Breaking

Sunday, February 1, 2026

साधिका बन पूनम जैन जगाएगी धर्म की अलख15 फरवरी को कुला में होगा साधिका दीक्षा कार्यक्रम

साधिका बन पूनम जैन जगाएगी धर्म की अलख
15 फरवरी को कुला में होगा साधिका दीक्षा कार्यक्रम
अरूण चंद्र महाराज के सानिध्य में होगी साधिका दीक्षा
जींद : बीए तक पढ़ाई करने वाली 49 साल की दिल्ली की पूनम जैन साधिका बन धर्म की अलख जगाएगी। समाज में फैल रही बुराइयों से दूर रहने, धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश वो देगी। 15 फरवरी को फतेहबाद जिले के कुला में संघ प्रमुख आज्ञम ज्ञाता अरूण चंद्र महाराज के सान्निध्य में साधिका दीक्षा का भव्य कार्यक्रम होगा। साधिका चंदन बाला भी इस दौरान मौजूद रहेगी।
साधिका बनने वाली पूनम जैन ने बताया कि बचपन से ही धर्म के रास्ते पर चलने की मन में थी। पंजाब में साध्वी शांति महाराज, कांता महाराज के साथ वो रही। गुरू अरूण चंद्र महाराज, साधिका चंदनबाला की प्रेरणा से साधिका बन धर्म का प्रचार कर जन.जन को प्रेरित करने का फैसला लिया है। मोह, माया से दूर रहकर धर्म का प्रचार कर भगवान महावीर स्वामी के जीओ और जीने दो का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। मनुष्य जीवन जो मिला है वो बार-बार नहीं मिलता है। इस जीवन को सफल धर्म के मार्ग पर चलकर किया जा सकता है। संत समाज को धर्म के मार्ग पर चलने, बुराइयों से बचने, अच्छे कर्म करने का आइना दिखाते है। गुरू अरूण चंद्र महाराज निरंतर धर्म का प्रचार कर लोगों को धर्म, ध्यान के लिए प्रेरित कर रहे है। ऐसे संत के सान्निध्य में साधिका की दीक्षा ग्रहण करना सौभाग्य की बात है।

No comments:

Post a Comment