Breaking

Thursday, September 4, 2025

September 04, 2025

भिवानी कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

भिवानी कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल
भिवानी : भिवानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार दोपहर भिवानी कोर्ट परिसर में कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
 *कोर्ट परिसर में अचानक हुई फायरिंग*

गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे भिवानी कोर्ट में अचानक फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे। चश्मदीदों के अनुसार, दो से तीन युवकों ने पहले कुछ समय तक एक युवक को घूरा और फिर अचानक उस पर गोली चला दी। हमलावरों ने करीब 2 से 3 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।
*घायल युवक की पहचान*

जिस युवक को गोली मारी गई है, उसकी पहचान लवजीत के रूप में हुई है, जो रोहतक जिले के मोखरा गांव का रहने वाला है। लवजीत किसी केस की पेशी के लिए भिवानी कोर्ट आया हुआ था। उसके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे।
*ऑटो से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया*

जैसे ही लवजीत को गोली लगी, उसके साथ मौजूद लोगों ने बिना देर किए उसे उठाया और कोर्ट परिसर के बाहर लाकर ऑटो में बैठा कर नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक को दो गोलियां लगी हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज जारी है।
*पुलिस बल मौके पर पहुंचा*

घटना की सूचना मिलते ही भिवानी के एसपी सुमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, जिससे हमलावरों की पहचान हो सके।
*हमलावरों की तलाश जारी*

फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने घायल युवक के साथ आए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस वारदात के बाद भिवानी कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दिनदहाड़े कोर्ट जैसी सुरक्षित जगह पर गोली चल जाना चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों और वकीलों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
*जांच जारी, जल्द खुलासा संभव*

पुलिस अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। घायल लवजीत का उपचार जारी है और पुलिस उसके बयान का भी इंतजार कर रही है।
September 04, 2025

जब तक हालात सामान्य नहीं होते अधिकारी नहीं छोड़े अपना स्टेशन : देवेंद्र अत्री

जब तक हालात सामान्य नहीं होते अधिकारी नहीं छोड़े अपना स्टेशन : देवेंद्र अत्री

प्राकृति आपदा से निपटने के लिए विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जींद : उचाना उपमंडल कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बुधवार को भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम दलजीत सिंह, डीएसपी संजय कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। अधिकारियों से किन-किन गांव में जलभराव की स्थिति है, किस गांव में कितना नुकसान फसल को हुआ है सहित विभिन्न जानकारी विधायक ने लेने के साथ-साथ बीते दिनों समाधान शिविर में उनके समक्ष आई समस्याओं के समाधान को लेकर भी जानकारी ली। एसडीएम को विधायक ने निर्देश दिए कि उपमंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाने के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने को कहा ताकि किसी भी तरह की मदद एवं समस्या के बारे में लोग कॉल कर सकें। एसडीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम बना कर यहां पर ड्यूटी भी कर्मचारियों की लगा दी जाएगी। 
बाद में पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि प्राकृति आपदा से निपटने के लिए हमें तैयार रहना होगा। सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक कोई भी अधिकारी अपना स्टेशन नहीं छोड़ेगा इसको लेकर एसडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है। जहां-जहां जलभराव हुआ है वहां जल्द से जल्द पानी की निकासी के निर्देश दिए गए हैं। समाधान शिविर में जो भी शिकायतें आई थी उनको लेकर अधिकारियों से बातचीत हुई है तो पता चला है कि 90 प्रतिशत का समाधान हो चुका है। जो समस्याएं बाकी हैं उनका समाधान जल्द होगा। सरकार का उद्ेश्य है कि पक्ति में अंतिम में खड़े व्यक्ति को लाभ मिले।
September 04, 2025

अक्टूबर में होगी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा, दो या तीन चरणों में वोटिंग, देखें डिटेल्स

अक्टूबर में होगी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा, दो या तीन चरणों में वोटिंग, देखें डिटेल्स
*सांकेतिक तस्वीर*

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले महीने (अक्टूबर) में हो जाएगी. सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर सामने आई है. अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में तारीखों का ऐलान हो सकता है. कहा जा रहा है कि नवंबर में दो या तीन चरणों में बिहार में वोटिंग हो सकती है. 

