हरियाणा देश का ग्रोथ इंजन, स्वदेशी अभियान में रहेगा सबसे आगे: डॉ. अरविंद शर्मा
गोहाना में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर कैबिनेट मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘वोकल फॉर लोकल’ हर भारतीय के लिए बना मूल मंत्रचंडीगढ़– हरियाणा के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का ग्रोथ इंजन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में हरियाणा अन्य राज्यों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आज स्वदेशी के लक्ष्य को साकार करने के लिए भाजपा सरकार हर युवा को नौकरी करने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में काम कर रही है।
सोमवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर गोहाना में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत निर्माण का जो लक्ष्य रखा है, उसका प्राप्ति मार्ग आत्मनिर्भरता से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल का अभियान आज पूरे देश का मंत्र बन गया है, जो प्रत्येक भारतीय के स्वाभिमान, सामर्थ्य और संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से प्रारंभ होकर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में हरियाणा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान स्वदेशी, स्वभूषा और स्वभाषा के स्तंभों पर आधारित है। आज देश में 1 लाख 60 हजार स्टार्टअप्स के माध्यम से हमारे युवा विदेशी कंपनियों को कड़ी टक्कर देते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और सेवाएं न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी उपलब्ध करवा रहे हैं। चिकित्सा, इंजीनियरिंग और विज्ञान जैसी कठिन मानी जाने वाली पढ़ाई को अब भारतीय भाषाओं में करवाने की दिशा में यह एक बड़ी पहल है।
उन्होंने बताया कि देश में खादी का उत्पादन और बिक्री अभूतपूर्व स्तर पर पहुंची है। वर्ष 2014 तक खादी की बिक्री 33 हजार करोड़ रुपये तक थी, जो बीते 11 वर्षों में बढ़कर 1
No comments:
Post a Comment