एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार।
आरोपी से चोरी की ई-रिक्शा की बैटरी की बरामद।
यमुनानगर : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चोरी की ई-रिक्शा की बैटरी बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक शातिर चोर थर्मल के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। इस सूचना पर मुख्य सिपाही हरविलास, योगेश, नरेश, जितेंद्र की टीम का गठन किया गया। टीम ने वहां घूम रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में जिसकी पहचान ससौली माजरी निवासी अभिषेक उर्फ रुल्ला पुत्र अमरपाल के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ पर दिनांक 26/27 की रात्रि को विकास नगर कॉलोनी से ई-रिक्शा की बैटरी को चोरी करने की वारदात को कबूल किया। आरोपी से चोरी की बैटरियां बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था और आते ही उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के 14 मुकदमे दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है।
No comments:
Post a Comment