रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की स्नातक (यूजी) दूरस्थ शिक्षा मोड की थ्योरी परीक्षाएं 16 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो राहुल ऋषि ने बताया कि बीए एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर फ्रेश (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड) सेमेस्टर सिस्टम के तहत ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी–2020) के अंतर्गत ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं की विस्तृत डेट शीट शीघ्र ही विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र भी एमडीयू वेबसाइट पर जल्द जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षाओं से संबंधित एसओपी और दिशा-निर्देश भी अलग से विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
No comments:
Post a Comment