नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम डिक्लेयर किए गए हैं। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है।
वहीं सीएम आतिशी के खिलाफ कालकाजी विधानसभा सीट से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत (आप से आए), गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली चुनाव लड़ेंगे। वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों के नाम आप नीचे लिस्ट में देख सकते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने भी अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। जिसमें कड़ाके की टक्कर होने वाली है।
केजरीवाल ने बताया- दिल्ली चुनाव में AAP की कितनी सीटें आएंगी; जीतने पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये, बोले- मैं जादूगर
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के शेड्यूल की घोषणा को लेकर तैयारी चल रही है। आने वाले कुछ ही दिनों में चुनाव आयोग प्रेस वार्ता कर दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। फरवरी मध्य या लास्ट में दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न हो सकता है।
दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। 2020 के पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें हासिल हुईं थीं। इस तरह से आम आदमी पार्टी ने हैट्रिक मारते हुए लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ दिल्ली में अपनी सरकार बनाई थी। इसी के साथ केजरीवाल दिल्ली के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि आम आदमी पार्टी को 2015 के मुकाबले में 5 सीटों का नुकसान हुआ।
वहीं भारतीय जनता पार्टी को इतनी सीटों का फायदा हुआ था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ 8 सीटों पर सिमटकर रह गई थी। जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ हो गया था और वह कोई भी सीट नहीं जीत सकी थी। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 36 का है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले 2013 में अपनी सरकार बनाई थी। लेकिन यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चल सकी और 49 दिनों में केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लग गया। वहीं फिर 2015 में विधानसभा चुनाव हुआ। उस दौरान आम आदमी पार्टी ने विधानसभा की 70 में से 67 सीटें जीतीं और केजरीवाल ने फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं इस चुनाव में BJP ने 3 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।
'मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया'; PM मोदी बोले- चाहता तो मैं भी कोई शीशमहल बना सकता था, केजरीवाल पर तगड़ा अटैक
No comments:
Post a Comment