राज्य सरकार कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल में डॉक्टरों के सभी पदों को भरने के लिए प्रयत्नशील : आरती सिंह राव
चंडीगढ़ -हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल में डॉक्टरों के सभी पदों को भरने के लिए प्रयत्नशील है ताकि लोगों को सस्ता ईलाज उपलब्ध हो सके।स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।
उन्होंने आगे बताया कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल में विशेषज्ञ डॉक्टरों अर्थात हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोसर्जन के पद भरने के लिए विभाग द्वारा नियमित और संविदात्मक दोनों आधारों पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसके लिए पांच बार विज्ञापन भी निकाले गए हैं। इसके बावजूद सरकार पदों को भरने के लिए गंभीरता से कोशिश कर रही है।
आरती सिंह राव ने यह भी बताया कि उक्त मेडिकल कॉलेज में कार्डियक कैथ लैब स्थापित करने का भी प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। ई-टेंडर पोर्टल पर कम प्रतिक्रिया मिली है ,इसलिए एचएमएससीएल से अनुरोध किया गया है कि वह सार्वजनिक निजी भागीदारी के माध्यम से केसीजीएमसी, करनाल में कार्डियो-थोरेसिक सर्जरी सुविधा के साथ सुपर-स्पेशियलिटी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी सेवाएं शुरू करने के लिए निविदा आमंत्रित करे ।
No comments:
Post a Comment