्रोल हो गई। पानीपत से टूटे तीनों तटंबधों को फिर से जोड़ दिया गया है। यमुना का जलस्तर भी 4 फीट कम हुआ है। जोकि धीरे-धीरे और कम हो रहा है।

जिससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति भी ठीक होने लगी है। यमुना से सटे गांवों में भरा पानी लगभग खत्म ही हो चुका है। अब, गांवों में सड़कों और खेतों की पहचान होनी लगी है। जोकि बाढ़ में मिलकर एक हो गए थे। डूबी फसलें भी दिखाई देने लगी हैं। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

वहीं, दूसरी और चिंता बढ़ाने वाली खबर भी सामने आ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में खासतौर से हिमाचल में आज से फिर 3 दिन की भारी बरसात का अनुमान मौसम विभाग की और से जताया गया है। जिससे फिर हथिनी कुंड बैराज में पानी का दबाव बढ़ेगा। अगर, वहां पानी का दबाव बढ़ा, तो पानीपत में यमुना में हालत फिर से उसी तरह के होने के अनुमान हैं।
टूटे तटबंध को जोड़ने का काम रात भर किया गया।
आर्मी के साथ NDRF भी जुटी राहत कार्य में
मंगलवार दोपहर से ही यमुना के क्षेत्रों में पानीपत प्रशासनिक अधिकारी नजर जमाए हुए हैं। गोताखोरों की टीमें भी मौजूद है। इतना ही नहीं, आर्मी ने भी तीन दिन से वहां डेरा डाला हुआ है। हालांकि बुधवार शाम को आर्मी की गाड़ी भी गहरे पानी में पलट गई थी। जिसमें 6 जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। जवानों को चोटें भी आई थी। लेकिन देश सेवा की भावना में इस आपदा के समय में जवान तत्पर तैयार बैठे हुए हैं।

पुलिस एक्शन प्लान के हिसाब से राहत कार्य में जुटी: एसपी
पत्थरगढ़ व तामसाबाद के बीच यमुना का बांध टूटने से सनौली एरिया के गांव नवादा आर-पार, पत्थरगढ़, जांबा, तामसाबाद, गढ़ी बेसक, धनसौली, कुराड़ आदि में पानी भर गया है। इन गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए एसपी अजीत सिंह शेखावत ने टीम गठित कर दी है।

पुलिस टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी रही। एसपी ने बताया कि पानी के बहाव पर नियंत्रण पाने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है। डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह व थाना सनौली प्रभारी महाबीर को आदेश दिया कि वे इस क्षेत्र के सभी गांवों के सरपंचों व अन्य लोगों से संपर्क बनाए रखें।

यदि उन्हें या उनके आसपास किसी को कोई परेशानी है तो उसे तुरंत सहायता उपलब्ध करवाएं। लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति घबराएं नहीं। यदि किसी को खाद्य सामग्री, मेडिकल या अन्य किसी सहायता की आवश्यकता है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि प्रशासन की तरफ से उन तक शीघ्र मदद पहुंचाई जा सके।

No comments:

Post a Comment