Breaking

Thursday, April 11, 2024

April 11, 2024

साहित्यकार मंजू 'मानव' की पुस्तक " अतीत डोर " का हुआ विमोचन

साहित्यकार मंजू 'मानव' की पुस्तक " अतीत डोर " का हुआ विमोचन
जींद : साहित्यकारा मन्जु मानव द्वारा लिखित कहानी संग्रह अतीत डोर का विमोचन चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वी.सी. डॉ .रणपाल सिंह, हरियाणा अकेदमी निदेशक पंचकुला डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी , रोहतक से डॉ. सीताराम व्यास,  हिन्दी विभाग प्रमुख डॉ. मन्जुता रेढू के करकमलों से सम्पन्न हुआ। यह लेखिका मन्जु मानव की चौथी पुस्तक और प्रथम कहानी संग्रह है, जिसमें उनकी आठ कहानियां नारी मन की संवेदनाओं से अवगत करवाती हैं। नारी स्मृतियों के साथ स्वयं को संजोती, चुनौतियों को संबल बनाती छोटे-छोटे लम्हे सहेजती कटाक्ष सहती परिवार को जोड़े रखना चाहती है और कहीं भीतर पीड़ा का तूफान लिए भविष्य विभोर की आस में  वर्तमान में सहज नेपथ्य करती दिखाई देती है। पुस्तक समीक्षा में रोहतक से  डॉक्टर अंजना गर्ग ने अपने भाव समर्पित किए हैं।  
आयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद और यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में साहित्यकार मनोज भारत, डॉक्टर जगदीप राही यशकीर्ति डॉ.क्यूटी डॉ . पुष्पलता आर्य डॉ मन्जु रेढू है और प्रो.सिन्हा डॉ.अनुपम भाटिया डॉ.ब्रिजपाल इत्यादि गणमान्य लोग  उपस्थित रहे।