Breaking

Sunday, September 24, 2023

भारत आज विश्व मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ रहा है : डॉ.कमल गुप्ता

भारत आज विश्व मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ रहा है : डॉ.कमल गुप्ता
जींद : शहर के गोपाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए जा रहे प्रांत स्तरीय ज्ञान विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, प्रश्न मंच व संस्कृति महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, राधेश्याम चिल्लाना, घनश्याम मित्तल, डॉ. प्रियदर्शी, महावीर मलिक, प्राचार्य बलबीर सिंह सभी इस मौके पर उपस्थित रहे।डॉ. कमल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आए हुए प्रांत भर से प्रतिभावान विद्यार्थियों की प्रतिभा देखने लायक है। उन्होंने नन्हे वैज्ञानिकों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। डॉ. गुप्ता ने कहा कि भारत आज विश्व मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ रहा है। भारत के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में तिरंगा फहराकर अपने प्रतिभा का लोहा बनवा रहे हैं। विद्या भारती अनेक प्रकल्पों के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में लगी है। बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए इस प्रकार के आयोजन आवश्यक हैं। 
डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि नन्हे-मुन्ने वैज्ञानिकों की प्रयोगात्मक क्षमता अद्भुत है। विद्यालय के कला अध्यापक दीपक कौशिक ने मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को अपने हाथ से बना चित्र भेंट किया।  
*सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र*

विद्यालय में चल रहे राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में चंद्रयान-3 को समर्पित सेल्फी स्टैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें इसरो के मुख्य वैज्ञानिकों की पेंटिंग चंद्रयान-3 का रॉकेट बनाया गया, साथ ही राष्ट्रीय ध्वज दिखाया गया। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधायक कृष्ण मिड्ढा ने सेल्फी स्टैंड का अवलोकन किया और फोटो खिंचवाकर अंतरिक्ष में भारत की जीत को सांझा किया। प्रदेश भर से आए हुए बच्चों ने सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही।

No comments:

Post a Comment