Breaking

Thursday, January 15, 2026

हरियाणा के स्कूलों में बढ़ी सर्दी की छुट्टियां, 19 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

हरियाणा के स्कूलों में बढ़ी सर्दी की छुट्टियां, 19 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय लिया है।
निदेशालय विद्यालय शिक्षा हरियाणा की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 17 जनवरी 2026 (शनिवार) तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे।
आदेश में बताया गया है कि 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से स्कूल पुनः अपने निर्धारित समय अनुसार खुलेंगे।
हालांकि, CBSE व ICSE बोर्ड से संबंधित 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है।
शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि आदेश की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जाए।

No comments:

Post a Comment