Breaking

Tuesday, January 21, 2025

लगातार दूसरी बार लाजवंती ढिल्लो बनी महिला कांग्रेस की महिलाध्यक्ष

लगातार दूसरी बार लाजवंती ढिल्लो बनी महिला कांग्रेस की महिलाध्यक्ष
जींद : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की पहली कार्यकारिणी सूची को मंजूरी दी। पहली सूची में 21 महिला कार्यकर्ताकों की नियुक्ति की गई। 11 महिला जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की तो सात महिलाओं को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। लगातार दूसरी बार जिला जींद की जिम्मेदारी लाजवंती ढिल्लों को सौंपी गई। लाजवंती ढिल्लों ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी, रणदीप सुरजेवाला एवं महिला कांग्रेस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वो निष्ठा से निभाने का काम करेंगी। अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी।

No comments:

Post a Comment