चण्डीगढ़ - हरियाणा सरकार द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में विख्यात पंडित जसराज जी की जयंती पर जिला फतेहाबाद के गांव पीलीमंदोरी में 2 फरवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुंबई से पंडित जसराज जी के परिजनों के साथ कई प्रसिद्ध संगीतकार और भजन गायक शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में गायक सोनू निगम व अनूप जलोटा सहित अन्य विख्यात कलाकारों के भाग लेने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि पंडित जसराज जी प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे, जिन्होंने भारतीय संगीत में अद्वितीय योगदान दिया तथा अपनी मधुर आवाज से विष्वभर में भारतीय शास्त्रीय संगीत की धरोहर को समृद्ध किया।
No comments:
Post a Comment