सूत्रों की मानें तो 15 से 20 नवंबर के बीच मतगणना भी संभव है. बता दें कि एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट ड्राफ्ट को जारी किया जा चुका है. मतदाता सूची का प्रकाशन इसी महीने के आखिरी में होना है. इसके बाद यह तय है कि बिहार में चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी.
*22 नवंबर के पहले पूरी कर ली जाएगी प्रक्रिया*

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जो खबर निकलकर आ रही है उसके अनुसार, पूरी चुनावी प्रक्रिया 22 नवंबर की तय समय-सीमा से पहले ही पूरी कर ली जाएगी. दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद चुनाव की घोषणा होगी, जबकि मतदान की तारीखें छठ पूजा के बाद रखी जाएंगी.
*चुनावी तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियां*

बिहार चुनाव का आधिकारिक रूप से ऐलान होना बाकी है लेकिन दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियां कुछ महीने पहले से ही तैयारियों में जुट गई हैं. एक तरफ एनडीए की ओर से सम्मेलन किया जा रहा है तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकालकर लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है. अभी बीते बुधवार को ही दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री ने बिहार बीजेपी के नेताओं संग आगे की रणनीति को लेकर बैठक की थी.
बता दें कि इस बार बिहार में मतदाताओं की संख्या कम रहेगी. पहले बिहार में आठ करोड़ के आसपास मतदाता थे. इस बार एसआईआर के बाद लाखों में नाम हटाए गए हैं. नाम हटाए जाने को लेकर ही विपक्ष की ओर से सवाल भी उठाए गए थे. हालांकि चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि डुप्लीकेट नामों को हटाया गया है, या वैसे नाम काटे गए हैं जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है.
September 04, 2025

करेंट लगने से मैकेनिक की मौ+त, दूसरा बाल-बाल बचा

करेंट लगने से मैकेनिक की मौ*त, दूसरा बाल-बाल बचा
सफीदों पंखा फैक्टरी में हुआ हादसा, फैक्टरी मालिक पर लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत, मामले की जांच जारी  
जींद : सफीदों के पानीपत रोड पर हैचरी इंडस्ट्रीज में काम करने के दौरान करेंट लगने से एक मैकेनिक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को जोरदार झटका लगा। जिसे खतरे बाहर बताया जा रहा है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है। सफीदों निवासी देवेंद्र सफीदों के पानीपत रोड पर हैचरी इंडस्ट्रीज में मैकेनिक का कार्य करता था। फैक्टरी में हैचरी में प्रयोग होने वाले पंखों को बनाया जाता है। बुधवार को देवेंद्र अपने सहयोगी गांव खेड़ाखेमावती निवासी रामबीर के साथ कार्य कर रहा था। उसी दौरान दोनों को जोरदार करंट का झटका लगा। कार्यस्थल पर मौजूद सहयोगियों द्वारा दोनों को नागरिक अस्पताल सफीदों ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामबीर की हालात को खतरे से बाहर बताया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के पिता शमशेर ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बारिश होने के कारण फैक्टरी की बिजली बंद थी। जिसे अचानक चालू कर दिया। जिससे करेंट लगने से उसके बेटे की मौत हो गई। शमशेर की शिकायत पर शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना सफीदों प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई। दूसरे के हालात ठीक है। मृतक के पिता ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
September 04, 2025

गोहाना रोड पर डिवाइडर के सौंदर्यकारण पर खर्च होंगे 21 लाख 18 हजार : डा. अनुराधा

नप ने शहर के विकास के लिए लगाए लाखों के टैंडर
फ्लाईओवर, अंडरपास के साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वॉलपेंटिंग करवाने पर खर्च होंगे 21 लाख
गोहाना रोड पर डिवाइडर के सौंदर्यकारण पर खर्च होंगे 21 लाख 18 हजार : डा. अनुराधा 
जींद : नगर परिषद जींद द्वारा विकास कार्यों को देखते हुए जींद नगर परिषद क्षेत्र में लाखों रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। इन कार्यों के पूरा होने पर शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष डा. अनुराधा सैनी ने बताया कि गोहाना रोड पर डिवाइडर के सौंदर्यकारण और भव्य रूप देने के लिए 21 लाख 18 हजार, फ्लाईओवर, अंडरपास के साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वॉलपेंटिंग करवाने के लिए 21 लाख 18 हजार, अनेकों चिन्हित स्थानों पर लगे वाटर हार्वेस्टिंगो की मरमत कार्य के लिए आठ लाख 27 हजार,ए टैंक एरिया पार्क सेल्फी प्वायंट ओर आई लव जींद सेल्फी प्वायंट के लिए 12 लाख 70 हजार, शिव भूमि शमशान घाट के मरमत कार्य के लिए आठ लाख 38 हजार, वार्ड 28 में रेलवे पार्क के सौंदर्यकरण और नवीनीकरण के लिए 20 लाख 58 हजार रुपये के टैंडर लगाए हैं। इसके साथ ही जींद नगर परिषद जींद क्षेत्र में अनेकों  जगह सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। 
जींद शहर को भव्य और सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत : डा. अनुराधा सैनी 

नप अध्यक्षा डा. अनुराधा सैनी ने बताया कि नप द्वारा लगातार नगर ओर जींद शहर को भव्य और सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत है। सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व मे बनी भाजपा सरकार ने जैसे पूरे हरियाणा में विकास कार्यों की लहर चलाई है, उसी तरह सीएम नायब सैनी के कार्यों की तर्ज पर जींद नगर परिषद भी विकास कार्यों को लेकर कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। शहर में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। शहर के विकास के लिए लाखों रुपये के टेंडर नगर परिषद जींद द्वारा लगा दिए गए हैं। जिसके चलते अनेकों जगह विकास कार्य होंगे। जिसमें गली निर्माण, सेल्फी प्वाइंट, ग्रीन बैल्ट,ए लाइट, पार्कों तथा सड़कों की दशा सुधारना है।
September 04, 2025

अब अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा श्री श्याम गार्डन सफीदों रोड़ जींद में

लगातार बारिश के अनुमान से बदला सम्मेलन स्थल
अब अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा श्री श्याम गार्डन सफीदों रोड़ जींद में
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा द्वारा 07 सितम्बर को आयोजित होने वाला उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन जो पहले अग्रसेन स्कूल जींद के खुले मैदान में आयोजित होना था, अब मौसम की परिस्थिति के चलते बदला गया है। मौसम विभाग द्वारा आगामी तीन-चार दिनों तक लगातार बारिश होने की चेतावनी को देखते हुए आयोजन स्थल को परिवर्तित किया गया है। अब यह भव्य आयोजन श्री श्याम गार्डन सफीदों रोड़ जींद में होगा।
अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और रिश्तों को नई दिशा देने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि मौसम की बाधाओं के बावजूद सम्मेलन भव्य रूप में आयोजित होगा और समाज बंधुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही स्थल परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। गोयल ने समाज के अग्रबंधुओ, विवाह योग्य प्रत्याशियों व उनके अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में नए स्थल पर पहुँच कर इस महा आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सहयोग से यह सम्मेलन हर दृष्टि से यादगार साबित होगा।
September 04, 2025

एशिया कप की इस टीम में 18 विराट कोहली जैसे खिलाड़ी, हैरतअंगेज खुलासा आपको भी चौंका देगा

एशिया कप की इस टीम में 18 विराट कोहली जैसे खिलाड़ी, हैरतअंगेज खुलासा आपको भी चौंका देगा
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ी में से एक हैं. विराट डेली वर्क आउट करके और बेहतर डाइट प्लान फॉलो करके अपनी सेहत का खूब ख्याल रखते हैं. लेकिन भारत की हॉकी एशिया कप की टीम में ऐसे ही 18 धुरंधर शामिल हैं, जो कि विराट कोहली की तरह ही पूरी तरह फिट हैं. भारत की क्रिकेट टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच रहे पैडी अप्टन (Paddy Upton) ने इंडिया टुडे से बातचीत में विराट कोहली और टीम इंडिया के हॉकी प्लेयर्स को लेकर अपनी बात रखी है.
*विराट कोहली जैसे 18 खिलाड़ी*

पैडी अप्टन इस समय भारत की हॉकी टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच हैं. साउथ अफ्रीका के रहने वाले पैडी अप्टन ने क्रिकेट और हॉकी की तुलना करते हुए कहा कि 'दोनों खेलों में जो सबसे बड़ा अंतर है वो फिटनेस लेवल का है'. पैडी ने आगे कहा कि 'टीम इंडिया के खिलाड़ियों में केवल विराट कोहली ही हॉकी स्क्वाड की ट्रेनिंग डिमांड को पूरा कर सकते हैं'.
पैडी अप्टन ने आगे कहा कि 'मैं दोनों टीमों की तुलना नहीं करना चाहता, क्योंकि दोनों ही बिल्कुल अलग खेल हैं. लेकिन मैं चाहता हूं कि भारतीय क्रिकेट टीम आए और हॉकी टीम के साथ केवल आधा ट्रेनिंग सेशन करे और मुझे लगता है कि इसके बाद क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी फर्श पर लेटे होंगे'.
पैडी अप्टन ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि विराट कोहली ही केवल इकलौते ऐसे खिलाड़ी होंगे, जो आधे से ज्यादा ट्रेनिंग सेशन तक टिक पाएंगे. यही एक अंतर है जो मैंने दोनों टीमों के बीच देखा है. अगर फिटनेस की बात करें तो हॉकी टीम में 18 विराट कोहली जैसे खिलाड़ी हैं. वहीं भारत की क्रिकेट टीम में फिटनेस में केवल एक ही विराट कोहली हैं'.
पैडी ने हॉकी प्लेयर्स को लेकर कहा कि 'मुझे ऐसी हाई-परफॉर्मिंग टीम के साथ जुड़ना अच्छा लगता है. मैं इनसे काफी कुछ सीखता हूं. मैं जब हॉकी की साइकोलॉजी को समझता हूं तब पता चलता है कि ये एक टीम स्पोर्ट है. क्रिकेट भी एक टीम स्पोर्ट है, लेकिन इससे ज्यादा वो व्यक्तिगत तौर पर भी खेला जाता है'.
September 04, 2025

आसमान में था विमान, अचानक शराबी वकील लगा चिल्लाने, लगाए 'हर-हर महादेव' के नारे; मचा हंगामा

आसमान में था विमान, अचानक शराबी वकील लगा चिल्लाने, लगाए 'हर-हर महादेव' के नारे; मचा हंगामा

इंडिगो की फ्लाइट में शराबी वकील ने मचाया हंगामा
नई दिल्ली : दिल्ली से कोलकाता जा रहे इंडिगो के प्लेन में उस समय हंगामा मच गया, जब एक यात्री अचानक 'हर-हर महादेव' के नारे लगाने लगा. शराब के नशे में यात्री ने प्लेन में सवार लोगों से 'जय श्री राम' के नारे लगाने को भी कहा. जब विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने उनके साथ भी बदतमीजी की. यह घटना सोमवार (1 सितंबर, 2025) की फ्लाइट नंबर- 6E 6571 में हुई. 
*एयरलाइन ने मामले को लेकर क्या कहा?*

इंडिगो एयरलाइन ने इस मामले में बयान दिया है. कंपनी की ओर से कहा गया कि वकील विमान के सीट 31-D पर बैठा था, जिसने शराब के नशे में क्रू सदस्यों के साथ बदसलूकी की और अन्य यात्रियों को भी परेशान किया. आरोप है कि वह अपने साथ शराब की बोतल साथ में लेकर आया था, जिसे उसने अपने सॉफ्ट ड्रिंक के बोतल जैसा बना रखा था. इस बीच जब एक महिला क्रू सदस्य ने वकील से इस बारे में सवाल किया तो उसने महिला क्रू सदस्य के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी.
एयरलाइन ने कहा, 'एयरलाइन के प्रोटोकॉल के तहत उस यात्री को उपद्रवी घोषित किया गया और कोलकाता पहुंचने पर उसे सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया. इसके बाद संबंधित अधिकारियों के पास इस मामले की औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई गई.'
*किसी भी अपमानजनक व्यवहार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी- इंडिगो*

इंडिगो ने इस बात को भी स्पष्ट किया कि एयरलाइन ऐसे किसी भी तरह के अव्यवस्थित या अपमानजनक व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाता है और सभी यात्रियों व क्रू के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
*वकील ने विमान के क्रू सदस्यों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत*

हालांकि, वकील ने एक काउंटर-कम्प्लेंट भी दर्ज कराई. उसने एयरलाइन पर आरोप लगाया कि उसके साथ क्रू मेंबर ने उत्पीड़न किया. वकील का यह भी कहना था कि उसके पास जो बोतल थी वह बीयर की बोतल थी और उसने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से खरीदी थी, जिसका कथित बिल भी उसने दिखाया.

Wednesday, September 3, 2025

September 03, 2025

*विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने जिला करनाल के गांव ढाकवाला गुजरान और लालूपुरा में यमुना तटबंधों का किया दौरा*

*विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने जिला करनाल के गांव ढाकवाला गुजरान और लालूपुरा में यमुना तटबंधों का किया दौरा*

