Monday, January 20, 2025
मुख्य सचिव ने विशेष स्वच्छता अभियान और प्रशासनिक सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया बल
नारायणगढ़ में खोला जायेगा बागवानी महाविद्यालय, स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ भी लगेगा - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में पुराने वाहनों की होगी स्क्रैपिंग व रि-साइक्लिंग-राव नरबीर सिंह
हरियाणा में पुराने वाहनों की होगी स्क्रैपिंग व रि-साइक्लिंग-राव नरबीर सिंह
कबाड़ में तब्दील हो चुके वाहनों के पुर्जों का हो सकेगा दोबारा उपयोग
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने जारी की अधिसूचनाचंडीगढ़, 20 जनवरी- हरियाणा सरकार ने राज्य में पंजीकृत वाहन स्क्रैपेज एवं रि-साइक्लिंग सुविधा प्रोत्साहन नीति 2024 अधिसूचित की है। इससे राज्य में पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग व रि-साइकिलिंग सुविधा उपलब्ध होगी और जगह-जगह कबाड़ में तब्दील हो चुके वाहनों के पुर्जों का दोबारा उपयोग हो सकेगा। इससे राज्य में ईको पर्यावरण में भी सुधार होगा।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एनजीटी द्वारा पुराने डीजल वाहनों की 10 व पेट्रोल वाहनों की 15 वर्ष तक पासिंग सीमा अवधि तय करने बाद कंडम वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और इसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने यह निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल से वाहनों के पुर्जों की रि-साइक्लिंग होने से दोबारा से इस्तेमाल संभव हो सकेगा। इससे पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाव होगा और अर्थ व्यवस्था भी मजबूत होगी। इसके अलावा वाहन मालिकों को भी आर्थिक लाभ होगा और जनता को सड़कों, गलियों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कंडम वाहनों की पार्किंग से निजात मिलेगी।
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नवनिर्वाचित मंडल प्रधानों को खिलाई मिठाई, फिर ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूमें
भाजपा अम्बाला छावनी के नवनिर्वाचित मंडल प्रधानों ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कैबिनेट मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया
चंडीगढ़/अम्बाला, 20 जनवरी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज की के आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मोहित कौशिक, प्रमोद लक्की व रवि बुद्धिराजा ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच आर्शीवाद लिया।
इस दौरान श्री विज ने मंडल प्रधानों को आर्शीवाद देते हुए स्वयं उन्हें मिठाई खिलाई और उनकी नियुक्ति की खुशी में वह ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूमें। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नए मंडल प्रधानों से पार्टी हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा संगठनात्मक पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों का चयन होता है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सोम चोपड़ा, ललता प्रसाद, विपिन्न खन्ना के अलावा राजीव डिम्पल, विजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, रामबाबू यादव, बलकेश वत्स सहित अन्य मौजूद रहे।
Sunday, January 19, 2025
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर प्रहार- "जितना अंबेडकर जी की विचारधारा को आहत कांग्रेस ने किया है उतना किसी ने नहीं किया
Saturday, January 18, 2025
खूबसूरत आंखों की वजह से वायरल हुई मोनालिसा ने छोड़ा महाकुंभ, अब बहनों ने बताई वजह!
