Breaking

Wednesday, September 3, 2025

फसल अवशेष प्रबन्धन हेतू कृषि यंत्रों का ड्रा 04 सितम्बर को: सहायक कृषि अभियंता विजय कुन्डू

फसल अवशेष प्रबन्धन हेतू कृषि यंत्रों का ड्रा 04 सितम्बर को: सहायक कृषि अभियंता विजय कुन्डू
जींद  : सहायक कृषि अभियंता विजय कुन्डू ने बताया कि सीआरएम स्कीम 2025-26 के तहत हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु 1200/- रूपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके लिए किसान को अपना पंजीकरण करवाना होगा। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से सीआरएम स्कीम 2025-26 के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे। अब आवेदकों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा 04 सितम्बर को दोपहर 11 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में एनआईसी द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में किया जायेगा।
सहायक कृषि अभियन्ता श्री विजय कुन्डू ने बताया कि सीआरएम स्कीम 2025-26 के तहत कुल 16 तरह के कृषि यंत्रों के लिए आवेदन मांगे गये थे जिनमें सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर के लिए 3, स्मार्ट सीडर के लिए 21, स्पेशियल जीरो ड्रिल के लिए 36, एस०एम०एस० के लिए 24, हैप्पी सीडर के लिए 22, सबै मास्टर/ रोटरी सलेशर के लिए 517, रिवर्सेबल प्लोऊ के लिए 112, जीरो ड्रिल के लिए 301, सुपर सीडर के लिए 1954, बेलर के लिए 90, स्ट्रा रैंक के लिए 78, क्रॉप रीपर के लिए 31, स्ट्रॉ चोपर के लिए 389, सरफेस सीडर के लिए 3, ट्रेक्टर माउंटेड लोडर के लिए 31 तथा ट्रेक्टर चालित टेडर के लिए 1 आवेदन प्राप्त हुआ है। जिले में अनुसूचित जाति के किसानों ने 15 कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन किया है। मुख्यालय के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति के जिन किसानों ने आवेदन किया था उन सभी के आवेदन स्वीकार कर लिये गए है। चयन उपरान्‍त वरिष्ठता सूची अनुसार चयनित उम्मीदवार अपने जरूरी दस्तावेज 7 सितम्बर 2025 तक सहायक कृषि अभियन्ता कार्यालय में जमा करवायेंगे।

No comments:

Post a Comment