Breaking

Tuesday, December 23, 2025

साइबर ठगों ने दो लोगों के खातों से उड़ाए 15 लाख रुपये

साइबर ठगों ने दो लोगों के खातों से उड़ाए 15 लाख रुपये
न ओटीपी शेयर किया और न ही कोई लिंक को किया क्लिक
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
जींद : जिले में साइबर ठगों ने दो लोगों के फोन हैक कर उनके बैंक खातों से लगभग 15 लाख रुपये की राशि को दूसरों को ट्रांसफर कर दिया। साइबर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दालमवाला निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 13 दिसंबर को फोन चार्जिंग पर लगा कर खेत में चला गया। जब अगले दिन उसने फोन को संभाला तो उसके फोन पर ओटीपी नंबर आए हुए थे और खाते से सात लाख 11 हजार 971 रुपये गायब थे। जबकि उसने ओटीपी नंबर भी किसी के साथ शेयर नही किया। वहीं जवाहर नगर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक उसके बैंक खाते से सात लाख 74 हजार 983 रुपये गायब हो गए। जबकि उसने न तो कोई ऑनलाइन लेन देन किया और न ही ओटीपी तथा खाते से संबंधित जानकारी शेयर की। बावजूद इसके उसके खाते से राशि गायब हो गई। साइबर थाना पुलिस ने दोनों की शिकायतों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
साइबर थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि खाते से राशि गायब होने की शिकायते मिली थी। फिलहाल मामले दर्ज कर लिए गए हैं। मामलो की जांच की ज रही है।

No comments:

Post a Comment