Breaking

Wednesday, February 19, 2025

जींद की बेटी रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने दी बधाई

जींद की बेटी रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने दी बधाई
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने जींद की बेटी रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे अग्रवाल समाज और जींद के लिए गर्व का क्षण है कि यहां की समाज की एक बेटी को देश की राजधानी का नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त किया है।
डॉ. गोयल ने कहा कि रेखा गुप्ता ने यह सिद्ध कर दिया है कि परिश्रम, संकल्प और समाज सेवा की भावना से कोई भी ऊँचाइयों को छू सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगी और उनकी सरकार जनता के हित में उत्कृष्ट कार्य करेगी।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारीयों रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग इत्यादि ने भी हर्ष व्यक्त किया है और रेखा गुप्ता को शुभ कामनाएँ दीं है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और साथ ही यह भी कहा कि उनकी यह सफलता महिलाओं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

No comments:

Post a Comment