Breaking

Sunday, December 22, 2024

December 22, 2024

जीन्द के डॉक्टर ने अमेरिका में रचा इतिहास,डॉ. मृत्युंजय गुप्ता बने विश्व के सबसे कम उम्र के अंतर्राष्ट्रीय स्कॉलर,

जीन्द के डॉक्टर ने अमेरिका में रचा इतिहास
डॉ. मृत्युंजय गुप्ता बने विश्व के सबसे कम उम्र के अंतर्राष्ट्रीय स्कॉलर, 
भारत का किया प्रतिनिधित्व
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जताई खुशी 
जींद : सिविल अस्पताल जींद में एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर मेडीसन विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय गुप्ता को न्यूयॉर्क सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स द्वारा आयोजित व अमेरिका सरकार द्वारा प्रायोजित विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सम्मेलनों में से एक, 78वें पोस्टग्रेजुएट एनेस्थेसिया (पीजीए) सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय स्कॉलर के रूप में आमंत्रित किया गया। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है, क्योंकि पूरे विश्व से केवल 10 विशेषज्ञों को अंतर्राष्ट्रीय स्कॉलर के रूप में चुना गया, और भारत से मात्र डॉ. गुप्ता का इस सम्मान के लिए चयन किया गया, इतना ही नहीं वे मात्र सत्ताइस वर्ष की उम्र में इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले अबतक के सबसे कम उम्र के अंतर्राष्ट्रीय स्कॉलर के रूप में भी सम्मानित हुए।
डॉ. मृत्युंजय गुप्ता ने न्यूयॉर्क में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में न केवल भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि एनेस्थीसिया क्षेत्र में अपने अनुभवों को अंतर्राष्ट्रीय मंच से सांझा करते हुए भारत की श्रेष्ठता और क्षमताओं को भी प्रस्तुत किया। आयोजकों ने डॉ. गुप्ता की प्रतिभा को सम्मानित करते हुए उनकी यात्रा का पूरा खर्च प्रायोजित किया, जिसमें आने जाने का एयर फेयर व टाइम्स स्क्वायर के प्रतिष्ठित मैरियट मार्कि्वस होटल में रुकने, खाने पीने की सुविधा भी शामिल थी। इस भव्य सम्मेलन में पूरे विश्व से लगभग एक हजार से अधिक प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञ और स्वास्थ्य उद्योग के अग्रणी उद्योगपतियों ने भाग लिया।
डॉ. मृत्युंजय गुप्ता ने बताया कि यह उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव था। न्यूयॉर्क में मैंने विश्व के प्रमुख एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से उनके अनुभवों से और अत्याधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों के बारे में सीखा। जो भी मैंने वहां से सीखा है, उसे मैं अपने कार्यक्षेत्र जींद और देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल करूंगा। इसके साथ ही, मैं आगे भी नई-नई रिसर्च कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास करता रहूंगा।
*उड़ान में दिखाई सूझबूझ, महिला की बचाई जान*
 दिल्ली से न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान एयर इंडिया की 16 घंटे की नॉन-स्टॉप फ्लाइट में, एक भारतीय मूल की एक अमेरिकन वृद्ध महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनकी नब्ज रुक चुकी थी और स्थिति गंभीर थी। डॉ. गुप्ता, जो हमेशा अपने साथ आपातकालीन दवाइयां रखते हैं, तुरंत सक्रिय हुए। उन्होंने 3 घंटे की अथक मेहनत और सूझबूझ से महिला को होश में लाया। उनकी तत्परता से न केवल महिला की जान बची, बल्कि फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग से भी बचाव हुआ। इस मानवीय कार्य के लिए फ्लाइट क्रू और सहयात्रियों ने खुले दिल से उनकी सराहना करते हुए तालियों से उनका सम्मान किया। तथा एयर इंडिया ने भी ईमेल द्वारा प्रशंसा पत्र भेजकर आभार व्यक्त किया।

