Breaking

Wednesday, May 14, 2025

प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला कॉलेज, जींद और महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला कॉलेज, जींद और महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू 

एमओयू छात्राओं के शैक्षणिक ज्ञान के साथ साथ  नेतृत्व, संचार और निर्णय लेने की क्षमताओं को भी करेगा विकसित :- राजकुमार भोला 
जींद :- महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन, जींद और प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद के बीच आज एक महत्वपूर्ण एमओयू  पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य महाविद्यालय की छात्राओं को शैक्षणिक, व्यावसायिक और व्यक्तित्व विकास के नए अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री राजकुमार भोला और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय नारायण गहलावत ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। वैलेक्श एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पवन शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. सुमिता आशरी, बर्सर श्री जितेंद्र कुमार और प्लेसमेंट प्रभारी मोहित रांगी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के अध्यक्ष श्री राजकुमार भोला ने कहा कि यह एमओयू  छात्राओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान नहीं, बल्कि नेतृत्व, संचार और निर्णय लेने की क्षमताओं को भी विकसित करेगा। उन्होंने इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। “आज का दिन हमारे संगठन के लिए एक नई सोच और कार्य दिशा को दर्शाता है।प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद के साथ हमारा यह समझौता केवल इंटर्नशिप या कार्यशालाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह छात्राओं की लीडरशिप, संचार कौशल और निर्णय क्षमता जैसी विधाओं को भी बढ़ावा देगा।हमारा उद्देश्य है कि हम छात्राओंको केवल ज्ञान ही नहीं दें, बल्किउन्हें ‘एक्शन में लीडर’ के रूप मेंतैयार करें।हम हर उस पहल का समर्थन केरेंगे जो लड़कियों को आत्मनिर्भरबनने में मदद करे।हमें विश्वास है कि यह साझेदारीसामाजिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।”
प्राचार्य डॉ. जय नारायण गहलावत ने कहा कि महाविद्यालय हमेशा से ही छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान देने में विश्वास रखता है। इस समझौते के माध्यम से छात्राएं व्यावसायिक अनुभव प्राप्त कर आत्मविश्वास के साथ अपने करियर के निर्णय ले सकेंगी। “हमारे कॉलेज का हमेशा यह उद्देश्य रहा है कि हम छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक दुनिया के लिए भी तैयार करें। इस एमओयू के माध्यम से छात्राएं वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव लेंगी, जिससे वे आत्मविश्वास से भरपूर होकर करियर के निर्णय ले सकेंगी। यह साझेदारी उन्हें केवल जॉब मार्केट के लिए तैयार नहीं करेगी, बल्कि उन्हें सशक्त नागरिक बनाएगी जो समाज में अपनी जिम्मेदारी को समझे और निभाए।  "महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के साथ यह समझौता हमारे महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम श्री राजकुमार भोला और उनकी टीम के आभारी हैं और इस साझेदारी के सफल होने की आशा करते हैं।"   
 *बॉक्स* 
 *एमओयू की मुख्य विशेषताएं* :
इंटर्नशिप कार्यक्रम : छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए इंटर्नशिप के अवसर।
कौशल विकास कार्यशालाएं : समय-समय पर आयोजित कार्यशालाएं, जो छात्राओं को कम्युनिकेशन, लीडरशिप, और निर्णय लेने की क्षमताओं में दक्ष बनाएंगी। 
समग्र व्यक्तित्व विकास: छात्राओं की शैक्षणिक, सामाजिक और व्यक्तिगत क्षमताओं का विस्तार।
सामाजिक परियोजनाओं में भागीदारी: छात्राओं को समाजसेवा एवं सामाजिक विकास परियोजनाओं में शामिल कर वास्तविक जीवन के अनुभव प्रदान करना।
 करियर मार्गदर्शन: छात्राओं के लिए विशेष सेमिनार और करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन।समझौते से 
 *विद्यार्थियों को होने वाले लाभ* : 
व्यावसायिक अनुभव: इंटर्नशिप और सामाजिक परियोजनाओं के माध्यम से वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव। 
कौशल विकास: कम्युनिकेशन, लीडरशिप और टीम वर्क जैसी आवश्यक क्षमताओं का विकास।
करियर योजना में मार्गदर्शन: करियर काउंसलिंग और सेमिनार के माध्यम से सही करियर विकल्पों का चयन।
व्यक्तित्व निर्माण: आत्मविश्वास, समस्या समाधान और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार। 
समाज सेवा की भावना: छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव का विकास।

No comments:

Post a Comment