विशाल खटकड़ उपप्रधान, संदीप कौशिक सचिव तो विजय सोलंकी बने सहसचिव
जींद : जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सहित चारों पदों पर चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। प्रधान पद पर विकास लोहान ने जीत हासिल की। विशाल खटकड़ को उपप्रधान, संदीप कौशिक को सचिव तो विजय सोलंकी को सहसचिव की जिम्मेदारी मिली है। जिला बार एसोसिएशन में प्रधान समेत अन्य सभी पदों पर 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसमें प्रधान पद पर तीन, उपप्रधान पद पर तीन, सचिव पद पर तीन व सहसचिव पद पर दो उम्मीदवार आमने सामने थे। प्रधान पद पर जितने वाले उम्मीदवार विकास लोहान पिछली बार प्रधान पद के चुनाव में हार गए थे। प्रधान बनने के लिए विकास लोहान ने पिछले चुनाव में हारने के बाद ही तैयारी शुरू कर दी थी। इस बार चुनाव में 118 मतों से जीत दर्ज की। प्रधान पद को लेकर बार में 982 मतों में से 887 मत पोल हुए। जबकि आठ वोट रद्द हो गए। इसमें 879 मतों की गिनती हुई। प्रधान बने राकेश मलिक को 489, अरविंद लाठर को 371, बिजेंद्र लाठर को 19 वोट प्राप्त हुए। इसमें 118 मतों से विकास लोहान को जीत प्राप्त हुई।
*उपप्रधान पद पर मिले मत*
उपप्रधान पद पर 982 मतों में से 887 वोट पोल हुएए जबकि छह वोट रद्द हुए। चुनाव में 881 अधिवक्ताओं के मतों की गिनती हुई। इसमें उपप्रधान पद पर विशाल खटकड़ को जीत मिली। विकास खटकड़ को 361 मत मिलेए अजय कुंडू को 293, ज्योति यादव को 227 मत प्राप्त हुए। चुनाव में विकास खटकड़ की उपप्रधान पद पर 68 मतों से जीत हुई।
*सचिव पद पर मिले मत*
सचिव पद पर 982 मतों में से 887 मत पोल हुएए छह मत रद्द हुए। इसमें 881 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। सचिव पद पर सबसे ज्यादा मत संदीप कौशिक को 588 मत मिले, विजेंद्र नेहरा को 186 मतएआरती लाठर को 107 वोट मिले। इसमें संदीप कौशिक का 402 मतों से जीत मिली।
*सहसचिव पद पर मिले मत*
सहसचिव पद पर दो उम्मीदवार थे। इसमें पोल हुए 887 मतों में से पांच वोट रद्द हुए। जबकि 882 अधिवक्ताओं के मतों में से विजय सौलंकी को जीत मिली। विजय सौलंकी को 632 वोट प्राप्त हुएए जबकि प्रशांत लखीना को 250 वोट मिले।
No comments:
Post a Comment