Breaking

Saturday, June 10, 2023

सिंगर मास्टर सलीम का जीजा निकला चोर:जालंधर पुलिस ने 2 साथी भी पकड़े; बाइक, साइकिल, चप्पल के बॉक्स और टीवी बरामद

सिंगर मास्टर सलीम का जीजा निकला चोर:जालंधर पुलिस ने 2 साथी भी पकड़े; बाइक, साइकिल, चप्पल के बॉक्स और टीवी बरामद
जालंधर : जालंधर में थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने सिंगर मास्टर सलीम के जीजा समेत 3 लोगों को चोरी के आरोप में पकड़ा है। चोरों से 3 मोटरसाइकिल, 4 महंगे साइकिल, 35 डिब्बे चप्पल, 2 LED टीवी, साइकिल रेहड़ी, ताले तोड़ने के औजार बरामद किए हैं।
पकड़े गए लोगों की पहचान जौन कुमार उर्फ जौनी पुत्र काला साईं मॉडल हाउस, राजेश कुमार उर्फ देसी पुत्र गोबिंद राय निवासी किराएदार नजदीक माता रानी चौक, अमनदीप सिंह उर्फ मोनू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी रामेश्वर कॉलोनी के रूप में हुई है। इनका चौथा साथी अरुण कुमार पुत्र काला साईं अभी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
*चोर गिरोह का मुखिया है सलीम का जीजा*

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 66 फुटी रोड के रहने वाले विवेक सहगल ने थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी साइकिलों की दुकान से 4-5 जून की रात को अज्ञात चोर काफी सामान चुरा कर ले गए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने जौन, मास्टर सलीम का जीजा अमनदीप सिंह उर्फ सोनू और राजेश को गिरफ्तार किया था।
मास्टर सलीम का जीजा चोर गिरोह का मुखिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिंगर के रिश्तेदार को साइकिल चोरी करते हुए पकड़ा था। यह भी बताया कि वह कई चोरी के मामलों में संलिप्त है और पेशेवर चोर है।

No comments:

Post a Comment