*दो साल पहले उठाए गए कदमों का अब मिल रहा फायदा, फिलहाल तटबंध सुरक्षित*
चण्डीगढ़-- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने आज जिला करनाल के ढाकवाला गुजरान और लालूपुरा गांव में यमुना तटबंधों का दौरा किया। भारी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण उत्पन्न हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में बताया। साथ ही अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और मशीनरी व लेबर को तैयार रखने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर थोड़ा बहुत कटाव हुआ है वहां के लिए बारिश सीजन खत्म होने के बाद भविष्य के लिए योजना बनाने और इस बारे में ग्रामीणों से भी सुझाव लेने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इस बार पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में पिछले सालों के मुकाबले अधिक बारिश हुई है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण स्थिति गंभीर है। पहाड़ों पर बारिश के कारण बांध पानी से लबालब हो गए हैं और उनसे पानी छोड़ने के कारण नदियों में भी जलस्तर में इजाफा हुआ है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ स्थानों पर यमुना के तेज बहाव के कारण कटाव जरूर हुआ है, लेकिन तटबंध सुरक्षित हैं। पिछले दो सालों में बाढ़ सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों का फायदा हुआ है। उन्होंने प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूरी तरह चौकस रहने और मशीनरी व लेबर को तैयार रखने के निर्देश दिए।
September 03, 2025

*अम्बाला छावनी प्रशासन अलर्ट, टांगरी नदी में पानी आने की जानकारी मिलते ही बुलाई एसडीआरएफ: अनिल विज*

*अम्बाला छावनी प्रशासन अलर्ट, टांगरी नदी में पानी आने की जानकारी मिलते ही बुलाई एसडीआरएफ: अनिल विज*

*टांगरी नदी पर आठ किमी. लंबा तटबंध बनाया, आज अम्बाला छावनी को मिल रही सुरक्षा*
चंडीगढ़-- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में अत्यधिक वर्षा और टांगरी नदी में आए पानी को लेकर कहा कि अम्बाला छावनी में पूरे प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और उच्च अधिकारी अंबाला छावनी में लगातार दौरा कर वर्षा एवं जलभराव एवं जल निकासी स्तर की जांच कर रहे हैं।

श्री विज आज मीडियाकर्मियों द्वारा अत्यधिक वर्षा एवं अंबाला में जलभराव व जल निकासी के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। 
उन्होंने कहा कि छावनी के एसडीएम, नगर परिषद के ईओ व अन्य अधिकारी अंबाला छावनी का दौरा कर रहे हैं। लगातार बरसात के कारण पुलियों के नीचे जमा गंदगी की सफाई करवाई जा रही है। श्री विज ने बताया कि हमारे सभी पार्षद/पदाधिकारी आज प्रातः छः बजे से ही टोलियां बनाकर अपने-अपने वार्डों में स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि टांगरी नदी में और पानी आने की जानकारी मिली है जिसको लेकर एसडीआरएफ बुला ली गई है और उपायुक्त को सेना से बात कर उन्हें अलर्ट पर रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि हमने पहले टांगरी नदी पर आठ किलोमीटर लंबा पक्का तटबंध बनाकर दिया जिससे अम्बाला छावनी को सुरक्षा मिली है।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले टांगरी नदी में 38 हजार क्यूसेक पानी आया और बांध की वजह से अंबाला छावनी को सुरक्षा मिली है। उन्होंने कहा कि नदी के पानी से नुकसान केवल उन लोगों का हुआ है जिन्होंने टांगरी नदी के अंदर घर बनाए हुए हैं। ऐसे सभी लोगों को हमने खुद जा-जाकर बाहर आने को कहा था, मगर वो नहीं आए जिन्हें बाद में एसडीआरएफ एवं प्रशासन ने उन्हें कश्तियों से निकाला तथा उनके ठहरने व भोजन की व्यवस्था की। इसी प्रकार, अब भी भोजन की व्यवस्था करने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को कहा गया है।
September 03, 2025

*प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर पंप, एचडीपीई पाइप और मशीनरी की तत्काल कि जाए तैनाती -श्रुति चौधरी*

*प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर पंप, एचडीपीई पाइप और मशीनरी की तत्काल कि जाए तैनाती -श्रुति चौधरी*

 *मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बाढ़ की तैयारियों और जल निकासी प्रबंधन उपायों की जिलेवार की समीक्षा बैठक*

