Breaking

Monday, September 1, 2025

बारिश से उड़े फ्यूज, 33 केवी दनौदा रात से ब्रेक डाउन

बिजली निगम सर्कल में पहुंची 550 से ऊपर शिकायत
बारिश से उड़े फ्यूज, 33 केवी दनौदा रात से ब्रेक डाउन
पानी घुसने से जली केबल, अंधेरे में शहर की आठ कॉलोनी
ज्यादा बारिश होने से नरवाना शहर का एरिया ज्यादा प्रभावित
जींद : जिले में दो दिनों से हो रही बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। बारिश के चलते कई जगह फ्यूज उडऩे की घटनाएं हुई वहीं पानी घुसने से केबल भी जल गई। इससे शहर की लगभग आठ कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं 33 केवी सब स्टेशन भी रात को ब्रेक डाउन हो गया। जिस पर रविवार दिनभर काम चला। इससे 15-20 गांव की बत्ती गुल हो गई। इसके अलावा नरवाना क्षेत्र में ज्यादा बारिश होने से शहर का एरिया भी ज्यादा प्रभावित हो गया। बिजली प्रभावित होने से निगम सर्कल के पास 550 से ज्यादा शिकायतें पहुंच गई। रविवार को आई तेज बारिश ने बिजली निगम का शेड्यूल बिगाड़ दिया। बारिश के कारण कई जगह फ्यूज और केबल जल गई। वहीं कई ट्रांसफार्मरों में फाल्ट आने की घटनाएं हुई। सबसे ज्यादा शहर का एरिया प्रभावित हो गया। शहर में बैंड मार्किट, मेन बाजार, राजा की कोठी एरिया, रामनगर, संतनगर, श्याम नगर, पटियाला चौक एरिया, हकीकत नगर, भटनागर कॉलोनी में बिजली ठप हो गई। बिजली सप्लाई चालू करवाने के लिए शहरवासियों ने निगम सर्कल कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायत केबल जलने, फ्यूज उडऩे और जंपर जलने की आई। केबल बदलने और फ्यूज लगाने का काम शुरू किया गया। जो शाम तक जारी रहा। इसके कारण शहरवासियों के दिनचर्या के काम भी अटक गए। वहीं कुछ कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई भी नहीं हुई। 
शहरवासियों को मच्छरों ने किया परेशान
कॉलोनियों में बिजली नहीं आने के कारण शहरवासियों को मच्छरों ने परेशान किया। रामनगर, संत नगर, श्याम नगर, पटियाला चौक एरिया,  हकीकत नगर, पटेल नगर, रोहतक रोडए भटनागर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हुई। शहरवासी बिजली आने की पूरी रात बाट जोतते रहे लेकिन बिजली सप्लाई सुबह तक भी नहीं आई।
33 केवी दनौदा पावर हाउस में आया फाल्ट
नरवाना क्षेत्र के 33 केवी दनौदा पावर हाउस में शनिवार रात को फाल्ट आ गया। इससे उसके अधीन 15-20 गांव की बिजली गुल हो गई। कई जगह बेहद कम वॉल्टेज सप्लाई थी, जिससे पंखे, कूलर भी नहीं चल पा रहे थे। लोगों ने समाधान के लिए शिकायत दर्ज करवाइए लेकिन सुबह तक भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वहीं सर्कल कर्मचारियों की तरफ से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिल पाया। 
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने बताया कि बारिश के कारण फ्यूज उडऩे और केबल जल गई थी। इसके कारण कई कॉलोनियों में फाल्ट आ गएए जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। शाम तक बिजली सप्लाई बहाल करवा दी गई थी।

No comments:

Post a Comment