Breaking

Sunday, August 31, 2025

August 31, 2025

कटरा में भूस्खलन का खतरा बढ़ा,प्रशासन ने दिए ये जरूरी आदेश

कटरा में भूस्खलन का खतरा बढ़ा प्रशासन ने दिए ये जरूरी आदेश
Katra Landslide: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कटरा में हाल ही में भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। विशेष रूप से बालिनी ब्रिज और शनि मंदिर के पास कदमाल क्षेत्र में ज़मीन खिसकने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके साथ ही कुछ जगहों पर सड़कों के धंसने की भी जानकारी मिली है। इन हालातों को देखते हुए प्रशासन ने आगामी दिनों में और भूस्खलन होने की आशंका जताई है।
 *प्रशासन की सख्त चेतावनी*

कटरा के उपमंडल मजिस्ट्रेट पीयूष धोत्रा ने स्थिति को गंभीर मानते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आदेश जारी कर कहा है कि बालिनी ब्रिज से दर्शनी ड्योढ़ी तक और बालिनी ब्रिज से एशिया चौक तक के बीच आने वाले सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जैसे होटल और धर्मशालाएं, तत्काल खाली कराई जाएंगी.
*कानूनी आधार और सुरक्षा मानक*

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि ये सभी प्रतिष्ठान तब तक बंद रहेंगे, जब तक पीडब्ल्यूडी (R&B) के कार्यकारी अभियंता द्वारा इनकी सुरक्षा की पुष्टि नहीं की जाती और सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी नहीं होता।
*श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि*

प्रशासन का यह कदम श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। चूंकि यह क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील हो गया है, इसलिए लोगों की जान और माल को नुकसान से बचाने के लिए यह फैसला लेना जरूरी था।
*एकतरफा आदेश, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई*

मौसम की अनिश्चितता और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को यह आदेश बिना पूर्व सूचना के, यानी एकतरफा रूप से, जारी करना पड़ा है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*जनता से सहयोग की अपील*

उपमंडल मजिस्ट्रेट ने सभी होटल मालिकों, धर्मशाला संचालकों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी को इस आदेश का पालन करना चाहिए।
August 31, 2025

काली कमाई करने वालों की मौज! अब न लगेगा जुर्माना न होगी सजा, सरकार ने बदला नियम

काली कमाई करने वालों की मौज! अब न लगेगा जुर्माना न होगी सजा, सरकार ने बदला नियम
Black Money New Law: काली कमाई करने वाले लोगों को हमेशा सरकार का डर रहता है। अब उन लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ब्लैक मनी रखने वालों को तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने ब्लैक मनी कानून में बड़ा बदलाव किया है, जिससे छोटे टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है। काला धन रखने वालों पर अब न ही जुर्माना लगेगा और न ही सजा होगी। अब अगर किसी व्यक्ति के पास विदेश में बैंक खाता, शेयर या किसी और प्रकार की चल संपत्ति है, और अगर उसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग नहीं दी गई है तो उस पर जुर्माना नहीं लगेगा। लेकिन शर्त इतनी है कि उस संपत्ति की कीमत 20 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
 *सरकार ने बदला नियम*

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने काला धन अधिनियम 2015 से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। 18 अगस्त, 2025 को जारी एक आंतरिक निर्देश के तहत यह निर्णय लिया गया है कि अब ऐसे छोटे मामलों में धारा 49/50 के तहत केस नहीं चलाया जाएगा, बशर्ते कि उन पर धारा 42/43 के तहत कोई जुर्माना न लगाया गया हो या लगाए जाने की स्थिति में न हो। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने काला धन अधिनियम 2015 से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। 18 अगस्त, 2025 को जारी एक आंतरिक निर्देश के तहत यह निर्णय लिया गया है कि अब ऐसे छोटे मामलों में धारा 49/50 के तहत केस नहीं चलाया जाएगा, बशर्ते कि उन पर धारा 42/43 के तहत कोई जुर्माना न लगाया गया हो या लगाए जाने की स्थिति में न हो।
*Income Tax: सभी को नहीं मिलेगी राहत*

सरकार की यह छूट सभी के लिए नहीं है। जिन लोगों के खिलाफ 1 अक्टूबर, 2024 से पहले से ही केस चल रहा है, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। यह नियम केवल उन्हीं लोगों पर लागू होगा जिनके पास 1 अक्टूबर, 2024 के बाद 20 लाख रुपये से कम मूल्य की विदेशी चल संपत्ति है और जिन पर अभी तक कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। यह छूट केवल चल संपत्तियों पर ही है। मतलब, बैंक खाता, शेयर, म्यूचुअल फंड जैसे निवेश। अगर किसी ने विदेश में घर या ज़मीन खरीदी है, तो उसे इस नियम का लाभ नहीं मिलेगा।
*संशोधन करने का उद्देश्य*

आयकर विभाग ने यह बदलाव इसलिए किया है ताकि छोटे मामलों पर ध्यान देने के बजाय बड़े मामलों पर ध्यान दिया जा सके। साथ ही, इस संशोधन का उद्देश्य उन व्यक्तियों को राहत प्रदान करना है जो अनजाने में छोटी विदेशी संपत्तियों का खुलासा करने से चूक जाते हैं। ऐसे में अब किसी भी वर्ष में 20 लाख रुपये से अधिक कुल मूल्य की अघोषित विदेशी चल संपत्ति (जैसे बैंक खाते, शेयर या प्रतिभूतियां) के धारकों पर न तो जुर्माना लगाया जाएगा और न ही कोई मुकदमा चलाया जाएगा।
August 31, 2025

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गुरुद्वारा नाडा साहिब में मत्था टेका,मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का किया निरीक्षण

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गुरुद्वारा नाडा साहिब में मत्था टेका,

मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का किया निरीक्षण
चंडीगढ़ -हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रविवार को अपनी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष के साथ पंचकूला स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा नाडा साहिब में मत्था टेका और उसके बाद मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का निरीक्षण किया।
राज्यपाल प्रोफ़ेसर घोष ने गुरुद्वारा नाडा साहिब के दर्शन करने उपरांत कहा कि इस ऐतिहासिक और पवित्र गुरुद्वारा नाडा साहिब के दर्शन करके उन्हें अत्यंत सम्मान और सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन के प्रयासों की भी सराहना की और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। इस दौरान राज्यपाल ने समिति को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा सिख समुदाय के साहस और सर्वोच्च बलिदान की सराहना की। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और उनकी पत्नी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा, धार्मिक नेता बलजीत सिंह दादूवाल, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य स्वर्ण सिंह बंगा टिब्बा, गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी जगजीत सिंह और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसके पश्चात राज्यपाल ने मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का दौरा कर वहां की चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने हड्डी रोग उपचार, पुनर्वास और आघात प्रबंधन में अपनाई जा रही उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं की सराहना की। राज्यपाल ने अस्पताल प्रशासन से चिकित्सा उपकरणों, बुनियादी ढाँचे और विशेषज्ञ सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और आउटरीच कार्यक्रमों को मज़बूत करने पर बल दिया ताकि समाज के वंचित वर्गों तक भी विशिष्ट हड्डी रोग की देखभाल पहुँच सके। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए अस्पताल को राजभवन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अस्पताल निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक मनीष बंसल, अस्पताल निदेशक रानी सिंह, डॉ. डी.के. नागपाल, डॉ. सौरभ सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।
August 31, 2025

हरियाणा में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस; तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

हरियाणा में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस; तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन
चंडीगढ़ – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 29 से 31 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ। राज्यस्तरीय समापन समारोह कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की। इस अवसर पर अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने पहुंचकर खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित किया।
खेल विभाग ने ‘खेल युक्त – नशा मुक्त हरियाणा’ थीम पर साइक्लोथॉन जैसी प्रेरक गतिविधियों का आयोजन कर युवाओं और खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
*खेलों में सुपर पावर है हरियाणा, ओलंपिक हो या एशियाड सबसे ज्यादा पदक हमारे खिलाडिय़ों के  : कृष्ण लाल पंवार*