*अधिकारियो को निरंतर सतर्कता बनाए रखने और अपनी टीमों की तैयारी सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश*
चंडीगढ़- हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर पंप, एचडीपीई पाइप और मशीनरी की तत्काल तैनाती करने  तथा संबंधित क्षेत्राधिकारों में नालियों, बांधों, नहरों और जलमग्न क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए.
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बाढ़ की तैयारियों और जल निकासी प्रबंधन उपायों की जिलेवार प्रदेश के समस्त प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता/कार्यकारी अभियंताओ के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंप और एचडीपीई पाइप की कमी की स्थिति में अधिकारी या तो लोक निर्माण विभाग के नियमों के अनुसार उन्हें तुरंत खरीद लें या आवश्यकतानुसार अन्य मंडलों से उनकी व्यवस्था करें। यदि पम्प या पाइपो को खरीदना पड़ गया तो सम्बंधित जिला के डीसी रेट के अनुसार खरीदा जाए।इसके अलावा, आपातकालीन नियंत्रण बैग (ईसी बैग) और अन्य आवश्यक सामग्री सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर अविलंब किए जायें ।
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने अधिकारियो को यह भी निर्देश दिए कि सभी प्रमुख अभियंता और मुख्य अभियंता व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा और निरीक्षण करें। साथ ही सभी अधीक्षण अभियंता (एसई) और कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को अपने संबंधित माननीय विधायकों और उपयुक्तो के साथ निरंतर संपर्क में रहें।
उन्होंने सभी अधीक्षण अभियंताओं और कार्यकारी अभियंताओं को निरंतर सतर्कता बनाए रखने और अपनी टीमों की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहना होगा।
September 03, 2025

*पीपीपी मोड पर 7 शुगर मिलों में स्थापित होंगे प्लांट, खोई से बनेगी गिट्टी, थर्मल पावर प्लांट में होगी इस्तेमाल*

*पीपीपी मोड पर 7 शुगर मिलों में स्थापित होंगे प्लांट, खोई से बनेगी गिट्टी, थर्मल पावर प्लांट में होगी इस्तेमाल*

*शुगर मिलों में चीनी बैग्स पर ऑनलाइन निगरानी की तैयारी, हर बैग का होगा अपना नंबर*

*सहकारिता मंत्री ने शुगर फेडरेशन व शुगर मिल अधिकारियों की ली बैठक*

*आगामी पेराई सत्र की तैयारियों का लिया जायजा, गन्ना उत्पादकों के बीच में जाएंगे प्रबंध निदेशक व अन्य अधिकारी*

*पानीपत चीनी मिल में लगेगा सहकारी एथनॉल प्लांट, टेंडर जल्द*
चंडीगढ - प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में गन्ना पेराई के बाद बचने वाली खोई की गिट्टी बनाकर थर्मल पावर प्लांट को आपूर्ति करने के मकसद से 7 सहकारी चीनी मिलों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) पर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए शुगर फेडरेशन जल्द ही विशेष कार्य योजना तैयार करेगा। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के निर्देश पर अब सहकारी चीनी मिलों में चीनी बैग्स पर ऑनलाइन मार्किंग सुनिश्चित की जाएगी। इससे हर बैग का अपना सीरीयल नंबर, बैच संख्या, चीनी उत्पादन व चीनी भराई की तिथि भी दर्ज होगी। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। 
बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में शुगर फेडरेशन और इससे जुडी सहकारी चीनी मिलों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र कुमार, शुगर फेडरेशन के प्रबंध निदेशक शक्ति सिंह, सहकारी चीनी मिलों के प्रबंध निदेशक उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा विस्तृत तरीके से फेडरेशन व सहकारी चीनी मिलों के बारे रिपोर्ट पेश की गई।
बैठक उपरांत पत्रकारों से चर्चा करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश ही सहकारी चीनी मिलों में निरंतर व्यवस्था सुधार को रफतार दी जा रही है। उन्होंने पेराई सत्र वर्ष 2024-25 के दौरान 303.81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करते हुए शत-प्रतिशत गन्ना उत्पादक किसानों को 1210 करोड रूपए जारी करने की सराहना की। आगामी पेराई सत्र वर्ष 2025-26 के लिए सहकारी चीनी मिलों में 343 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। यही नहीं चीनी मिलों को पेराई सत्र के लिए तैयार करने के मकसद से अब तक 60 प्रतिशत मेंटेनेंस का काम पूरा हो चुका है।
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सहकारी चीनी मिल करनाल, गोहाना, सोनीपत, जींद, पलवल, महम व कैथल में गन्ना पेराई उपरांत बचने वाली खोई से गिट्टी तैयार करने के लिए पीपीपी मोड पर प्लांट लगाए जाएंगे, जिसका बडी संख्या में थर्मल पावर प्लांट में इस्तेमाल किया जाएगा। यही नहीं सहकारी चीनी मिल पानीपत में 150 करोड रुपए की लागत से एथनॉल प्लांट लगाया जाएगा, जिसके लिए जल्द टेंडर लगाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने गन्ने के अधीन घटते क्षेत्र पर चिंता व्यक्त करते हुए सहकारी चीनी मिलों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में किसानों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए फील्ड में जाने के निर्देश दिए, ताकि 5 साल पुराने गन्ना उत्पादक किसानों को फिर से मिल के साथ जोडा जा सके।
उन्होंने इसके लिए समय-समय पर अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रशिक्षण करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलों में घाटे को कम करने के लिए बिजली उत्पादन बढाने व अन्य प्रस्तावों पर भी विचार करने के निर्देश दिए। भविष्य में सहकारी चीनी मिलों के टेंडर एक साथ व एक समान नियमों के अनुरूप ही लगाए जाएंगे। उन्होंने सहकारिता विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो कृषि विभाग के साथ मिलकर गन्ना उत्पादकों को मजदूरों के संबंध में आ रही परेशानियों के समाधान के लिए हार्वेस्टिंग मशीन सब्सिडी पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनवाएं, ताकि गन्ना उत्पादकों की परेशानी का निदान किया जा सके।
September 03, 2025

