*संतों के मार्गदर्शन में कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता - कृष्ण बेदी*
*आयुर्वेद चिकित्सालय बेहतर मानव सेवा का संस्थान बनेगा -- कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी*
चण्डीगढ- हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी नितानंद जी का यह धाम अध्यात्मिक चेतना से जोड़ता है। जटेला धाम की यह पवित्र तपोभूमि संतों के आशीर्वाद से अध्यात्मिक केंद्र के रूप में पहचान स्थापित कर रही है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रविवार को झज्जर के गांव माजरा दूबलधन स्थित तपोभूमि जटेला धाम स्वामी नितानंद जी महाराज के आश्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब संत मार्गदर्शन करते हैं तो समाज सही दिशा में चलता है और कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। स्वामी नितानंद जी महाराज जैसे महान संतों की बदौलत ही मजबूत भारत हमें मिला है। उन्होंने कहा कि स्वामी नितानंद महाराज जी के जीवन मूल्यों को धारण करते हुए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के मिशन में निरंतर कार्य कर रहा है।
कैबिनेट मंत्री श्री बेदी ने कहा कि स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन के सान्निध्य में 225 बेड का आयुर्वेद चिकित्सालय मानवता की सेवा का उच्च स्तर का संस्थान बन रहा है। इस संस्थान के बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित होने वाले इस संस्थान से झज्जर ही नहीं बल्कि साथ लगते क्षेत्रों के लोगों भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। हरियाणा सरकार भी निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर रही है। हर जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल तैयार किए जा रहे है।
उन्होंने निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महंत राजेंद्र दास महाराज जी ने कहा कि स्वामी नितानंद समाज के महान स्तंभ थे जो समाज को सदैव प्ररेणा देते रहेंगे। ऐसे संतों केे विचारों पर चलते हुए समाज आगे बढ़ता है।
No comments:
Post a Comment