हरियाणा के पंचायती राज एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर आज सोनीपत में आयोजित जिला स्तरीय खेल दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर मेजर ध्यानचंद को श्रद्घांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को खेल दिवस की बधाई दी और राज्य सरकार की खेल नीतियों एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि खेलों में सुपर पावर है हरियाणा, ओलंपिक हो या एशियाड सबसे ज्यादा पदक हमारे खिलाडिय़ों के आते है।
इससे पूर्व उन्होंने खेल दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत आयोजित साइक्लोथॉन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आज तेज बारिश के कारण भी सैकड़ों की संख्या में यहां पहुंचे युवाओं के जज्बा व जनून दिखाता है कि आने वाले भारत का भविष्य स्वर्णिम है और इन्ही युवाओं की शक्ति से हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित बनेगा और क्षेत्र में अपनी नई उठान भरेगा।   कार्यक्रम में राई से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, गन्नौर से देवेंद्र कादियान, मेयर राजीव जैन, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, खिलाड़ी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
*उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने युवाओं को खेल अपनाने का दिया संदेश*

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया । नशामुक्ति के संदेश के साथ यह यात्रा शुरू हुई, जिसमें खिलाड़ियों, युवाओं, स्कूली बच्चों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी तथा गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि “शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल सबसे श्रेष्ठ माध्यम है।” उन्होंने “फिट इंडिया, पैन इंडिया” का नारा दोहराते हुए कहा कि खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्तिगत जीवन में सुधार होगा, बल्कि समाज भी स्वस्थ बनेगा। कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि “हर नागरिक को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल मैदान में अवश्य बिताना चाहिए। अगर शरीर स्वस्थ रहेगा, तो नागरिक स्वस्थ रहेंगे और नागरिक स्वस्थ रहेंगे तो देश की तरक्की निश्चित है। अंत में उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने, स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को इसके लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई।
*कृषि मंत्री ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ*

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल जगत का वह नाम हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में हॉकी का जादूगर कहा जाता है। कृषि मंत्री बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को खेलों से लगाव होगा तो वे नशे जैसी बुराई से दूर रह सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हम नशे जैसी बुराई से दूर रहेंगे और अपना ध्यान खेलों पर केंद्रित करेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। इसलिए हमें नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहना ही मेजर ध्यानचंद जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों एवं युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
*प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को दे रही सम्मान, खेलों को मिल रही नई उड़ान- राजेश नागर*

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने  रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर झज्जर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और हरी झंडी दिखाते हुए साइक्लोथॉन को रवाना किया। राज्य मंत्री श्री नागर ने स्वयं भी साइकिल यात्रा में साइकिल चलाकर नशा छोड़ने और खेल अपनाने का प्रेरक संदेश समाज को दिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़, रजत विजेता को 4 करोड़ और कांस्य विजेता को 2.50 करोड़ रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है। साथ ही खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण का भी लाभ दिया जाता है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि युवा खेलों से जुड़े और खेलों के माध्यम से समाज को सही दिशा मिले। इस अवसर पर बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून सहित काफी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्तियों गरिमामई उपस्थिति रही।
August 31, 2025

मुख्यमंत्री ने गांव कलाल माजरा में सुना कार्यक्रम "मन की बात"

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने गांव कलाल माजरा में सुना कार्यक्रम "मन की बात"
चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी संकल्प लेते हैं कि प्रदेश को स्वच्छ बनाकर पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। प्रदेश में 11 सप्ताह का स्वच्छता अभियान भी चलाया गया है। देश व प्रदेश में सरकार नॉनस्टॉप तीन गुणा गति के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा।
मुख्यमंत्री रविवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव कलाल माजरा में  प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके जीवन पर डॉ. केवल कृष्ण द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सरपंच कुलदीप द्वारा गांव की ओर से रखी मांगों को संबंधित विभाग को भेजकर पूरा करवाने का आश्वासन दिया।  उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को करवाने में सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। पिछले 10 महीने में गांव में 1 करोड़ 1 लाख रुपए से विकास कार्यों को करवाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के तहत देश के करोड़ों लोगों से जुड़ते हैं। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में अच्छे कार्य करने वाले युवाओं की कहानी देशवासियों को सुनाते हैं ताकि उनसे प्रेरणा लेकर अन्य युवा तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि पीएम ने आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित अन्य राज्यों में आई बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों को संदेश दिया है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किडनी के मरीजों को सभी सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में डायलीसिस फ्री में किया जा रहा है। युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी इलाकों में समुचित विकास सुनिश्चित हो और सभी विकास कार्य समय सीमा में पूर्ण हो। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जोरदार तरीके से स्वागत किया।
August 31, 2025

*बरसात के मौसम से निपटने के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट : नायब सिंह सैनी*

*बरसात के मौसम से निपटने के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट : नायब सिंह सैनी*

*-25 सितंबर को लान्च होगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना पोर्टल*

*-पीएम के जन्मदिन से शुरू किया जाएगा सेवा पखवाड़ा*
‌‌चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बरसात के मौसम को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और हर परिस्थिति से निपटने का तैयार है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के किसी भी नागरिक को कोई हानि ना पहुंचे। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि ऐसे मौसम में जनता भी सावधानी बरते। पहाड़ी क्षेत्र में जाने से बचे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने खेल परिसर में खिलाडिय़ों के साथ वालीबाल भी खेला।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। देश के जरुरतमंद‌ और गरीबो की मदद की है। इस बात को विपक्ष हजम नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की भूमि से भगवान बुद्ध ने अपना संदेश दिया, चाणक्य जैसे बुद्धिमान नीतिकार पैदा किए, श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने बिहार से प्रकाश फैलाया। ऐसी पवित्र भूमि पर कांग्रेस शीर्ष नेता राहुल गांधी की टिप्पणी शोभनीय नहीं है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को बताने का काम करे। यदि तब काम किए होते तो आज ईवीएम को दोष ना देते। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के सच को जानकर नकार चुकी है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 11 सालों में देश में अभूतपूर्व विकास कर विश्वभर में सम्मान दिलवाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इजराइल युद्ध पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि युद्ध में हानियां होना तय है, कहीं जान तो कहीं माल का नुकसान होता है। उन्होंने टैरिफ पर पूछे गए सवाल पर कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में हैं। भारत किसी भी स्थिति से निपटने की क्षमता रखता है। लगातार देश की जीडीपी में सुधार हो रहा है। देश में लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे मार्ग, यूनिवर्सिटी सहित अनेक विकास कार्यों को गति से करवाया जा रहा है।
*25 सितंबर को लांच होगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना पोर्टल*

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव से पहले संकल्प पत्र में बहनों को 2100 रुपए देने का वायदा किया था, जिसके लिए इस वर्ष के बजट में 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अब 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का पोर्टल लांच किया जाएगा। इस पोर्टल से बहनें अपना आवेदन कर सकती है। पहले फेज में 20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद दूसरा फेज लाया जाएगा और फिर तीसरा फेज भी आएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भी महिलाओं को सम्मान दिए जाने की घोषणाएं की थी, जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है महिलाओं के लिए कोई योजना शुरू नहीं की गई ।
*पीएम के जन्मदिन से शुरू किया जाएगा सेवा पखवाड़ा*

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, इसदिन से सेवा पखवाड़ा की शुरूआत की जाएगी। इस सेवा पखवाड़ा के माध्यम से गरीब, जरुरतमंद, दिव्यांगजनों की सेवा की जाएगी। अभियान में वेल्फेयर सोसायटी, व्यापारियों सहित अन्य संस्थाओं को शामिल कर यह 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस तक चलेगा। । उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस अभियान को आमजन अपनी दिनचर्या में अपनाने का काम करे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, अंबाला कमीश्नर श्री संजीव वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।