Breaking

Friday, June 27, 2025

जींद में 2. 31 करोड़ की धोखाधड़ी के दो आरोपी काबू

जींद में 2. 31 करोड़ की धोखाधड़ी के दो आरोपी काबू 

राजस्थान के साइबर ठगों ने शेयर निवेश से डबल मुनाफे के जाल में फसाया
जींद : जींद में साइबर थाना पुलिस ने बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर दो करोड़ 31 लाख रुपए हड़पने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

नरवाना के भगत सिंह चौक निवासी सुरेश ने 15 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैंक से रिटायर्ड कर्मी है। दस अप्रैल को उसके वॉट्सऐप पर मैसेज आया। इस पर रमेश लिखा हुआ था। उसने अपना दोस्त रमेश 
चौधरी जान कर चैट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने शेयर ब्रोकर अनूप मेहरा का नंबर दिया।
अनूप ने बताया कि शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा है। उसने निवेश में हुए फायदे के स्क्रीन शॉट भी भेजे। जिसके बाद उसने एक फाइल भेजी। जिसे उसने डाउनलोड कर लिया। इसके माध्यम से उसने अपनी जानकारी भर कर रजिस्ट्रेशन करवा लिया।

*निवेश के साथ साइट पर दिखता रहा मोटा मुनाफा*

16 अप्रैल से उसने 50 हजार रुपए एनएफटी के जरिए डालने शुरू किए। राशि निवेश का सिलसिला नौ मई जारी रहा। निवेश राशि 50 हजार से चार लाख 70 हजार तक रही। निवेश के साथ उसका अच्छा मुनाफा साइट पर दिखाया जाता रहा।
वह नौ मई तक दो करोड़ 31 लाख रुपए का निवेश कर चुका था। जब उसने राशि निकालने की कोशिश की तो उसे एक लाख 66 हजार 821 रुपए और जमा कराने के लिए कहा। जिस पर उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
साइबर थाना पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में राजस्थान के अजमेर जिले के देव डूगरी मैदानगंज निवासी कार्तिक तथा किशनगढ़ निवासी इमामुद्दीन का नाम सामने आया। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment