सीएम फ्लाइंग ने रात एक बजे की रेड, 24 गिरफ्तार
फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी लोगों से कर रहे थे साइबर फ्रॉड
Cyber Fraud : सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। मौके से 24 युवक और युवतियों को पकड़ा गया है। फर्जी कॉल सेंटर से 24 मोबाइल और लैपटॉप और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कुंडली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुई है। फिलहाल मामले में अब कुंडली थाना पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सोनीपत के कुंडली में स्थित एक बंद पड़ी बिल्डिंग का इस्तेमाल एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने के लिए किया जा रहा था। गुप्तचर विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम ने जब यहां पर रेड की तो यह नजारा देखने को मिला है।
सीएम फ्लाइंग टीम के पास गुप्त सूचना थी कि कुंडली थाना क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्टरी की बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। इसके बाद सोनीपत गुप्तचर विभाग, थाना साइबर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और कुंडली थाना पुलिस की एक टीम का गठन कर रात करीब 1 बजे रेड मारी गई तो इस का खुलासा हुआ है। इस पर जी कॉल सेंटर से विदेश से कॉल की जा रही थी। मौके से 24 युवक ओर युवतियों को पकड़ा गया है। फर्जी कॉल सेंटर से 24 मोबाइल और लैपटॉप और अन्य इंस्ट्रूमेंट भी बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में कॉल सेंटर के संचालक खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुप्तचर विभाग के डीएसपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। जिसके बाद टीम का गठन कर रेड डाली गई है और फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। इन्होंने 15 दिन पहले ही इस सेंटर की शुरुआत की थी और विदेशों से आने वाले कॉल को यह रिसीव करते थे।अभी तक जांच में यही पता चला है।
No comments:
Post a Comment