*लोगों की जान बचाने के लिए हमेशा तत्पर*
 डॉ. मृत्युंजय गुप्ता का जीवन का उद्देश्य है कि हर आपात स्थिति में हर संभव प्रयास से लोगों की जान बचाई जाए। उन्होंने माई विल माई लाइफ नाम से एक संस्था भी स्थापित की है, जो सडक़ दुर्घटना, डूबने, शॉक और कार्डियक अरेस्ट जैसी आपात स्थितियों में लोगों की जान बचाने के लिए जागरूकता फैलाती है और प्रशिक्षण देती है। डॉ. गुप्ता ने सिविल अस्पताल, विभिन्न कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), एक्सीडेंट रिस्पॉन्स और इमरजेंसी मेडिसिन जैसे विषयों पर कई प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए हैं। उनकी प्रतिबद्धता है कि कोई भी जीवन केवल आपातकालीन सहायता की कमी के कारण न खो जाए। हर जीवन को बचाना ही उनका लक्ष्य है।
*विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जताई खुशी*

डॉ मृत्युंजय गुप्ता को मिली इस उपलब्धि पर शहर की विभिन्न संस्थाओं ने खुशी जताई है अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ राजकुमार गोयल का कहना है कि है यह जींद वासियों के लिए गौरव की बात है की हमारे यहां के एक डॉक्टर ने दूसरे देश में जाकर अपने देश का नाम रोशन किया है। गोयल का कहना है कि हम सबको डॉ मृत्युंजय पर गर्व है। डॉ. गुप्ता की इस उपलब्धि ने जींद और हरियाणा का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने न केवल अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय दिया, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र को भी एक नई पहचान दिलाई।

Saturday, December 21, 2024

December 21, 2024

सात जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली-बठिंडा ट्रैक पर आवागमन करने वाली 11 ट्रेनें रहेंगी रद्द

सात जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली-बठिंडा ट्रैक पर आवागमन करने वाली 11 ट्रेनें रहेंगी रद्द 
तीन ट्रेनें बीच रास्ते से ही वापस लौटेंगी और 15 रूटों का रूट डायवर्ट किया जाएगा
यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
जींद : आगामी सात जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली-बठिंडा ट्रैक पर आवागमन करने वाली 11 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं तीन ट्रेनें बीच रास्ते से ही वापस लौटेंगी और 15 रूटों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगी। इन ट्रेनों के बंद होने का कारण शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलोकिंग का कार्य है। यह कार्य दो चरणों में होगा। पहले चरण में 26 दिसंबर से छह जनवरी तक चलेगा और उसके बाद सात जनवरी से 16 जनवरी तक किया जाएगा। इसके चलते 22480-79 शरबत दा भला, 04424 जींद-दिल्ली, 04456 जींद-दिल्ली, 04988 जींद से दिल्ली, 04453 नई दिल्ली से जींद, 04981 दिल्ली से जींद, 04431 दिल्ली से जाखल, 04432 जाखल से दिल्ली पैसेंजर ट्रेन सात से 16 जनवरी तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा 04454 जींद से नई दिल्ली, 04425 दिल्ली से नरवाना और 04457 दिल्ली से जींद पैसेंजर ट्रेन को 14 से 16 जनवरी तक रद्द रखा जाएगा। 12481-82 श्रीगंगानगर-दिल्ली सुपरफास्ट को पांच से 16 जनवरी तक दिल्ली नहीं भेजा जाएगा। ये ट्रेनें श्रीगंगानगर और रोहतक के बीच ही आवागमन करेंगी। इसके अलावा दिल्ली से जींद के बीच चलने वाली 04987 नंबर ट्रेन 28 और 29 दिसंबर तक बहादुरगढ़ तक चलेगी। उसके बाद एक से छह जनवरी तक भी उसे बहादुरगढ़ तक चलाया जाएगा। 
इन ट्रेनों का किया जाएगा रूट टायवर्ट

16318 श्री वैष्णो देवी कटरा छह से 13 जनवरी तक जींद, गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी। 15744 बठिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस सात, नौ, 10, 14 और 16 जनवरी को जींद से गोहाना, सोनीपत होते हुए दिल्ली जाएगी। 15743 बालूरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस पांच, सात, आठ, दस, 12 और 14 जनवरी को दिल्ली, सोनीपत, गोहाना और होते हुए जींद पहुंचेगी। 12485 नादेड़-अमृतसर सुपरफास्ट छह, नौ और 13 जनवरी को नई दिल्ली, पानीपत होते हुए जींद आएगी। 22941 इंदौर-उधमपुर छह और 13 जनवरी को ओखला, नई दिल्ली, सोनीपत, गोहाना होते हुए जींद जाएगी। 16032 श्री वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस चार, सात, दस, 11 और 14 जनवरी को जींद से गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी। 11450 श्री वैष्णोदवी कटरा-जबलपुर 15 जनवरी को जींद, गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी। 12421 नादेड़-अमृतसर आठ और 15 जनवरी को नई दिल्ली, पानीपत होते हुए जींद आएगी। 16788 श्री वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस नौ जनवरी को जींदए गोहाना से सोनीपत होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। 14624 फिरोजपुर से सियोनी जाने वाली एक्सप्रेस 12, 14 और 16 जनवरी को जींद, गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी। 19804 श्रीवैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस पांच और 12 जनवरी को जींद से गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी। 12439 नादेड़-श्रीगंगानगर 12 जनवरी को नई दिल्ली, पानीपत होते हुए जींद आएगी। 15909 डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस 12 और 14 जनवरी को दिल्ली से सोनीपतए गोहाना होते हुए जींद आएगी। 12481 दिल्ली से श्रीगंगानगर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 28, 29, एक से चार जनवरी तक दिल्लीए सोनीपतए गोहाना होते हुए जींद आएगी। 
26 दिसंबर से 16 जनवरी तक शकूरबस्ती स्टेशन पर नॉन इंटरलोकिंग का कार्य होगा : कुंडू

जींद रेलवे स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक शकूरबस्ती स्टेशन पर नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य के होने के चलते दिल्ली-बठिंडा के बीच चलने वाली 11 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 15 ट्रेनों को रद्द रखा जाएगा वहीं तीन ट्रेनें बीच रास्ते से ही वापस आएंगी।
December 21, 2024

दिल्ली के अस्पताल के चेंजिंग रूम में छिपाया था मोबाइल फोन, बजते ही मचा हड़कंप, कर्मचारी गिरफ्तार

दिल्ली के अस्पताल के चेंजिंग रूम में छिपाया था मोबाइल फोन, बजते ही मचा हड़कंप, कर्मचारी गिरफ्तार
Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका जिले के एक सरकारी अस्पताल से सभी को सकते में डालने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि द्वारका के एक अस्पताल में महिलाओं के चेंजिंग रूम में एक गुमनाम मोबाइल फोन मिला. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब एक कॉल आने से मोबाइल फोन बजते हुए सुनी।  इसके बाद अस्पताल चेंजिग रूम में मौजूद महिलाओं के बीच हड़कंप मच गया।
इस घटना के बाद पुलिस ने एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कहीं महिलाओं के चेंजिंग रूम में इस मोबाइल के जरिए आरोपी ने वीडिया क्लिप तो नहीं बनाई?
*ऐसे हुआ साजिश का खुलासा*

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार की है। द्वारका स्थित सरकारी अस्पताल के  महिला कर्मचारियों के चेंजिंग रूम में कैमरा चालू कर एक मोबाइल छिपाकर रखा गया था।  चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय महिलाओं ने एक फोन की घंटी बजते हुए सुनी। जब उन्होंने चारों ओर देखा, तो पाया कि चेंजिंग रूम में एक मोबाइल फोन छिपाकर रखा गया था। उन्होंने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया।
*पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार*

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन को जब्त कर लिया। पुलिस ने फोन से डिटेल हालिस कर आरोपी सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में आरोपी के फोन में कोई आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपी चेंजिंग रूम का वीडियो बनाने में सफल नहीं हो पाया था। फिलहाल, पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।