Breaking

Friday, January 9, 2026

प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की उन्नति के लिए कार्य कर रही है सरकार : कृष्ण बेदी

प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की उन्नति के लिए कार्य कर रही है सरकार : कृष्ण बेदी

-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने शास्त्री नगर स्थित माता मदानण मंदिर में 14वें वार्षिक उत्सव में लिया हिस्सा

-वाल्मीकि धर्मशाला एवं माता मदानण के हॉल का किया शिलान्यास, निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की करी घोषणा
कुरुक्षेत्र : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की उन्नति के लिए कार्य कर रही है। हर वर्ग की उन्नति के साथ ही प्रदेश विकसित होगा, जो देश के विकसित भारत की उन्नति में अपना योगदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हर कोने का समान रूप से विकास किया है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को शास्त्री मार्केट में स्थित माता मदानण मंदिर में आयोजित 14 वां वार्षिक उत्सव में बोल रहे थे। मंत्री कृष्ण बेदी ने वाल्मीकि धर्मशाला एवं माता मदानण प्रबंध समिति के हॉल का शिलान्यास किया और हॉल निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। मंत्री कृष्ण बेदी ने माता मदानण मंदिर की नगर शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू किया जाए, इस निर्माण कार्य को रुकने नहीं दिया जाएगा। सरकार धार्मिक, सामाजिक, विकासात्मक कार्यों को गति के साथ करवा रही है। इन धर्मशालाओं का प्रयोग देश के विकास के लिए कार्यों को शुरू करके किया जाना चाहिए, ताकि युवा वर्ग इन स्थानों पर कोई ना कोई स्कील को सीखकर नशे जैसी लत से दूर रहें।
इस मौके पर वाल्मीकि धर्मशाला एवं माता मदानण प्रबंध समिति प्रधान गौतम झंझोटड़, जाट धर्मशाला प्रधान कृष्ण श्योकंद, सैनी सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, करनैल सैनी, श्याम लाल जांगड़ा, रेखा वाल्मीकि, रजवंत कौर, रामकिशन, दीपक, राकेश, वेद प्रकाश, अजय गिल, अमित, जोगराम, सुरजभान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment