Breaking

Wednesday, January 21, 2026

खूफिया विंगों ने होटल, गेस्ट हाउस व आश्रय स्थलों को खंगाला, रिकार्ड की जांच के साथ, नियम पालनों की दी हिदायत

खूफिया विंगों ने होटल, गेस्ट हाउस व आश्रय स्थलों को खंगाला
रिकार्ड की जांच के साथ, नियम पालनों की दी हिदायत 
छह घंटे चले अभियान में कुछ नही मिला आपत्तिजनक 
जींद : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को देखते हुए मंगलवार को खूफिया विंगों ने होटलों, धर्मशालाओं तथा गेस्ट हाउसों को खंगाला। लगभग छह घंटे चले चले सर्च अभियान में कुछ भी आपित्तजनक नही पाया गया। खूफिया विंगों ने होटल, गेसट हाउस तथा धर्मशाला संचालकों को नसीहत दी कि बिना आईडी प्रूफ के न ठहरने दें। संदिग्ध दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। 
गणतंत्र दिवस के मध्यनजर मगंलवार को सुबह आईबी, सीआईडी तथा एसपी सिक्योरटी की संयुक्त टीम ने गोहाना रोड के होटलों, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं में दस्तक दी। उनके रजिस्टरों को जांचा तथा ठहरे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। यह भी जांच की कि होटल गेस्ट हाउस संचालक तथा धर्मशाला संचालक निर्धारित नियमों की पालन कर रहे हैं या नही कर रहे हैं ।ठहने वाले लोगों के नाम, पते, आईडी प्रूफ के साथ दर्ज हैं या नही हैं। हालांकि लगभग छह घंटे चले सर्च अभियान में कुछ भी आपत्तिजनक नही पाया गया। संयुक्त टीम ने होटल, गेस्ट हाउस तथा धर्मशाला संचालकों को हिदायत दी कि बिना आईडी प्रूफ के किसी न ठहरने दें। ठहरने वाले व्यक्ति का पूरा विवरण दर्ज करें। अच्छे तरीके से वेरिफाई करेंगे। अगर फिर भी को व्यक्ति संदिग्ध दिखाई देता है या उसकी गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देती हैं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। 
सीआइडी के डीआई रामनिवास ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मध्यनजर चौकसी को बढाया गया है। आश्रय स्थलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। औचक आश्रय स्थलों का जायजा लिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment