Breaking

Wednesday, May 31, 2023

मुख्य सचिव ने बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों को एचआरएमएस पर कर्मचारियों का डेटा अपडेट करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों को एचआरएमएस पर कर्मचारियों का डेटा अपडेट करने के दिए निर्देश
चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने सभी बोर्डों, निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली एप्लिकेशन (एचआरएमएस) को अपनाने और 30 जून 2023 तक एचआरएमएस पर अपने कर्मचारियों के डेटा को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों को जारी एक पत्र में कहा गया है कि कुछ बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों ने अभी तक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली एप्लिकेशन (एचआरएमएस) का उपयोग नहीं किया है और अपने कर्मचारियों के डेटा को अपडेट नहीं किया है। इसलिए उपरोक्त निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और जल्द से जल्द कर्मचारियों के डेटा को अपडेट किया जाए।

No comments:

Post a Comment