Breaking

Monday, December 22, 2025

जींद जिला के सफीदों में सरकारी नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा

जींद जिला के सफीदों में सरकारी नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा
चंडीगढ़ - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जींद जिला के सफीदों में सरकारी नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा , इस कॉलेज के भवन का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।
आरती सिंह राव ने बताया कि सरकारी नर्सिंग कॉलेज , सफीदों के लिए 43.44 करोड़ रुपये की लागत की विस्तृत परियोजना को सरकार तथा स्थायी वित्त समिति द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment