Breaking

Tuesday, July 8, 2025

हरियाणा में 1700 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस, समय पर जानकारी न देने पर उठाया कदम

हरियाणा में 1700 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस, समय पर जानकारी न देने पर उठाया कदम
चंडीगढ़ : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने गर्भधारण के बाद निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण न कराने वाली लगभग 1700 महिलाओं को नोटिस जारी किए हैं। इन महिलाओं ने गर्भ ठहरने के 10 सप्ताह बीत जाने के बाद भी एएनएम के पास अपनी जानकारी दर्ज नहीं कराई, जिसके चलते विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, ये कार्रवाई मुख्य रूप से कम लिंगानुपात वाले जिलों — करनाल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत और महेंद्रगढ़ में की गई है। अकेले करनाल जिले में ही लगभग 200 महिलाओं को नोटिस भेजे गए हैं।
इसके अलावा संबंधित एएनएम कर्मचारियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उन्हें नोटिस दिए गए हैं, क्योंकि वे समय रहते गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित नहीं कर पाईं।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें उचित स्पष्टीकरण के साथ सिविल सर्जन कार्यालय में पेश होना होगा। यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment