Breaking

Tuesday, February 24, 2026

सरकार द्वारा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण पर विचार किया जा रहा है : रणबीर गंगवा

सरकार द्वारा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण पर विचार किया जा रहा है : रणबीर गंगवा 
चंडीगढ़ – हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि उकलाना क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि सूरेवाला चौक से उकलाना मंडी होते हुए फतेहाबाद तक जाने वाले स्टेट हाईवे-2 को चारमार्गी बनाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम बन सके।
श्री गंगवा आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक श्री नरेश सेलवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि उकलाना शहर में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। साथ ही, शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाखड़ा का पानी लाने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश के प्रत्येक हल्के में समान रूप से विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएं। इसी नीति के तहत उकलाना में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सीवरेज नेटवर्क विस्तार, पेयजल आपूर्ति, आरओबी-आरयूबी निर्माण तथा सूरेवाला चौक से फतेहाबाद तक सड़क को चारमार्गी बनाने जैसे प्रस्तावों पर कार्य किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment