Breaking

Saturday, March 23, 2024

जीन्द में महिलाओं ने खेली फूलों और गुलाल की होलीखेली बिन पानी की होली

जीन्द में महिलाओं ने खेली फूलों और गुलाल की होली
खेली बिन पानी की होली
जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज महिला विंग जीन्द द्वारा आज होली व फाग का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों और गुलाल की होली खेली। बिना पानी की होली खेली। होली के इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर जैन महिला मंडल, संस्कृति सदन व लाडली ग्रुप की महिलाओं ने भी बढ चढ कर भाग लिया। इस मौके पर अग्रवाल समाज की प्रधान डेजी जैन, संरक्षक पुष्पा गोयल, पूर्व प्रधान पुष्पा अग्रवाल, मंजू सिंगला, रेनू गर्ग, सुनीता गुप्ता इत्यादि महिला पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि अग्रवाल समाज की महिला विंग पिछले लम्बे समय से राष्ट्रीय पर्वों को धूमधाम से मनाती रही है। इसी कड़ी में महिला विंग द्वारा आज होली व फाग का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। महिला विंग ने एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर रंगों के इस त्यौहार का खूब लुत्फ उठाया। महिलाओं ने बिना पानी के यह होली खेली। इस अवसर पर महिला विंग की प्रधान डेजी जैन का कहना था कि यह त्यौहार रंगों का त्यौहार है। हमें इस दिन पुराने भेदभाव भुलाकर सबको प्यार का पैगाम देना चाहिए तभी इस प्रकार के त्यौहार मनाना सार्थक होगा।

No comments:

Post a Comment