बारिश के हालात पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने की आपात बैठक

बारिश के हालात पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने की आपात बैठक

 *प्रदेशभर में जल निकासी तथा पेयजल व्यवस्था को हर सूरत में बहाल करें अधिकारी: कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा*
 
*पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित होकर हरियाणा आने वालों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने के निर्देश*
चंडीगढ़- हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में जिन स्थानों पर पानी का भराव हुआ है, उनकी प्वाइंटिंग कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए ठोस और स्थायी कार्ययोजना बनाई जा सके। इसके अलावा जिस भी क्षेत्र में जल भराव की दिक्कत हैं, उनका तुरन्त समाधान किया जाएं।  आने वाले दिनों में भी अगर मौसम ऐसे ही रहता हैं, तो उस दौरान बनने वाली परिस्थिति से निपटने के लिए भी अपनी तैयारियों को और सदृढ़ किया जाए।
कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय स्थित कार्यालय में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की आपातकालीन आपदा प्रबंधन बैठक हुई।  बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जिलों से जुड़े फील्ड अधिकारी तथा अधीक्षण अभियंता और कार्यकारी अभियंता ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जलभराव से निपटान तथा आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इस समय लोगों की सेवा करना ही हमारा दायित्व है। उन्होंने भरोसा जताया कि अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ काम करके इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएं देंगे।

*पंजाब में आई बाढ़ प्रभावितों के लिए भी निर्देश*

बैठक में हरियाणा के अलग अलग एरिया में जारी बारिश के बाद बने हालात पर सर्कल वाइज चर्चा की गई। अधिकारियों ने बारिश के दौरान हुए जलभराव और इसकी निकासी को लेकर कितना वक्त लगा इस बारे रिपोर्ट मंत्री श्री गंगवा के समक्ष प्रस्तुत की। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जिन जगहों पर एसटीपी, डब्ल्यूटीपी और ट्यूबवेल प्रभावित हुए हैं। इनकी तुरंत बहाली हो तथा जिन कॉलोनियों या क्षेत्रों में बारिश के कारण पिछले 3–4 दिनों से जल आपूर्ति बाधित रही है, वहां त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। टेंकर इत्यादि से पेयजल की सप्लाई करने की जरूरत हैं तो वो भी किया जाये। इसके साथ ही निर्देश दिए गए कि सीवरेज मिक्स पेयजल किसी हालात में सप्लाई ना हो, साथ ही बरसात का पानी वार्टर वर्क्स में मिक्स ना हो, इसका भी ख्याल रखा जाए। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने निर्देश दिए कि पंजाब से बाढ़ प्रभावित होकर हरियाणा में आने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने हरियाणा के अलग अलग एरिया की बस्ती क्षेत्रों में भी जल निकासी सुव्यवस्थित करने निर्देश दिए।

*जनता को राहत के लिए पुख्ता इंतजाम करें*

मंत्री श्री गंगवा ने कहा कि वॉटर वर्क्स पर मशीनरी अपडेट होनी चाहिए। डीजल व बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था, जनरेटर सेट और ट्रैक्टर पंप हर समय तैयार रहने चाहिए। नालों व सीवर लाइन की सफाई, जलभराव निस्तारण और बाढ़ नियंत्रण की तैयारी पर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
 *24 घंटे ड्यूटी और सुरक्षा पर जोर*

 कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने साफ किया कि कोई भी फील्ड अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी पर न जाए और 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहे। वॉटर वर्क्स पर पर्याप्त लाइटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा आपदा की स्थिति में मोबाइल फोन हर समय चालू रखने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों और सर्कल स्तर पर प्रशासन से तालमेल रखते हुए सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिए गए कि जनप्रतिनिधियों के फोन को जरूर रिसीव करें, और जो समस्या उनकी तरफ से बताई जाती हैं प्राथमिकता के आधार पर उनका निदान किया जाएं।

बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाइन, मुख्य चीफ अभियन्ता श्री देवेन्द्र दाहिमा, श्री असीम खन्ना सहित आला अधिकारी मौजूद थे, जबकि प्रदेश भर से एक्सईन, एससी, जेई और एसडीओ वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे।
September 03, 2025

किसान व मजदूरों की मांगों पर संवेदनशील है सरकार: कृष्ण लाल पंवार

किसान व मजदूरों की मांगों पर संवेदनशील है सरकार: कृष्ण लाल पंवार
चंडीगढ़- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर सरकार का रुख हमेशा सकारात्मक और संवेदनशील रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों व मजदूरों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समाधान हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
श्री पंवार बुधवार को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान और मजदूर ही प्रदेश की असली ताकत हैं, उनकी मांगों को नज़रअंदाज करना संभव नहीं है। सरकार उनकी हर जायज मांग पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएगी और जल्द ही ठोस निर्णय लेकर सामने आएगी।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच के प्रतिनिधियों ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा। इसमें प्रमुख मांगों में 5 अगस्त 2025 के आदेश की वापसी, पूरे राज्य में स्वतंत्र जांच कराना, मनमाने विभागीय पत्र जारी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करना तथा जिन मजदूरों को अधिकारों से वंचित किया गया है, उन्हें मजदूरी और मुआवजा राशि से क्षतिपूर्ति करना शामिल रहा।
इसके अतिरिक्त, geo-tagging की प्रक्रिया को और मजबूत करने, सामाजिक अंकेक्षण और ग्राम सभा की निगरानी को सशक्त बनाने, धारा 23 के तहत समयबद्ध शिकायत निवारण तंत्र लागू करने और कार्य की मांग प्रस्तुत करने के लिए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसी मांगें भी सामने रखी गईं।
श्री कृष्ण लाल पंवार ने भरोसा दिलाया कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी मजदूर को 100 दिन के वेतन से वंचित नहीं रखा जाएगा। सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि किसान और मजदूर सम्मान और सुरक्षा के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।
September 03, 2025

*गुरुग्राम के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार, मेट्रो विस्तार परियोजना बनेगी आधुनिक शहर की पहचान: राव नरबीर सिंह*

*गुरुग्राम के विकास को मिलेगी नई रफ़्तारमेट्रो विस्तार परियोजना बनेगी आधुनिक शहर की पहचान: राव नरबीर सिंह*

*राव नरबीर सिंह ने कहाराज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना*

*मेट्रो विस्तार परियोजना का भूमि पूजन 5 सितंबर को*

चण्डीगढ़ -- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना गुरुग्राम के नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता विकास को नई दिशा देने की है और यह मेट्रो परियोजना उसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। राव ने कहा कि 5 सितंबर को सेक्टर 44 में मेट्रो विस्तार परियोजना का भूमि पूजन किया जाएगा।

राव ने कहा कि यह मेट्रो केवल एक परिवहन प्रणाली नहीं होगीबल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए आधुनिक और टिकाऊ शहरी ढांचे की मजबूत नींव साबित होगी। इससे प्रतिदिन लाखों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगीलोगों का समय बचेगाट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और प्रदूषण में कमी आएगी। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम देश-विदेश की आईटी और औद्योगिक कंपनियों का गढ़ है। यहां प्रतिदिन लाखों लोग कामकाज के लिए आते-जाते हैं। मेट्रो विस्तार के बाद कनेक्टिविटी बेहतर होगीजिससे व्यापारनिवेश और रोजगार की नई संभावनाएं खुलेंगी। गुरुग्राम के युवाओं और पेशेवरों के लिए यह सुविधा जीवन को सरल और अवसरों को व्यापक बनाने वाली है। यह शहर न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश की आर्थिक धुरी बनकर उभरेगा।

राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की दूरदृष्टि के कारण आज गुरुग्राम बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेट्रो विस्तार के साथ-साथ सड़कों के जीर्णाेद्धारयातायात प्रबंधन और शहरी सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विकास का लाभ केवल शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों तक भी पहुँचे।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि यह मेट्रो परियोजना जनता की लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा का अंत है। यह केवल एक निर्माण कार्य नहींबल्कि लोगों के विश्वाससपनों और उम्मीदों का उत्तर है। हम सभी मिलकर इस सपने को साकार कर रहे हैं और विश्वास है कि आने वाले वर्षों में गुरुग्राम का नाम देश के सबसे आधुनिक शहरों की सूची में और भी अधिक चमकेगा।