भारत-पाक युद्ध का रेलवे पर असर
फिरोजपुर-सियोनी सुपरफास्ट ट्रेन हुई आठ घंटे लेट
जींद: भारत-पाक युद्ध का असर रेलवे पर भी दिखाई दिया। युद्ध का ज्यादा असर पाकिस्तान की सीमा के लगते पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। शनिवार को पंजाब के फिरोजपुर से आने वाली 20424 पतालकोट सुपरफास्ट ट्रेन आठ घंटे की देरी से जींद जंक्शन पहुंची। इसके अलावा कटरा से आने वाली 16032 अंडमान एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट हुई और वह 11 बजकर 44 मिनट पर जींद पहुंची। पंजाब के फिरोजपुर से आने वाली 20424 पतालकोट सुपरफास्ट ट्रेन आठ बजकर 56 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है। शनिवार को यह ट्रेन 12 बजे भी फिरोजपुर जंक्शन पर खड़ी रही। इस ट्रेन को पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलाबारी के चलते देरी से चलाया गया। हालांकि यात्री भी इस ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे लेकिन जब पूछताछ केंद्र पर पता किया तो पता चला कि यह ट्रेन तो कई घंटे देरी से आ रही है। ऐसे में यात्री घरों की ओर लौट गए और कुछ यात्री बसों का सहारा लेकर रोहतक या दिल्ली की तरफ रवाना हुए। यह ट्रेन शाम 16 बजकर 42 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची और 16032 अंडमान एक्सप्रेस 10 बजकर 42 मिनट की बजाय 11 बजकर 44 मिनट पर जींद पहुंची। हालांकि इन ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। सुबह के समय अपने काम पर जाने वाले लोगों को ट्रेन के लेट होने से परेशानी हुई। इस ट्रेन में रोहतक, बहादुरगढ़, जुलाना या दिल्ली जाने वाले सैंकड़ों लोग अपने कारोबार को लेकर जाते हैं। इस ट्रेन में नरवाना, उचाना और जींद जंक्शन से रवाना होते हैं लेकिन शनिवार को ट्रेन के देरी से होने के कारण इन यात्रियों को काफी परेशानी हुई। हालांकि शनिवार का अवकाश होने के चलते सरकारी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी नहीं थे। इस ट्रेन में काफी कर्मचारी सफर करते हैं। रेलवे जंक्शन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि शनिवार को फिरोजपुर से आने वाली 20424 पतालकोट सुपरफास्ट ट्रेन लगभग आठ घंटे की देरी से जींद जंक्शन पहुंची है। हालांकि इस ट्रेन को फिरोजपुर जंक्शन पर ही देरी से चलाया गया था। देरी से चलाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
No comments:
Post a Comment