Breaking

Thursday, February 9, 2023

किनाना गांव लगा मुफ्त हैल्थ कैंप, 300 लोगों की हुई जांच : डॉ. भोला

किनाना गांव लगा मुफ्त हैल्थ कैंप, 300 लोगों की हुई जांच
स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत : डॉ. भोला
जींद : ( संजय कुमार) आर.जे. हैल्थ केयर ग्रुप और अल्फा एकेडमी किनाना द्वारा किनाना गांव में भगत सिंह मैमोरियल हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली कैंट के पूर्व विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, प्रसिद्ध हरियाणवीं कलाकार मासूम शर्मा रहे। 
इस कैंप में फेमा के संस्थापक चमड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष जांगड़ा, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक सुमन सैनी, हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्वेश पांडे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश बागड़ी, आरडी रोहतक के अध्यक्ष सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुलिया, मैडीकल आफिसर डॉ. शिव जांगड़ा, डॉ. अरूण गर्ग ने अपनी सेवाएं दी। कैंप में लगभग 300 मरीजों की जांच हुई। डॉ. मनीष जांगड़ा और अल्फा एकेडमी के संचालक इंजीनियर नवीन कुमार ने अतिथियों और चिकित्सकों का आभार जताया। मुख्यातिथि पूर्व विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह ने ग्रुप और एकेडमी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के कैंप लगातार आयोजित किए जाने चाहिएं। विशिष्टअतिथि सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं को इस प्रकार के कैंप लगाने के लिए आगे आना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को उनके घर और द्वार पर नि:शुल्क इलाज मिल सके। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। डॉ. भोला ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना जरूरी है। व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहना चाहिए। 40 साल की उम्र के बाद व्यक्ति को बी.पी., शुगर आदि की जांच हर 6 महीने में करवानी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को बी.पी. और शुगर की बीमारी है तो वह इसका इलाज लगातार लें। यह दोनों बीमारियां दिखने में छोटी हैं, लेकिन इनके खतरनाक प्रभाव शरीर पर पड़ते हैं। कम और ज्यादा बी.पी. या शुगर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

No comments:

Post a Comment