*पंजाब में भाजपा सरकार आने पर किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*
*प्रदेश की बागडोर संभालते ही किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं प्रदान करवाने का किया काम-मुख्यमंत्री*
चंडीगढ़,18 जनवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। इसी का साक्ष्य है कि हरियाणा ने किसानों की शत प्रतिशत फसलों की एमएसपी पर खरीद की है और 12 लाख किसानों के खाते में 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये डाले हैं। इसके अतिरिक्त, फसल खरीद के बाद देरी से पेमेंट होने पर 78 करोड़ रुपये ब्याज के तौर पर किसानों को दिए हैं। वहीं राज्य पंजाब में पहले कांग्रेस सरकार व अब मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है और किसानों की फसलों को एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा है। जिस वजह से किसान आंदोलनरत हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार को सलाह दी कि वे विधानसभा में बिल लाकर किसानों की शत प्रतिशत फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम करे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार आने पर किसानों की शत प्रतिशत फसलों की एमएसपी पर खरीद की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात आज पंजाब के रोपड़ में आयोजित सैनी महासम्मेलन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। इस अवसर पर राष्ट्रीय अल्प संख्यक कमीशन के चेयरमैन श्री इकबाल सिंह लालपुरा व कार्यक्रम के आयोजक रोपड़ के भाजपा के जिला प्रधान श्री अजय वीर सिंह लालपुरा सहित सैनी समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले साल हरियाणा में खरीफ सीजन में बारिश देर से हुई थी। जिसके कारण किसानों को फसल की बुवाई के लिए सिंचाई व दूसरे इंतजाम करने पड़े। हरियाणा सरकार ने किसानों की पीड़ा को समझा और 2 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस के तौर पर उनके खाते में डाले।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गरीब व मजदूरों की भलाई के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों और पीजीआई में किडनी के रोग से पीड़ित रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं प्रदान करवाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 70 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को इस योजना का लाभ दिया और इस मद पर अब तक 2500 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछड़ा वर्ग की लंबे समय से मांग थी कि उनकी क्रीमिलेयर की आय सीमा को बढ़ाया जाए। हरियाणा सरकार ने इस आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया है। इसका पिछड़ा वर्ग को लाभ मिला है।
*नारी सशक्तिकरण को दिया है बढ़ावा*
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए नारी शक्ति वंदन बिल पास करवा दिया है। इसके तहत अगले लोकसभा व राज्य विधानसभाओं के चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
*बीबी शरणदीप कौर का बलिदान न केवल धर्म, बल्कि पूरी मानवता के लिए*
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबी शरणदीप कौर दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की सच्ची सिपाही थीं। गुरु जी द्वारा चलाए गए धर्म युद्ध में बीबी शरणदीप ने मुगल आक्रांताओं के खिलाफ लड़ते हुए शहादत दी थी। उनका बलिदान न केवल धर्म के लिए था, बल्कि पूरी मानवता के लिए था। उनकी वीरता और उनके सिद्धांत हमें यह सिखाते हैं कि धर्म के प्रति निष्ठा, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए किसी भी बलिदान को तैयार रहना चाहिए।
*सावित्रीबाई फुले ने बताया शिक्षा सबसे बड़ा हथियार*
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले समाज की गौरव हैं। वे न सिर्फ भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, बल्कि एक महान समाज सेविका और महिलाओं के अधिकारों की प्रणेता थीं। सावित्रीबाई फुले ने 1833 में समाज की कुरीतियों व बंदिशों को तोड़ते हुए बेटियों के लिए स्कूल खोले थें। इसका न सिर्फ सैनी समाज बल्कि हर समाज की बेटियों को लाभ मिला है। माता सावित्री बाई फुले ने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फूले के साथ मिलकर कुरीतियों को दूर करने, महिला सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
*सैनी समाज एकजुट होकर आगे बढ़ेगा तो तरक्की के हर मुकाम को पा लेगा*
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का सैनी समाज एकजुट होकर आगे बढ़ेगा तो तरक्की के हर मुकाम को पा लेगा। हमें अपने बेटे व बेटियों को शिक्षित करना जरूरी है। इसी से आगे बढ़ेंगे व विकास के रास्ते तय कर पाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आंखों के इलाज के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित मोबाइल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना
योग के मजबूत संकल्प से दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनेगा भारत : ढांडा
जयपुर में देशभर के ऊर्जा मंत्रियों की कार्यशाला के आयोजन के कारण इस सोमवार ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जनता कैंप नहीं लगेगा
चंडीगढ़/अम्बाला, 18 जनवरी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज का अम्बाला छावनी विधानसभा की जनता के लिए लगने वाला जनता कैंप इस सोमवार, दिनांक 20 जनवरी को नहीं लगेगा।
ऊर्जा मंत्री श्री विज नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगे जिसमें देश के कई राज्यों के ऊर्जा मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण सोमवार अम्बाला छावनी में जनता कैंप नहीं लगेगा।
गौरतलब है कि केवल अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज हर सप्ताह सोमवार को जनता कैंप लगाते हैं।