साइबर ठगों ने छह लोगों को निशाना बना हड़पे साढ़े 17 लाख
किसी को ऑनलाइन ट्रेडिंग में फांसा तो किसी को दिया ऑनलाइन टास्क
साइबर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दर्ज किए धोखाधड़ी के मामले
जींद: जिले में साइबर ठगों ने छह लोगों को निवेश तथा ऑनलाइन टास्क देकर उन्हें लगभग साढ़े 17 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए हैं। पुलिस मामलो की जांच कर रही है।
ट्रेडिंग में मुनाफा दिखा हड़पे साढ़े तीन लाख
गांव बोहतवाला निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर लिंक आया। जिसके क्लिक के साथ वह एक गु्रप मे जुड़ गया। जिसने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे के बारे में बताया जा रहा था। जिसके बाद उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। उस व्यक्ति ने खुद को एक्सपर्ट बताया। जिसके बाद उसने निवेश कना शुरू कर दिया। गत 26 जून तक वह साढ़े तीन लाख रुपये निवेश कर चुका था। वायलेट अकाउंट मे मुनाफा भी अच्छी दिया गया। जब उसने राशि निकालने की कोशिश की तो वह निकली। जिस पर उसे और निवेश के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।
*तीन लोगों के फोन हैक कर खाते से उडाए 6.22 लाख*
नरवाना निवासी जगबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अगस्त को उसके पास बैंक के टोल फ्री नंबर से फोन आया। जिसमें बताया कि उसके खाते से 1.19 लाख रुपये निकाले गए हैं। जबकि उसने कोई ओटीपी शेयर नही किया और न ही उसने कोई लिंक शेयर किया। बावजूद इसके उसके खाते से राशि गायब हो गई। वहीं गांव बडौदा निवासी विजय के फोन को हैक कर उसके खाते से तीन लाख रुपये तथा बाबू लाल के खाते से साइबर ठगों ने दो लाख तीन हजार 453 रुपये उडा लिए। *ऑनलाइन टास्क देकर लगाया 3.20 लाख का चूना*
गांधी नगर निवासी मेघना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सएप पर लिंक आया हुआ था। जिसके क्लिक करने पर वह एक गु्रप से जुड़ गई। जिसमें ऑनलाइन टास्क दिया गया। जिसमें रेटिंग देने पर मुनाफा दिखा गया था। जिसके बाद उसने गु्रप को ज्वायन कर लिया और तीन लाख 20 हजार रुपये का निवेश भी कर लिया। उसके अकाउंट पर मुनाफा भी दिखाया गया। राशि निकालने की कोशिश करने पर वह निकली। डिमांड भी बढ़ती चली गई। जिस पर उसे ठगी के बारे मे पता चला।
*खाते से गायब हुए 2.52 लाख रुपये*
गावं रामकली निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत छह सितंबर से नौ सितंबर तक उसके बैंक से खाते से दो लाख 52 हजार 825 रुपये गायब हो गए। जबकि उसके पास राशि निकाले जाने का संदेश भी नही आया। उसने खाते से संबंधित कोई जानकारी किसी के साथ शेयर नही की। बावजूद इसके उसके खाते से राशि गायब हो गई। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि साइबर ठगी की काफी गुत्थियां सुलझाई गई हंै। लोगो को लगातार साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूक किया जा रहा है। लोग साइबर ठगों के झांसें में न आएं। साइबर फ्रॉड होने पर 1930 पर काल कर उस पर शिकायत दर्ज कराए। जागरूक रहना ही साइबर फ्राड से बचाव है।
No comments:
Post a Comment